CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मुंबई में मूसलधार बारिश का कहर, 96 इमारतें कराई गईं खाली, कई इलाकों में येलो अलर्ट

मुंबई में मूसलधार बारिश का कहर, 96 इमारतें कराई गईं खाली, कई इलाकों में येलो अलर्ट

By Newsdesk Admin
26/05/2025
Share

सीजी भास्कर 26 मई। महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजधानी मुंबई में कल यानि रविवार से ही बारिश हो रही है। आज भी सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है।

Contents
  • कई इलाकों में येलो अलर्ट
  • प्रशासन मुस्तैद…
  • खराब मौसम के बीच नागरिकों से अपील…
  • मुंबई में कितनी बारिश?
  • एकनाथ शिंदे ने की खास अपील…

मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून आने वाले 2 से 3 दिनों में दाखिल होगा. बारिश की वजह से ट्रेन या सड़क यातायात पर अब तक कोई असर नहीं पड़ा है। हालाकि, प्रशासन अपनी नजर बनाए हुए है और मौजूदा स्तिथि का जायजा लिया जा रहा है।

IMD के मुताबिक, इस साल दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने वक्त से पहले ही महाराष्ट्र में दस्तक दे दी है और अगले कुछ दिनों में मुंबई में तेज़ बारिश के साथ पूरी तरह एक्टिव होने की उम्मीद है।

मुंबई में तेज बारिश के चलते Kem Hospital के ग्राउंड फ्लोर के हॉल में पानी घुस गया. अस्पताल के अंदर जिस जगह पर पानी घुसा है, वहां बालरोग अति दक्षता विभाग, यानी बच्चों का PICU वार्ड है।

कई इलाकों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने मुंबई और आसपास के इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसका मतलब है कि आने वाले वक्त में मध्यम से भारी वर्षा की उम्मीद है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

मुंबई, ठाणे और पालघर जैसे तटीय जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई है, जहां पर समुद्री हवाओं के तेज़ बहाव और बिजली गिरने जैसी घटनाओं की आशंका बनी हुई है। जिसके लिए स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) और MHADA ने शहर में 96 ऐसी इमारतों की पहचान की है, जिन्हें बारिश के मौसम में खतरनाक माना गया है और इनमें रह रहे लगभग 3100 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए हैं.

प्रशासन मुस्तैद…

मुंबई में जलभराव की पुरानी समस्या को देखते हुए बीएमसी ने नालों की सफाई, पंपिंग स्टेशनों की मरम्मत और आपातकालीन कंट्रोल रूम की निगरानी जैसी तैयारियां शुरू कर दी हैं, जिससे भारी बारिश के दौरान शहर की सड़कें और यातायात सुचारु बनाए रखा जा सके।

खराब मौसम के बीच नागरिकों से अपील…

बीएमसी ने 24×7 आपदा नियंत्रण कक्ष यानी वॉर रूम एक्टिव कर दिया है, जहां नागरिक किसी भी आपात स्थिति की सूचना दे सकते हैं और सहायता प्राप्त कर सकते हैं, साथ ही लोकल ट्रेन सेवाओं और बसों के संचालन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

मुंबई में कितनी बारिश?

आज यानि सोमवार को मुंबई के कई इलाकों में बारिश हो रही है। वहीं, पूर्व और पश्चिम उपनगरों में हल्की बारिश दर्ज की गई है।

नरीमन पॉइंट, फायर स्टेशन: 40 मिमीनेत्र अस्पताल, ग्रांट रोड: 36 मिमीमेमनवाड़ा फायर स्टेशन: 35 मिमीसी वॉर्ड ऑफिस: 35 मिमीकोलाबा फायर स्टेशन: 31 मिमीबी वॉर्ड ऑफिस: 30 मिमीमांडवी फायर स्टेशन: 24 मिमीभायखला फायर स्टेशन: 21 मिमीब्रिटानिया स्टॉर्म वॉटर स्टेशन: 18 मिमीनायर अस्पताल: 14 मिमी

एकनाथ शिंदे ने की खास अपील…

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने प्रशासन को सतर्क रहने और राहत कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं। एकनाथ शिंदे ने ठाणे जिले और भारी वर्षा वाले अन्य जिलों में स्थिति की समीक्षा की और आपदा प्रबंधन अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श भी किया। उन्होंने प्रशासन को समय पर प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि बारिश से सामान्य जनजीवन बाधित न हो तथा जान-माल की कोई हानि न हो।

डिप्टी सीएम शिंदे ने कहा, “संपूर्ण प्रणाली तैयार रखी जानी चाहिए और जरूरत के मुताबिक, सहायता एवं बचाव कार्य शीघ्रता से चलाए जाने चाहिए। बाढ़ग्रस्त सड़कों, पुलों और बिजली लाइनों की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।”

एकनाथ शिंद ने प्रशासन से जीर्ण-शीर्ण और खतरनाक इमारतों के मामले में सावधानी बरतने को कहा और यह सुनिश्चित करने के लिए भी सतर्क रहने को कहा कि मुंबई और ठाणे जैसे स्थानों पर उपनगरीय रेल यातायात सुचारू रूप से जारी रहे, या जहां बड़ी समस्या है, वहां यात्रियों को असुविधा न हो।

उन्होंने आगे कहा कि मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करें, जब तक जरूरी न हो घर से बाहर न निकलें तथा निचले इलाकों में रहने वाले लोग विशेष सावधानी बरतें। उन्होंने बताया कि प्रशासन आपकी मदद के लिए तैयार है लेकिन नागरिकों को भी सहयोग करना होगा।

प्री B.Ed और D.El.Ed एंट्रेंस एग्जाम का शेड्यूल जारी: 22 मई को परीक्षा, छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क आवेदन..
धर्मांतरण विवाद: 4 साल में 102 घटनाएं, 44 एफआईआर, दुर्ग और कोरबा बने संवेदनशील ज़िले…
दुर्ग जिला कार्यक्रम प्रबंधक संदीप ताम्रकार का हुआ तबादला, राजनांदगांव से भूमिका दुर्ग बुलाईं गईं, देखिए आदेश….
CSK Playoff : हार के बाद चेन्नई की बढ़ी टेंशन, अब जीत के बाद भी अटक सकता है रास्ता
पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुआ शातिर बदमाश… ड्राइवर की हत्या कर लूटा था 4 करोड़ का कॉपर, बुलेटप्रूफ जैकेट से बची SHO की जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Farmer Death 
Bilaspur Farmer Death : बाड़ी में मिला शादीशुदा किसान का शव

Bilaspur Farmer Death :परिजनों के आरोपों के आधार पर…

Mungeli Fraud Case
Mungeli Fraud Case : धोखाधड़ी के आरोपी पर पुलिस मेहरबान? जमानत खारिज होने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

Mungeli Fraud Case : शिकायतकर्ता आरोपी की तत्काल…

Dongargarh Murder Case 
Dongargarh Murder Case : पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, बीच-बचाव करने आए दोस्त पर भी हमला

Dongargarh Murder Case :घटना की सूचना मिलते ही…

Cyber Fraud Network
Cyber Fraud Network :1242 म्यूल अकाउंट का खुलासा; 122 गिरफ्तार, बैंक अफसर भी जांच के घेरे में

Cyber Fraud Network :पूरे मनी ट्रेल की जांच…

Kanker Girl Death
Kanker Girl Death : युवती की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शव

Kanker Girl Death :मौत के कारणों का पता…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?