सीजी भास्कर, बिलासपुर 31 अक्टूबर। बकाया बिजली बिल (Bilaspur Electricity Bill Dispute) को लेकर बिलासपुर के विनोबा नगर में विवाद हो गया। 1 लाख 23 हजार 560 रुपये का बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटने पहुंचे बिजली कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की गई। आरोप है कि उपभोक्ता के बेटे ने कर्मचारियों को सीढ़ी लगाने से रोका और धमकी भी दी। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
यह भी पढ़ें : GPM Teacher Suspended : आपराधिक मामले में गिरफ्तार शिक्षक सस्पेंड, आयुष्मान योजना में लापरवाही पर दो ऑपरेटर भी बर्खास्त
1.23 लाख रुपये बकाया
जानकारी के मुताबिक, विनोबा नगर निवासी पूनम द्विवेदी के नाम पर बिजली कनेक्शन है। उनके परिसर का 1 लाख 23 हजार 560 रुपये का बिजली बिल (Outstanding Electricity Bill) बकाया था। बिजली कंपनी की ओर से कई बार फोन कर भुगतान करने के लिए कहा गया। इसके अलावा नोटिस भी भेजा गया, लेकिन बकाया राशि जमा नहीं की गई।
कनेक्शन काटने पहुंची टीम
बिल जमा नहीं होने पर लिंक रोड जोन के सहायक अभियंता रवि ध्रुव अपनी टीम के साथ बिजली कनेक्शन काटने पहुंचे। कर्मचारी बिजली लाइन काटने के लिए पोल पर सीढ़ी लगा रहे थे। इसी दौरान उपभोक्ता का बेटा नितिन द्विवेदी वहां पहुंच गया।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh DMF Scam : डीएमएफ घोटाले में ईडी का बड़ा एक्शन, 31.70 करोड़ की संपत्ति अटैच; 17 आरोपितों पर शिकंजा
कर्मचारियों से धक्का-मुक्की
आरोप है कि नितिन द्विवेदी ने बिजली कंपनी के कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। उसने कर्मचारियों को सीढ़ी हटाने के लिए कहा और बिजली कनेक्शन काटने से रोक दिया। इस दौरान कर्मचारियों को धमकी दिए जाने का भी आरोप है।
सरकारी काम में बाधा
घटना के बाद सहायक अभियंता रवि ध्रुव ने तारबाहर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने नितिन द्विवेदी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस बिजली बिल विवाद (Bilaspur Electricity Bill Dispute) की जांच कर रही है। शिकायत और आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : Land Fraud Case : फर्जी दस्तावेज से जमीन बेचकर 24 लाख की धोखाधड़ी करने वाले दो गिरफ्तार



