CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Hasdeo River Drowning : देवरी पिकनिक स्पाट में फिर हादसा, हसदेव नदी में दो युवक और एक युवती तीन डूबे

Hasdeo River Drowning : देवरी पिकनिक स्पाट में फिर हादसा, हसदेव नदी में दो युवक और एक युवती तीन डूबे

By Newsdesk Admin
04/10/2025
Share
Hasdeo River Drowning
Hasdeo River Drowning

सीजी भास्कर, 04 अक्टूबर। देवरी पिकनिक स्पाट में शनिवार को एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया (Hasdeo River Drowning)। बिलासपुर से पिकनिक मनाने आए पांच दोस्तों में से दो युवक और एक युवती नदी में नहाते समय तेज बहाव में बह गए (Hasdeo River Drowning)। इस हादसे के बाद से घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है और स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार बिलासपुर से दो युवक दयालबंद निवासी अंकुर कुशवाहा (28 वर्ष) और अशोक नगर निवासी आशीष भोई (26 वर्ष) और दो युवती सरकंडा निवासी युवती स्वर्णा रेखा ठाकुर (30 वर्ष) और मोनिका सिन्हा पिकनिक मनाने जांजगीर चांपा स्थित देवरी पहुंचे थे। उन्होंने अपने कालेज के दोस्त अर्जुनी अकलतरा निवासी लक्ष्मी शंकर राय को भी देवरी बुलाया। शाम को सभी नदी में नहा रहे थे।

इस दौरान अचानक पानी के तेज बहाव में सरकंडा निवासी युवती स्वर्णा रेखा ठाकुर (30 वर्ष) बहने लगी। उसे बचाने के लिए दयालबंद निवासी अंकुर कुशवाहा (28 वर्ष) और अशोकनगर निवासी आशीष भोई (26 वर्ष) नदी में कूद पड़े। लेकिन तेज धार में तीनों ही लापता हो गए (Hasdeo River Drowning)। वहीं लक्ष्मी शंकर राय और माेनिका सिंह सुरक्षित है। घटना की सूचना मिलते ही पंतोरा चौकी प्रभारी दिलीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल डीडीआरएफ को बुलाया गया। देर रात तक रेस्क्यू अभियान जारी था, लेकिन समाचार लिखे जाने तक तीनों का कोई पता नहीं चल सका थ। हादसे की सूचना मिलने बिलासपुर से स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। वहीं उनका रो रोकर बुरा हाल है और स्थानीय लोगों में शोक की लहर है।

पहले भी हो चुके हैं कई हादसे

देवरी पिकनिक स्पाट पर इस तरह की घटनाएं नई नहीं हैं (Hasdeo River Drowning)। अब तक यहां 10 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। सुरक्षा इंतजामों के अभाव और पर्यटकों की लापरवाही लगातार हादसों को जन्म दे रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को यहां सुरक्षा के ठोस उपाय करने चाहिए या फिर इस खतरनाक स्थल को पूरी तरह बंद कर देना चाहिए। 14 जुलाई 2024 को लिंगियांडीह, सरकंडा (बिलासपुर) का एक युवक नदी में बहकर मौत के घाट उतर गया था (Hasdeo River Drowning)। इसी तरह 20 दिसंबर 2022 को बलौदा क्षेत्र के दो छात्रों की डूबने से मौत हुई थी। 20 अक्टूबर 2024 को कापन निवासी सूरज पटेल और खुशेन्द्र बरेठ नदी में नहाते समय बह गए थे। वहीं 27 दिसंबर 2024 को दीपका से पिकनिक मनाने आए दो युवक अश्वनी सिंह (24) और सुमित सिंह (19) की भी नदी में डूबकर मौत हो गई थी (Hasdeo River Drowning)।

सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर नहीं कर पाया प्रशासन

लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद न तो प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर पाया है और न ही लोग सावधानी बरतते हैं। ग्राम पंचायत स्तर पर भी मांग उठ रही है कि यहां पिकनिक गतिविधियों पर रोक लगाई जाए। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है और डीडीआरएफ की टीम लापता तीनों की तलाश में जुटी हुई है (Hasdeo River Drowning)।

Korba Triple Murder Case: तंत्र-मंत्र की रात में स्क्रैप व्यापारी अशरफ मेमन समेत तीन की मौत
Heavy Rain Forecast : मानसून फिर दिखाएगा असर, अगले 96 घंटों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का इन राज्यों के लिए अलर्ट
Chhattisgarh Waqf Board Nikah Rules : फर्जी निकाह पर सख्ती, अब सिर्फ रजिस्टर्ड मौलाना ही पढ़ा सकेंगे निकाह
RTE Admission : कल से निजी स्कूलों में फिर शुरू होंगे आरटीई प्रवेश, संगठन ने लिया बड़ा फैसला
Raipur spa raid : रायपुर के स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी, आपत्तिजनक सामग्री बरामद, संचालक हिरासत में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Deepak Baij Tribal Remark
Deepak Baij Tribal Remark : दीपक बैज का बड़ा बयान- CM आदिवासी नहीं, बनवासी हैं; बोले- ढालदास तो ट्रेलर है

Deepak Baij Tribal Remark : आगामी चुनाव की…

Chhattisgarh National Games 2026
National Games 2026 : 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़, तैयारियां शुरू

National Games 2026 :0वें नेशनल गेम्स की मेजबानी…

Murder Accused Arrest
Murder Accused Arrest : कवर्धा में हत्या के बाद बदला ठिकाना, तेलंगाना में छिपा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Murder Accused Arrest :कवर्धा एसपी जितेंद्र यादव ने…

Bemetara Snake Catcher Death
Bemetara Snake Catcher Death : सांप के रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को डसा, इलाज के दौरान मौत

Bemetara Snake Catcher Death :मनीष की मौत के…

Student Fire Death
Student Fire Death : कमरे में आग लगने से 11वीं के छात्र की मौत, अंदर से बंद था दरवाजा

Student Fire Death : घटना के बाद परिवार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?