सीजी भास्कर, 17 सितंबर। राजधानी में श्याम भक्तों के लिए एक और बड़ा धार्मिक स्थल बनने (Shyam Baba Temple) जा रहा है। सड्डू इलाके में श्री श्याम बाबा के दूसरे प्रमुख मंदिर के निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है। श्री श्याम सेवा मंडल सड्डू की ओर से मंदिर के साथ सामाजिक और धार्मिक आयोजनों के लिए भवन भी बनाया जाएगा। मंदिर के लिए जमीन की रजिस्ट्री 16 सितंबर को पूरी हो चुकी है।
मंदिर का भूमि पूजन 12 दिसंबर को किया जाएगा। इसी दिन भजन संध्या भी आयोजित होगी। इसमें चंडीगढ़ के भजन गायक कन्हैया मित्तल और रायपुर के विनय अग्रवाल प्रस्तुति देंगे। मंदिर परिसर का निर्माण पूरा होने में करीब दो साल लगने की संभावना है।

20 हजार वर्गफीट में बनेगा श्याम मंदिर Shyam Baba Temple
मंडल के अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल के मुताबिक करीब 20 हजार वर्गफीट में मंदिर परिसर विकसित किया जाएगा। यहां श्याम बाबा के साथ भगवान शिव, बजरंगबली और भगवान गणेश की प्रतिमाएं भी स्थापित की जाएंगी।
15 हजार वर्गफीट का सभागार
मंदिर परिसर में करीब 15 हजार वर्गफीट का सभागार बनाने की योजना है। इसके अलावा करीब 60 कमरे और 10 से 15 हजार वर्गफीट का लॉन भी प्रस्तावित है। परिसर में कार पार्किंग की सुविधा भी रहेगी।
यहां शादी-विवाह, सामाजिक कार्यक्रम, सत्संग और धार्मिक आयोजन किए जा सकेंगे।
यह भी पढ़ें: CG Transfer News : छत्तीसगढ़ में 25 स्वास्थ्य अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के CMHO बदले
12 दिसंबर को भजन संध्या
भूमि पूजन के बाद 12 दिसंबर को भजन संध्या आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में कन्हैया मित्तल और विनय अग्रवाल प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा अन्य भजन कलाकारों को भी बुलाने की तैयारी चल रही है।
मंडल के अनुसार मंदिर और पूरे परिसर का निर्माण श्याम भक्तों और समाज के सहयोग से किया जाएगा। फिलहाल समता कॉलोनी में श्याम बाबा का प्रमुख मंदिर है। सड्डू में बनने वाला नया मंदिर शहर के श्याम भक्तों के लिए एक और प्रमुख धार्मिक स्थल होगा।
खबरें और भी हैं


