सीजी भास्कर, 21 मई। उत्तर प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बीच गुरुवार को खुशी का माहौल देखने (DA Hike) को मिला। लंबे समय से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दफ्तरों से लेकर कर्मचारी संगठनों तक पूरे दिन इसी फैसले की चर्चा होती रही और कर्मचारियों ने इसे राहत देने वाला कदम बताया।
लगातार बढ़ती महंगाई के बीच घरेलू खर्च संभालना मुश्किल होता जा रहा था। ऐसे समय में सरकार के इस फैसले से लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा फायदा मिलने वाला है। बढ़े हुए महंगाई भत्ते का असर अब आने वाले महीनों की सैलरी में दिखाई देगा।
महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया : DA Hike
प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इसके बाद अब महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है। वित्त विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। कर्मचारियों के बीच इस फैसले को बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है।
लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा
सरकार के इस फैसले का लाभ करीब 16 लाख सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलेगा। इसके साथ बड़ी संख्या में पेंशनभोगियों को भी बढ़े हुए महंगाई भत्ते का फायदा मिलेगा। बढ़े हुए भत्ते के बाद कर्मचारियों की टेक होम सैलरी में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
ऐसे समझिए सैलरी का हिसाब
महंगाई भत्ता कर्मचारी की बेसिक सैलरी के आधार पर तय किया जाता है। उदाहरण के तौर पर यदि किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 35 हजार रुपये है तो पहले उसे 58 प्रतिशत के हिसाब से 20 हजार 300 रुपये मिलते थे। अब 60 प्रतिशत महंगाई भत्ते के हिसाब से उसे 21 हजार रुपये मिलेंगे। यानी हर महीने करीब 700 रुपये की अतिरिक्त राशि मिलेगी।
एरियर का भी मिलेगा लाभ
जानकारी के मुताबिक कर्मचारियों को जनवरी से अप्रैल तक का एरियर भी मिलने (DA Hike) की संभावना है। इससे एक साथ अतिरिक्त रकम खाते में आ सकती है। वहीं जिन अधिकारियों की बेसिक सैलरी ज्यादा है उनकी मासिक आय में दो हजार से पांच हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
बढ़ती महंगाई के बीच राहत
सरकारी कर्मचारियों का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई के दौर में यह फैसला काफी राहत देने वाला (DA Hike) साबित होगा। रसोई खर्च, बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा की जरूरतों पर बढ़ते दबाव के बीच बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता कर्मचारियों के लिए मददगार माना जा रहा है।



