CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायपुर में पटवारी से 70 लाख की वसूली, कांग्रेस नेता गिरफ्तार: 2.5 करोड़ की मांग और जमीन भी हड़पी

रायपुर में पटवारी से 70 लाख की वसूली, कांग्रेस नेता गिरफ्तार: 2.5 करोड़ की मांग और जमीन भी हड़पी

By Newsdesk Admin
19/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 19 जून |

ACB-EOW में पहुंच बताकर कांग्रेस नेता ने पटवारी के पति से 70 लाख रुपए वसूली की। साथ ही एक जमीन भी अपने नाम करवा ली। इसके बाद वह रिश्वत के केस फंसाने की धमकी देकर ढाई करोड़ की मांग करने लगा।

पीड़ित ने इसकी शिकायत टिकरापारा थाने में की। पुलिस ने आरोपी हसन आबिदी को बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पुलिस की टीम मामले में जांच कर रही है।

रिश्वत के केस में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग

पुलिस ने बताया कि देवपुरी निवासी राजेश सोनी का रियल एस्टेट का कारोबार है। उनकी पत्नी सारिका सोनी पटवारी हैं। पिछले कई माह से कांग्रेसी नेता हसन आबिदी उन्हें परेशान कर रहा है। हसन ने खुद का ACB-EOW में पहुंच बताकर उनकी पत्नी को फर्जी घूस के केस में फंसाने की धमकी देता था।

17 जून को हसन ने फोन कर एक सप्ताह में 2.5 करोड़ रुपए देने की मांग की थी और रकम नहीं देने पर उनकी पत्नी को झूठे केस में फंसाकर सरकारी नौकरी से निकलवाने और जेल भिजवाने की धमकी दी थी।

3500 वर्गफुट की जमीन भी रिश्तेदार के नाम करवाई

शिकायतकर्ता कारोबारी राजेश सोनी ने बताया कि आरोपी ने उसे और उनकी शासकीय कर्मचारी पत्नी को फर्जी घूस के केस में फंसाने की धमकी देकर फरवरी 2025 से अब तक करीब 70 लाख रुपए वसूल लिए। इतना ही नहीं, उसने सिमरन सिटी भाठागांव में 3500 वर्गफुट की जमीन भी दान पत्र के जरिए अपने परिचित के नाम रजिस्ट्री करवा ली।

घर में रेड करवाने की धमकी देता था आरोपी

राजेश ने बताया कि आरोपी ने उसकी पत्नी को धमकी देकर कहा कि उनकी पत्नी सारिका के खिलाफ विवेक नाम के व्यक्ति ने भ्रष्टाचार की शिकायत ACB-EOW में की है। पटवारियों के खिलाफ एजेंसी लगातार कार्रवाई कर रही है। उनकी पत्नी को भी ट्रैप किया जाएगा।

उस दौरान राजेश ने कहा कि उनकी पत्नी इस तरह के किसी काम में नहीं रहती, शिकायत झूठी है। तब हसन ने कहा कि यह जांच में पता चलेगा। उनके घर पर छापेमारी की जाएगी। इस शिकायत को ईडी और सीबीआई को भी फॉरवर्ड किया जाएगा। इस धमकी से राजेश डर गए और उसने हसन को पैसे भी दे दिए। आरोपी की धमकी के बाद उनकी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई है।

मानसिक तनाव में परिवार

राजेश ने बताया कि उनकी पत्नी को पैनिक अटैक आता है और लगातार मिल रही धमकियों से वे मानसिक रूप से परेशान हैं। साथ ही घर पर दलालों को भेजकर परेशान करता है। इस मामले में पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

अलग-अलग विभागों के कर्मचारियों से भी वसूली

जानकारी के मुताबिक हसन आबिदी ने अलग-अलग विभाग के कई अधिकारियों और कर्मचारियों से वसूली की है। पुलिस ने आरोपी के घर पर छापेमारी की है, जहां जांच चल रही है। शुरुआती जांच में प्रॉपर्टी के दस्तावेज, कैश, सोने-चांदी के जेवर और मोबाइल जब्त किए गए हैं।

जानिए कौन है हसन आबिदी

हसन आबिदी कांग्रेस पार्टी से जुड़ा हुआ है। वह खुद की बड़े नेताओं और अधिकारियों के साथ पहुंच होना बताता है। आरोपी हसन के सोशल मीडिया पर कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ फोटो भी है, जो अब वायरल हो रही है।

Murder Case : पति की मौत के पीछे निकली चौंकाने वाली वजह, पुलिस जांच में पत्नी ने खोला पूरी रात का राज
PM Mudra Loan Success Story : मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, प्रीति बनीं ‘लखपति दीदी, सालाना 2.5 लाख की आमदनी से महिलाओं के लिए बनी मिसाल
Battle Casualty : शहीद सैनिकों के आश्रितों को अब मिलेगी 50 लाख की अनुग्रह राशि, परमवीर चक्र विजेताओं को 1 करोड़
Total Lunar Eclipse 2025: रायपुर में दिखेगा सिर्फ अंतिम आंशिक चरण, ब्लड मून का नजारा अधूरा
Questions raised on the investigation of the Kumhari fire incident : पीड़ित परिवार ने लगाए धमकाने और जबरन साइन कराने के आरोप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Delhi Rain Traffic Jam
Delhi Rain Traffic Jam : दिल्ली में बारिश से हाहाकार, 200+ फ्लाइट्स लेट; कई इलाकों में ट्रैफिक जाम

Delhi Rain Traffic Jam : बारिश के चलते…

Festive Season Stock Picks 2026
Festive Season Stock Picks 2026 : त्योहारी सीजन में इन 10 शेयरों पर नजर, ब्रोकरेज को शानदार रिटर्न की उम्मीद

Festive Season Stock Picks 2026 : बाजार में…

Abhanpur Knife Threat Case :
Abhanpur Knife Threat Case : ढाबे के पास चाकू लहराकर राहगीरों को डराया, दो आरोपी गिरफ्तार

Abhanpur Knife Threat Case:अभनपुर में ढाबे के पास…

Krishna Awasthi Fraud Case
Krishna Awasthi Fraud Case : 2 लाख लेकर थमाया फर्जी नियुक्ति पत्र, जेल में बंद कृष्णा अवस्थी पर एक और FIR

Krishna Awasthi Fraud Case :कृष्णा अवस्थी पहले से…

Dahi Handi Utsav 2026
Dahi Handi Utsav 2026 : रायपुर की टोली ने जीता मटकी फोड़ प्रतियोगिता का खिताब

Dahi Handi Utsav 2026 :आयोजन ने एक बार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?