सीजी भास्कर, 30 सितंबर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में करीब 20 महीने तक स्कूल से लगातार अनुपस्थित रहने वाली संविदा शिक्षिका पायल कौशले की सेवा समाप्त (Contract Teacher) कर दी गई है। कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने यह आदेश जारी किया।

यह भी पढ़ें…Raipur District Badar : रायपुर के बदमाश पर बड़ी कार्रवाई, 6 जिलों से 2 महीने के लिए जिला बदर
20 दिसंबर 2024 से थी अनुपस्थित Contract Teacher
मामला स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का है। स्कूल की रिपोर्ट के मुताबिक, पायल कौशले 20 दिसंबर 2024 से 16 अगस्त 2026 तक लगातार ड्यूटी से अनुपस्थित रहीं। 17 अगस्त को स्कूल पहुंचने के बाद 18 अगस्त से फिर बिना सूचना गायब हो गईं।
नोटिस के बाद भी नहीं दिया जवाब
विद्यालय प्रबंधन ने 25 अगस्त को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण (Contract Teacher) मांगा था, लेकिन शिक्षिका ने जवाब नहीं दिया और नियमित रूप से ड्यूटी भी जॉइन नहीं की।
यह भी पढ़ें…Dry Day : ड्राय-डे से पहले बड़ी कार्रवाई, घर के तहखाने से 184 लीटर शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार
लंबी अनुपस्थिति और नोटिस का जवाब नहीं देने को आधार बनाकर DEO ने उनकी संविदा सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी।
खबरें और भी हैं…Korba Road : सरपंच की निष्क्रियता से परेशान ग्रामीणों ने खुद संवारी सड़क, उपसरपंच और पंच भी श्रमदान में जुटे


