CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Pulses-Oilseeds Area Increased : किसानों में बढ़ा भरोसा, अब दलहन, तिलहन फसलों की ओर, मूंगफली की ओर फिर से बढ़ा रूझान

Pulses-Oilseeds Area Increased : किसानों में बढ़ा भरोसा, अब दलहन, तिलहन फसलों की ओर, मूंगफली की ओर फिर से बढ़ा रूझान

By Newsdesk Admin
15/10/2025
Share
Pulses-Oilseeds Area Increased
Pulses-Oilseeds Area Increased

सीजी भास्कर, 15 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में विगत वर्ष धान की बंपर पैदावार के बावजूद अब किसानों में पारंपरिक फसलों के साथ अन्य फसलों (Pulses-Oilseeds Area Increased) की ओर रुझान बढ़ने लगा है। कोरिया जिले के किसान अब धान के अलावा दलहन, तिलहन की खेती में भी रुचि ले रहे हैं, जिससे फसल विविधीकरण की दिशा में एक सकारात्मक परिवर्तन देखा जा रहा है। किसानों में अब दलहन, तिलहन फसलों की ओर भरोसा बढ़ा है।

Contents
  • धान के रकबे में कमी
  • दलहन-तिलहन के रकबे में वृद्धि
  • मूंगफली फसलों के रकबे में उछाल
  • जिले के किसान अर्न्तवर्तीय फसल की ओर अग्रसर

धान के रकबे में कमी

कृषि विभाग कोरिया से मिली जानकारी के अनुसार खरीफ वर्ष 2024-25 में जिले में 33 हजार 842 हेक्टेयर में धान की बुवाई की गई थी, जबकि वर्तमान खरीफ वर्ष 2025-26 में 32 हजार 920 हेक्टेयर में धान बोया गया हैं। इस प्रकार 922 हेक्टेयर क्षेत्रफल में (2.75 प्रतिशत) कमी दर्ज की गई है।

Pulses-Oilseeds Area Increased
Pulses-Oilseeds Area Increased

दलहन-तिलहन के रकबे में वृद्धि

जिले में दलहन और तिलहन फसलों (Pulses-Oilseeds Area Increased) के रकबे में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। विगत वर्ष 9 हजार 194 हेक्टेयर में दलहन की खेती की गई थी, जबकि इस वर्ष यह बढ़कर 9 हजार 730 हेक्टेयर हो गई है यानि 536 हेक्टेयर (5.82 प्रतिशत) की वृद्धि की गई है। वर्ष 2024 में 1 हजार 874 हेक्टेयर क्षेत्र में तिलहन की बुवाई हुई थी, जबकि वर्तमान वर्ष में यह बढ़कर 2 हजार 272 हेक्टेयर तक पहुँच गई है यानी तिलहन की खेती में 398 हेक्टेयर (21.23 प्रतिशत) की बढ़ोतरी हुई है।

मूंगफली फसलों के रकबे में उछाल

मूंगफली फसल की बात करें तो इसमें भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। पिछले वर्ष 933 हेक्टेयर में मूंगफली बुवाई की गई थी, जबकि इस वर्ष यह बढ़कर 1 हजार 520 हेक्टेयर हो गई है । इस तरह मूंगफली फसल की बुआई में 587 हेक्टेयर (38.61 प्रतिशत) की वृद्धि हुई है।

जिले के किसान अर्न्तवर्तीय फसल की ओर अग्रसर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रदेश के किसानों और ग्रामीणों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए उठाए गए ठोस कदमों का ही यह परिणाम है कि अब जिले के किसान फसल विविधिकरण की ओर अग्रसर हो रहे हैं। जिले के किसान धान के अलावा दलहन, तिलहन फसलों के माध्यम से अपनी आमदनी (Pulses-Oilseeds Area Increased) बढ़ाने में रूचि ले रहे हैं।

आने वाले समय में कोरिया जिला दलहन-तिलहन उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी जिलों में शामिल होगा। कृषि विभाग द्वारा किसानों को उन्नत बीज, तकनीकी मार्गदर्शन और विपणन सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जलवायु और मिट्टी की उपयुक्तता के चलते जिले में तिलहन और दलहन दोनों फसलों के पैदावार में और वृद्धि की संभावना है।

महिला आरक्षण बिल पर छत्तीसगढ़ में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी और विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन
Navratri Special Train 2026 : नवरात्रि में आसान होगा मां बम्लेश्वरी का दर्शन, 6 दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन, 63 स्टेशनों पर ठहराव
Ib River Bridge : ईब नदी पर बनेगा पुल, 8 गांव के 10 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ
Chhattisgarh culture Ireland : डबलिन की धरती पर गूंजे छत्तीसगढ़ के रंग, लोककला ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बनाई अलग पहचान
Jamadipat Tension : देव जात्रा से पहले जामड़ीपाट में बढ़ा तनाव, 20 गांवों में अलर्ट, भारी पुलिस बल तैनात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CJP Abhijeet Dipke Statement
CJP Abhijeet Dipke Statement : 37 दिनों के आंदोलन के बाद समर्थकों का जताया आभार

CJP Abhijeet Dipke Statement :धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…

Raipur Knife Attack
Raipur Knife Attack : पान खरीदने को लेकर विवाद, धारदार हथियार से हमला

Raipur Knife Attack :पुलिस ने मामला दर्ज कर…

Property Dealer Threat Case
Property Dealer Threat Case : जान से मारने की धमकी, पिता-पुत्र समेत तीन पर केस दर्ज

Property Dealer Threat Case :पीड़ित का कहना है कि…

Anna Hazare Reaction
Anna Hazare Reaction : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद समाजसेवी अन्ना हजारे की प्रतिक्रिया !

Anna Hazare Reaction :धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर…

Baloda Bazar Crocodile Sighting
Baloda Bazar Crocodile Sighting : इलाके में मचा हड़कंप, वन विभाग को दी गई सूचना

Baloda Bazar Crocodile Sighting :वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?