CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG खबर : कांग्रेस के लिए आज बड़े झटकों का दिन, जिला अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी, कहा – “37 साल से कांग्रेस में थे अब और नहीं…” रायगढ़ से 2 और भिलाई के 1 पार्षद प्रत्याशी ने नाम वापस ले किया भाजपा प्रवेश

CG खबर : कांग्रेस के लिए आज बड़े झटकों का दिन, जिला अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी, कहा – “37 साल से कांग्रेस में थे अब और नहीं…” रायगढ़ से 2 और भिलाई के 1 पार्षद प्रत्याशी ने नाम वापस ले किया भाजपा प्रवेश

By Newsdesk Admin
31/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 31 जनवरी। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव (Chhattisgarh nagar nigam chunav 2025) में कांग्रेस पार्टी को एक के बाद एक बड़ा झटका लग रहा है। सुबह से जितने आश्चर्यजनक झटके कांग्रेस को लगे हैं, वो बता रहे हैं कि आज शुक्रवार का दिन छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लिए बडे़ झटके का दिन है। आपको बता दें कि मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने पार्टी छोड़ दी। उन्होंने जिला अध्यक्ष और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वो 1988 से कांग्रेस में छात्र नेता के रूप में शामिल हुए और वर्तमान में जिला अध्यक्ष थे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल मानिकपुरी ने राजनांदगांव में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अपने इस्तीफा के माध्यम से कहा है कि उन्होंने बड़े दुःखी मन से पार्टी छोड़ने का फैसला किया है। वर्ष 1988 से कांग्रेस के छात्र संगठन से जुड़कर अपनी राजनीतिक की शुरूआत उन्होंने की थी और आज नवीन जिला- मोहला मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद तक की लंबी यात्रा तक 36 वर्षो से कांग्रेस के निष्ठावान समर्पित कार्यकर्ता के रूप में पार्टी को तन-मन-धन योगदान दिया है लेकिन कांग्रेस पार्टी में उन्हें तवज्जो नहीं दी जिस पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता तक का त्याग कर दिया है।

दूसरी तरफ नगरीय निकाय चुनाव में आज नाम वापसी के आखिरी दिन कांग्रेस को एक के बाद एक बड़ा झटका है। रायगढ़ नगर निगम से 2 पार्षद प्रत्याशी और भिलाई से एक कांग्रेस कैंडिडेट ने अपना नाम चुनाव मैदान से वापस ले लिया है। ऐसे में तीनों जगह बीजेपी कैंडिडेट को वॉकओवर मिल गया है।

विदित हो कि अब छत्तीसगढ़ में महापौर पद के लिए 109, अध्यक्ष पद के लिए 816 कैंडिडेट हैं। पार्षद पद के लिए 10 हजार से ज्यादा लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। इससे पहले कल धमतरी में कांग्रेस मेयर कैंडिटेट विजय गोलछा और विश्रामपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो चुका है।

Bilaspur Traffic Signal News : स्मार्ट सिटी में ट्रैफिक सिग्नल महीनों से बंद, अधिकारी बेखबर, सड़क पर बढ़ा हादसों का खतरा
AI Road Inspection : छत्तीसगढ़ में AI तकनीक से होगा पीएमजीएसवाई सड़कों का निरीक्षण
MGNREGA Poultry Shed : मनरेगा से निर्मित पक्का मुर्गी शेड ने बढ़ाई हितग्राही की आय, आजीविका हुई सुदृढ़
Nankiram Kanwar Letter : DMF फंड पर उठे सवाल, पूर्व मंत्री के पत्र के बाद केंद्र सरकार ने दिए जांच के निर्देश
Surya Kumar Statue : फसल बेचकर बनाया चहेते क्रिकेटर का पुतला, 1300 किलोमीटर दूर पहुंचा किसान, सूर्यकुमार ने खुद बुलाकर दिया धन्यवाद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba Hospital
Korba Hospital : डिलीवरी से पहले मां और गर्भस्थ बच्चे की मौत, अस्पताल में जांच शुरू; परिजनों और डॉक्टरों के दावे अलग

कोरबा जिला अस्पताल में 8 महीने की गर्भवती…

Chhattisgarh High Court
Chhattisgarh High Court : सड़क पर स्टंट और जन्मदिन का जश्न पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी स्पष्ट गाइडलाइन

सड़कों पर बाइक स्टंट, खतरनाक ड्राइविंग और सड़क…

Flydubai Flight
Flydubai Flight : हवा में पायलटों के बीच झड़प, चाकू से हमले की खबर, 17 हजार फीट नीचे आया विमान, सऊदी में इमरजेंसी लैंडिंग

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की…

Contract Teacher
Contract Teacher : 20 महीने से ड्यूटी से गायब संविदा शिक्षिका पर कार्रवाई, DEO ने सेवा की समाप्त

जिले में करीब 20 महीने तक स्कूल से…

Raipur District Badar
Raipur District Badar : रायपुर के बदमाश पर बड़ी कार्रवाई, 6 जिलों से 2 महीने के लिए जिला बदर

रायपुर के गुढ़ियारी निवासी 31 वर्षीय विनेश तुरकाने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?