CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Weather Update : राजधानी समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने से 3 दोस्त झुलसे

Chhattisgarh Weather Update : राजधानी समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने से 3 दोस्त झुलसे

By Newsdesk Admin
13/05/2025
Share
Chhattisgarh Weather Update
Chhattisgarh Weather Update

सीजी भास्कर, 13 मई। छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना (Chhattisgarh Weather Update) जताई गई है। मौसम विभाग रायपुर के अनुसार, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर, सरगुजा, कोरबा समेत 31 जिलों में Weather Alert जारी किया गया है। इस दौरान 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है और कई स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।

Contents
  • बिजली गिरने से हादसा, 2 बच्चे गंभीर (Chhattisgarh Weather Update)
  • पूरे प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज (Chhattisgarh Weather Update)
  • दुर्ग सबसे गर्म
  • 15 मई तक बारिश, फिर बढ़ेगा तापमान (Chhattisgarh Weather Update)

बिजली गिरने से हादसा, 2 बच्चे गंभीर (Chhattisgarh Weather Update)


कोरबा जिले के कुरुडीह गांव में सोमवार शाम दिल दहला देने वाली घटना हुई। तीन दोस्त गांव के तालाब के पास घूमने गए थे, तभी अचानक बिजली गिरने से वे उसकी चपेट में आ गए। हादसे में मनीष कश्यप (14) और लोकेश कुमार (13) गंभीर रूप से झुलस गए हैं। दोनों को तुरंत बालको जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। तीसरे लड़के को मामूली चोट आई है।

एक बच्चे को थोड़ी देर बाद होश आया, जिसने गांव पहुंचकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों की मदद से 112 एम्बुलेंस को कॉल किया गया और सभी को हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

पूरे प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज (Chhattisgarh Weather Update)


छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और ट्रफ लाइन की वजह से प्रदेश में मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। यह ट्रफ लाइन दक्षिण-पश्चिम उत्तरप्रदेश से लेकर तमिलनाडु तक फैली हुई है, जो बारिश और आंधी-तूफान का कारण बन रही है।

रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहने और दोपहर बाद बारिश की संभावना है। Weather Update Raipur के अनुसार, कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और तेज हवा चलने की आशंका है।

दुर्ग सबसे गर्म


12 मई को दुर्ग में अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा। रायपुर में 41.3°C, बिलासपुर में 41.6°C और बलौदाबाजार में 40.1°C तापमान दर्ज हुआ। ये आंकड़े सामान्य से अधिक हैं और हीट वेव की स्थिति बना सकते हैं।

वहीं कोरबा, रायगढ़, दंतेवाड़ा और कोरिया जिलों में हल्की राहत रही और तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई। इसके उलट सरगुजा और सूरजपुर में तापमान में 1.5°C की बढ़ोत्तरी देखी गई।

15 मई तक बारिश, फिर बढ़ेगा तापमान (Chhattisgarh Weather Update)


मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार, 15 मई तक आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह बदलाव कृषि, यातायात और बिजली आपूर्ति को प्रभावित कर सकता है।

विधवा, तलाकशुदा या अकेली….! अकेलेपन की बात कह कर दूल्हों ने सरकार से रखी अनोखी मांग, अधिकारी हैरान…..
CG : नगरीय निकाय व पंचायतों के कार्यकाल खत्म होने के करीब, चुनाव को लेकर असमंजस, देरी हुई तो प्रशासक संभालेंगे कामकाज
CG Elephant Death  : छत्तीसगढ़ में गजराजों पर काल का साया! फिर मिला 3-5 माह के हाथी शावक का शव
Tragic accident in Jashpur : आम से भरी पिकअप पुलिया से गिरी, चालक की मौके पर मौत
भिलाई स्टील प्लांट में लगी भीषण आग, ब्लास्ट फर्नेस-8 में उत्पादन ठप, केबल जले
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hotel Financial Fraud Case
Hotel Financial Fraud Case : रायपुर के होटल में 28 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, दो अकाउंटेंट पर FIR

Hotel Financial Fraud Case : तेलीबांधा पुलिस ने…

Manendragarh Ganja Smuggling Case
Manendragarh Ganja Smuggling Case : कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 9 क्विंटल गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Mankendragarh Ganja Smuggling Case : पुलिस अब गिरफ्तार…

Woman Suspicious Death Case
Woman Suspicious Death Case : बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Woman Suspicious Death Case :पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के…

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

Raigarh House Theft
Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Raigarh House Theft : घटना के बाद लक्ष्मी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?