CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » तीसरे दिन भी जारी रही बिना सूचना के रह रहे बाहरी नागरिकों की जांच, दुर्ग में 25, जामुल में 31, सुपेला में 8 संदिग्ध पकड़ाए, अब तक ऐसे लगभग 600 नागरिकों के विरूद्ध की जा चुकी है प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

तीसरे दिन भी जारी रही बिना सूचना के रह रहे बाहरी नागरिकों की जांच, दुर्ग में 25, जामुल में 31, सुपेला में 8 संदिग्ध पकड़ाए, अब तक ऐसे लगभग 600 नागरिकों के विरूद्ध की जा चुकी है प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

By Newsdesk Admin
15/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 15 दिसंबर। एसपी जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर दुर्ग जिले समस्त थाना/चौकी क्षेत्रों में बिना सूचना के निवास कर रहे बाहरी नागरिकों की ताबड़तोड़ जांच की जा रही है। आज तीसरे दिन भी थाना भिलाई नगर क्षेत्र के पारिजात कालोनी में सत्य प्रकाश तिवारी नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर के नेतृत्व में थाना प्रभारी, भिलाई नगर निरीक्षक प्रशांत मिश्रा एवं बल द्वारा, थाना दुर्ग क्षेत्र में सराफा, मैथिली पारा, गांधी चौक, दुर्गा चौक, तकिया पारा एवं लुचकी पारा में चिराग जैन नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग के नेतृत्व में राहुल बंसल निरीक्षक, विजय यादव थाना प्रभारी दुर्ग, निरीक्षक केशव कोसले थाना प्रभारी प‌द्मनाभपुर, उप निरीक्षक पारस ठाकुर, प्रभारी थाना मोहन नगर, उनि पुरूषोत्तम कुर्रे चौकी प्रभारी जेवरा सिरसा, सउनि चन्द्रशेखर सोनी थाना पुलगांव, सउनि रेमन साहू, चौकी अंजोरा द्वारा 25 बाहरी नागरिकों की पहचान की गयी।

इसी प्रकार जामुल क्षेत्र में ढांचा भवन, आम्रपाली, अटल आवास जामुल, ढौर, नवातरिया खेदामारा एवं दामाद पारा में हरिश पाटिल नगर पुलिस अधीक्षक छावनी के नेतृत्व में निरीक्षक कपिल देव पाण्डेय एवं उनके बल द्वारा 31 एवं सुपेला थाना क्षेत्रान्तर्गत सण्डे मार्केट एवं फरीद नगर में सुश्री ऋचा मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात के नेतृत्व में निरीक्षक राजेश मिश्रा, थाना सुपेला का बल, एसीसीयू एवं यातायात के बल द्वारा 8 बाहरी नागरिकों की पहचान की गयी है।

आपको बता दें कि विगत दो दिवस में बिना सूचना के रह रहे 522 नागरिकों की पहचान की जा चुकी है, इस प्रकार अब तक लगभग 600 बाहरी नागरिकों की पहचान की गयी है, जो बिना सूचना दिए यहां पर निवास कर रहे थे। इनके विरूद्ध धारा 128 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गयी है। इन बाहरी नागरिकों को प्रश्रय देने वाले मकान मालिकों एवं मजदूर ठेकेदारों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर बाउण्ड ओव्हर कराया गया है।

मुसाफिरी जांच के तहत यहां पर रहने वाले लोगों का आधार कार्ड, राशन कार्ड, परिचय पत्र को चेक किया गया एवं कास वेरिफिकेशन किया गया, जो लोग अन्य प्रदेश या क्षेत्र के थे लेकिन पुलिस थाना / चौकी में किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं दिए थे और पूछताछ करने पर भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिए, ऐसे लोगों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी है। ये कार्यवाही लगातार जारी रहेगी ।दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से पुनः अपील करती है कि उनके यहां जो भी किराएदार निवास कर रहे हैं, उनका पूर्ण विवरण मय दस्तावेजों के साथ अपने नजदीकी थाना/चौकी में अनिवार्य रूप से सूचित करें। यदि किराएदार की जानकारी नहीं दी जाती है और जांच में यह पाया जाता है कि किराएदार के पास उसके प्रमाणीकरण हेतु कोई आवश्यक दस्तावेज नहीं है, तो किराएदार के साथ-साथ मकान मालिकों के विरूद्ध भी विधिसम्मत कार्यवाही की जाएगी।

51 करोड़ की सौगात के लिए डिप्टी CM ने विधायक रिकेश को दी बधाई, कहा – “सभी कार्यों की करें मानीटरिंग”
Chhattisgarh Assembly Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का सत्र 24 फरवरी से, 3 मार्च को पेश होगा बजट, कुछ विधायकों को लंदन और सिंगापुर भेजने पर विचार
भिलाई में इंडस्ट्री का छज्जा गिरने से तीन श्रमिक घायल 🛑 बाउंड्रीवाल ऊंचा करने लगाए गए थे मजदूर
छुट्टी के दिन स्कूटी से फिर निकले MLA रिकेश, दर्जन भर समाज प्रमुखों से चर्चा, “देव धाम” की बनाई योजना, लाखों के निर्माण कार्य का शुभारंभ
हवा में ही गायब हो गया 239 यात्रियों को ले जा रहा MH-370 विमान….! अबूझ पहेली बनी ये दुर्घटना

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sukhdev Bhagat
Sukhdev Bhagat :  राहुल गांधी के दौरे से पहले दंतेवाड़ा पहुंचेंगे कांग्रेस प्रभारी, तैयारियों पर होगी अहम बैठक

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत आज…

Surajpur Triple Death Penalty : प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की हत्या में तीन को फांसी, एक को मृत्यु पर्यंत कारावास
Surajpur Triple Death Penalty : प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की हत्या में तीन को फांसी, एक को मृत्यु पर्यंत कारावास

प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और नाबालिग…

Cycle Ride : 75 घंटे की चुनौती में 1000 किमी साइकिल राइड, छत्तीसगढ़ के 8 राइडर्स ने हासिल की सफलता
Cycle Ride : 75 घंटे की चुनौती में 1000 किमी साइकिल राइड, छत्तीसगढ़ के 8 राइडर्स ने हासिल की सफलता

75 घंटे की चुनौती वाली साइकिल राइड (Cycle…

Elephant Herd
Elephant Herd :  सड़क पर आ खड़ा हुआ हाथियों का झुंड, दंतैल ने ट्रेलर का रास्ता रोका, थमा यातायात

रायगढ़ के तमनार रेंज के सामारुमा इलाके में…

Internet Media Weapon Show : इंटरनेट मीडिया पर गुंडा बनने की सनक, चाकू-पिस्टल के साथ फोटो वायरल
Internet Media Weapon Show : इंटरनेट मीडिया पर गुंडा बनने की सनक, चाकू-पिस्टल के साथ फोटो वायरल

इंटरनेट मीडिया पर खुद को दबंग दिखाने की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?