CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के नकली टिकट बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़, पुलिस के हत्थे चढ़ा गिरोह

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के नकली टिकट बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़, पुलिस के हत्थे चढ़ा गिरोह

By Newsdesk Admin
15/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 15 अक्टूबर। दिलजीत दोसांझ अक्टूबर महीने के आखिरी में नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में परफॉर्म करने के लिए तैयार हैं। कॉन्सर्ट के टिकट बिक चुके हैं हालांकि दिल्ली पुलिस ने शो के नकली टिकट बेचने वाले एक गिरोह का भी भंडाफोड़ किया है।

दिल्ली पुलिस ने आज पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के नकली टिकट बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। दिलजीत का शो दिल्ली में होने वाला है और फैंस के बीच इस कॉन्सर्ट को लेकर जबरदस्त दीवानगी देखने को मिल रही है। दिलजीत के के टिकट काफी महंगे दामों पर बेचे जा रहे हैं। पुलिस को सूचना मिली कि टिकटों की कालाबाजारी हो रही है और उन्होंने गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए योजना बनाई। इस मामले में साउथ दिल्ली पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि दिलजीत दोसांझ उत्तरी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बाद अपना सुपरहिट दिल-लुमिनाटी टूर भारत की राष्ट्रीय राजधानी सहित 10 शहरों में लेकर आ रहे हैं। वह 26 अक्टूबर और 27 अक्टूबर को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं, जिसे लेकर दिलजीत दोसांझ के फैंस में जबरदस्त दीवानगी है। इस कॉन्सर्ट को लेकर फैंस कितने उत्साहित हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जैसे ही दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए बुकिंग शुरू हुई देखते ही देखते सारे टिकट्स बुक हो जा रहे थे।

नई दिल्ली के बाद, दिलजीत अपने दिल-लुमिनाटी टूर में भारत के कई अन्य शहरों में प्रदर्शन करेंगे। 3 नवंबर को दिलजीत राजस्थान के जयपुर में परफॉर्म करेंगे, जिसकी टिकटें पहले ही बिक चुकी हैं। वह अपना अगला प्रदर्शन 15 नवंबर 2024 को हैदराबाद में करेंगे। दो दिन बाद वह अहमदाबाद और 22 नवंबर को लखनऊ में नजर आएंगे। 24 और 30 नवंबर को, उड़ता पंजाब गायक क्रमशः पुणे और कोलकाता में प्रदर्शन करेंगे। बाकी चार कॉन्सर्ट इस साल दिसंबर महीने में बेंगलुरु, इंदौर, चंडीगढ़ और गुवाहाटी में होंगे। भारत में दिलजीत के कॉन्सर्ट की जानकारी Bandsintown पोर्टल से ली गई है।

“दौड़ेगा दुर्ग, जागेगा छत्तीसगढ़” कल से होगा पंजीयन, पुरूष लगाएंगे 10 का दम और 8 किमी दौड़ेंगी महिलाएं, राज्य स्तरीय रोड रेस में विजेता जीतेंगे कुल 5 लाख का ईनाम
रायपुर-बिलासपुर NH 130 पर अज्ञात वाहन ने 22 मवेशियों को कुचला, 18 की मौत
Silatra Incident : रायपुर के सिलतरा में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा ग्रामीण, जमीन कब्जे के आरोप पर प्रशासन अलर्ट
Bhilai Big Breaking 🛑 देखिए 2-2 विडियो 🔵 सात घंटे से डेढ़ सौ फीट ऊंचे मोबाईल टावर पर चढ़ा युवक शाम को उतरा 🛑 पुलिस से बचने टावर पर जा बैठा
छत्तीसगढ़ में 5 दिन तक Heavy Rain Alert, 8 जिलों के लिए यलो वार्निंग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Student Protest 
Bilaspur Student Protest : प्रधान के इस्तीफे के बाद भी आंदोलन जारी, NTA पर उठे सवाल

Bilaspur Student Protest :छात्र नेता सूरज साहू ने…

Korba Stabbing Case
Korba Stabbing Case : ऑटो चालक पर ताबड़तोड़ वार; CCTV फुटेज आया सामने

Korba Stabbing Case :

Bastar Brain Tumor Surgery
Bastar Brain Tumor Surgery : बस्तर में मेडिकल इतिहास रचा, पहली बार जटिल ब्रेन ट्यूमर सर्जरी सफल

Bastar Brain Tumor Surgery :महिला के पति सतवंत…

Surajpur Murder Case
Surajpur Murder Case : युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाज के दौरान मौत

Surajpur Murder Case :अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला…

Education Minister Resignation
Education Minister Resignation : भूपेश का हमला, बोले- लड़ाई अभी बाकी

Education Minister Resignation :केंद्र सरकार ने सार्वजानिक परीक्षा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?