सीजी भास्कर, 27 नवंबर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (Chhattisgarh PSC) में अध्यक्ष का पद खाली होने से नई भर्तियों और पुरानी चयन प्रक्रियाओं पर असर पड़ रहा है। आयोग 26 नवंबर को राज्य सेवा परीक्षा-2026 का विज्ञापन जारी नहीं कर सका। जबकि हर साल संविधान दिवस पर भर्ती विज्ञापन जारी करने की परंपरा रही है।

डिप्टी कलेक्टर और DSP के पद भी शामिल Chhattisgarh PSC
जानकारी के मुताबिक, इस बार करीब 150 से 155 पदों पर भर्ती की तैयारी है। इनमें डिप्टी कलेक्टर के 10 और डीएसपी के 5 पद शामिल हैं। विज्ञापन तैयार होने के बावजूद अध्यक्ष की नियुक्ति और हस्ताक्षर नहीं होने से प्रक्रिया रुकी हुई है।
यह भी पढ़ें : Mahadev Betting Case ED Raid : दिल्ली में महादेव सट्टा मामले की जांच तेज, कैटरर और बिल्डर के ठिकानों पर छापेमारी
महादेव कांवड़े के नाम की चर्चा
नए अध्यक्ष के लिए सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी महादेव कांवड़े का नाम चर्चा में है। उनकी नियुक्ति का प्रस्ताव राजभवन की मंजूरी के इंतजार में बताया जा रहा है।
608 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू भी अटका
अध्यक्ष का पद खाली होने का असर पुरानी भर्तियों पर भी पड़ रहा है। राज्य सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य परीक्षा पास कर चुके 608 अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू लंबित है।
यह भी पढ़ें : Fake Currency Notes : रायपुर के ग्रामीण बैंक में मिले 50 रुपये के 25 संदिग्ध नोट, UV जांच में नहीं मिले सुरक्षा फीचर
इसके अलावा एसआई भर्ती और करीब 5 हजार सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति से जुड़े मामले भी अटके हुए हैं। अब अभ्यर्थियों और कर्मचारियों की नजर आयोग में अध्यक्ष की नियुक्ति पर टिकी है।
खबरें और भी हैं : Jagdalpur Sports Competition : जगदलपुर में 28 नवंबर से खेलों का महाकुंभ, 40 कृषि कॉलेजों के 200 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम


