सीजी भास्कर, 31 अक्टूबर। दूसरे की जमीन को अपना बताकर रजिस्ट्री कराने और मकान निर्माण (Land Fraud Case) के नाम पर 24 लाख 28 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, कोहका निवासी मोहन लाल देवांगन ने एसपी दुर्ग से लिखित शिकायत (Land Fraud Case) की थी कि वर्ष 2016 में आरोपी अवतार सिंह और उसके साथियों ने मौजा कोहका स्थित 1200 वर्गफीट का प्लॉट दिखाकर उनके पक्ष में रजिस्ट्री कराई थी। जमीन व मकान निर्माण के नाम पर प्रार्थी से किस्तों में 23 लाख 28 हजार रुपये ले लिए गए। बाद में पता चला कि उक्त भूमि माया सिंह नामक महिला की है।
विवाद के बाद आरोपियों ने राशि लौटाने का इकरारनामा करते हुए कुल 24.28 लाख रुपये के तीन (Land Fraud Case) चेक दिए, जो बैंक खाते में रकम न होने से बाउंस हो गए। जांच में कूटरचित दस्तावेजों के जरिए एक अन्य फर्जी रजिस्ट्री कराने का मामला भी सामने आया। शिकायत की जांच के बाद स्मृति नगर चौकी में धारा 420, 120बी, 34 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी अवतार सिंह और मनोज कुमार सोनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका और फर्जी दस्तावेजों की जांच जारी है।



