CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Appointments : लंबे इंतजार के बाद सरकार ने खोले पत्ते, कई नेताओं को मिली नई जिम्मेदारियां

Chhattisgarh Appointments : लंबे इंतजार के बाद सरकार ने खोले पत्ते, कई नेताओं को मिली नई जिम्मेदारियां

By Newsdesk Admin
08/07/2026
Share
Chhattisgarh Appointments
Chhattisgarh Appointments

सीजी भास्कर, 08 जुलाई। रायपुर में मंगलवार को राजनीतिक गलियारों में पूरे दिन हलचल (Chhattisgarh Appointments) बनी रही। लंबे समय से खाली पड़े निगम, मंडल और आयोगों में नियुक्तियों को लेकर चल रही चर्चाओं पर आखिरकार विराम लग गया। आदेश जारी होते ही नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच नई जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा तेज हो गई।

Contents
  • 23 पदों पर नई नियुक्तियों का आदेश Chhattisgarh Appointments
  • कई आयोगों और बोर्डों को मिले नए पदाधिकारी
  • शिक्षा, संस्कृति और विकास संस्थाओं में भी बदलाव
  • रायपुर विकास प्राधिकरण समेत कई संस्थाओं में नई जिम्मेदारी

सरकारी फैसले के बाद कई संगठनों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने इसे महत्वपूर्ण कदम बताया। अलग अलग आयोगों, बोर्डों और मंडलों में नई नियुक्तियां होने से प्रशासनिक गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। राजधानी से लेकर जिलों तक इस फैसले की चर्चा होती रही।

Chhattisgarh Appointments
Chhattisgarh Appointments

23 पदों पर नई नियुक्तियों का आदेश Chhattisgarh Appointments

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड, समितियों और अन्य संस्थाओं के कुल 23 पदों पर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति की गई है। लंबे समय से रिक्त पड़े इन पदों पर अब नई जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

Chhattisgarh Appointments
Chhattisgarh Appointments

कई आयोगों और बोर्डों को मिले नए पदाधिकारी

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में डॉ. ममता साहू को जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष रामलाल चौहान को बनाया गया है। आयोग में वेदराम मनहरे को उपाध्यक्ष तथा मौरध्वज सिंह जगत, दुर्गा महेश्वर और दयावंत धर बांधे को सदस्य नियुक्त किया गया है।

छत्तीसगढ़ केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास बनाए गए हैं, जबकि देवचरण सेन को सदस्य बनाया गया है। छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड की कमान आनंद निषाद को सौंपी गई है और चेतराम निषाद को सदस्य नियुक्त किया गया है।

शिक्षा, संस्कृति और विकास संस्थाओं में भी बदलाव

छत्तीसगढ़ संस्कृति विकास मंडल के अध्यक्ष के रूप में राजेश कुमार राजपूत और सदस्य के रूप में सुमन मुधा को जिम्मेदारी (Chhattisgarh Appointments) मिली है। शाकंभरी बोर्ड का अध्यक्ष राजेन्द्र नायक को बनाया गया है। इसके साथ ही बसंत पटेल, प्रेमलाल पटेल, संतोष पटेल और प्रेम पटेल को सदस्य नियुक्त किया गया है।

छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा आयोग के अध्यक्ष की जिम्मेदारी मधुशेर गौतम को दी गई है। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग में मनमथ नाथ शर्मा सदस्य बनाए गए हैं। वहीं छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम में प्रसन्ना अवस्थी को सदस्य नियुक्त किया गया है।

Chhattisgarh Appointments
Chhattisgarh Appointments

रायपुर विकास प्राधिकरण समेत कई संस्थाओं में नई जिम्मेदारी

रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के रूप में डॉ. जे.पी. शर्मा की नियुक्ति की गई है। छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष किशोर महानंद बनाए गए हैं। गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष आनंद कुमार तिवारी और छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष मंगल दास ठाकुर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सरकार के इस फैसले को राजनीतिक और सामाजिक संतुलन की दिशा में अहम कदम माना (Chhattisgarh Appointments) जा रहा है। लंबे समय से लंबित नियुक्तियों के पूरा होने के बाद संबंधित आयोगों, मंडलों और बोर्डों के कामकाज में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Suspicious death of constable : परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, जांच शुरू
Bhim Regiment : लोरमी में भीम रेजिमेंट की बड़ी बैठक, संगठन विस्तार और सामाजिक मुद्दों पर बनी रणनीति
Bastar Maoist Surrender 2025 : हथियार छोड़ने वाले माओवादी नहीं, निर्दोषों की हत्या करने वाले ही असली गद्दार : विजय शर्मा
Naxal Pressure IED Blast: जंगल में लकड़ी लेने गया ग्रामीण मौत के मुंह में समाया
Mungeli Daughter Indian Army Lieutenant: गांव टेढ़ाधौरा से देश की वर्दी तक सुप्रिया ठाकुर की उड़ान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Liquor Seizure
Liquor Seizure : लाल मैदान की झाड़ियों के पास चल रहा था शराब का खेल, पुलिस पहुंची तो 96 पाव के साथ दबोचा गया आरोपी

सुपेला के फरीद नगर इलाके में लाल मैदान…

Bhilai Waste Plant
Bhilai Waste Plant : निगम आयुक्त का निरीक्षण, कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन प्लांट जल्द पूरा करने के निर्देश

नगर पालिक निगम भिलाई (Bhilai Waste Plant) की…

Drunk Driving
Drunk Driving : शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी, 11 चालकों पर ठोका गया 1.25 लाख रुपए का जुर्माना

Drunk Driving के खिलाफ बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने सख्त…

Operation Baaz
Operation Baaz : ऑपरेशन बाज में शराब कोचियों पर फिर प्रहार, किराना दुकान के पास से 291 पाव शराब जब्त

Operation Baaz के तहत मुंगेली पुलिस ने अवैध…

Smart Meter Complaint
Smart Meter Complaint : स्मार्ट मीटर लगने के बाद बढ़े बिजली बिल पर कांग्रेस का अभियान, गांव-गांव पहुंचकर भरवाए जा रहे शिकायत फॉर्म

Smart Meter Complaint को लेकर क्षेत्र में कांग्रेस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?