CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Youth Congress Election Bilaspur : यूथ कांग्रेस चुनाव में वोट की कीमत 75 रुपये

Youth Congress Election Bilaspur : यूथ कांग्रेस चुनाव में वोट की कीमत 75 रुपये

By Newsdesk Admin
30/05/2026
Share
सीजी भास्कर, 30 मई। बिलासपुर में शहर और ग्रामीण यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस चुनाव में कुल 36 उम्मीदवारों ने दावेदारी की है। इनमें शहर अध्यक्ष पद के लिए 23 और ग्रामीण अध्यक्ष पद के लिए 13 उम्मीदवार शामिल हैं। (Youth Congress Election Bilaspur)

इन दावेदारों में वर्तमान युवा कांग्रेस अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, एनएसयूआई के जिला और प्रदेश पदाधिकारी के साथ पूर्व अध्यक्षों के नाम भी शामिल हैं। इनके अलावा मारपीट, गैंगवार जैसी वारदात में शामिल आरोपी भी दावेदारी कर रहे हैं।

Contents
  • पूरी तरह डिजिटलाइज होगा चुनाव
  • 15 से 18 जून तक होगी स्क्रूटनी : Youth Congress Election Bilaspur
  • ‘एक व्यक्ति, एक पद’ का नियम रहेगा लागू
  • जानिए चुनाव की प्रक्रिया…जिसे ज्यादा वोट वो बनेगा अध्यक्ष
  • नेताओं के बेटे-भतीजे कर रहे हैं दावेदारी : Youth Congress Election Bilaspur
  • शहर अध्यक्ष शेरू ने नहीं दिखाई रूचि : Youth Congress Election Bilaspur

युवा कांग्रेस चुनाव समिति के जनरल रीजनल ऑफिसर नरेंद्र बजाज ने शनिवार को दावेदारों के साथ ही पदाधिकारियों की बैठक ली, जिसमें चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

जीत के लिए लगेगा बड़ा बजट : Youth Congress Election Bilaspur

इस चुनाव में युवाओं को जीत के लिए बड़ा बजट खर्च करना होगा। दावेदारों को नामांकन के लिए 7500 रुपए देने होंगे। वहीं, वोटिंग के लिए सदस्यता शुल्क 75 रुपए तय है। यानी कि इस बार अपने समर्थकों को सदस्यता दिलाने वाले दावेदारों को प्रति वोटर 75 रुपए भी खर्च करना होगा। चुनाव प्रचार और बाकी मैनेजमेंट के लिए खर्च अलग लगेगा।

पूरी तरह डिजिटलाइज होगा चुनाव

मीडिया से बातचीत करते हुए चुनाव समिति के जनरल रीजनल ऑफिसर नरेंद्र बजाज ने बताया कि इस बार युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव पूरी तरह डिजिटल और ऑनलाइन माध्यम से होगा। सदस्यता लेने से लेकर नामांकन दाखिल करने और मतदान तक की पूरी प्रक्रिया मोबाइल ऐप के जरिए होगी। इसका उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना और अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है।

उन्होंने बताया कि ब्लॉक, विधानसभा और जिला स्तर के पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया 29 मई से शुरू होकर 13 जून 2026 तक चलेगी। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी के पदों के लिए भी 11 जून से 13 जून तक नामांकन किए जा सकेंगे।

75 रुपए में मिलेगी सदस्य, तभी मिलेगा वोट देने का अधिकार युवा कांग्रेस चुनाव की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी सदस्यता अभियान को माना जा रहा है। संगठन की ओर से तय किया गया है कि सदस्यता के लिए 75 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। सदस्यता लेने वाले 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को मतदान का अधिकार मिलेगा। फर्जी सदस्यता रोकने के लिए इस बार वोटर आईडी अनिवार्य की गई है।

आयु प्रमाण के लिए 10वीं की मार्कशीट, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट जैसे मान्य दस्तावेज स्वीकार किए जाएंगे। इसके साथ ही हर उम्मीदवार को अपना 8 सेकंड का एक परिचय वीडियो भी अपलोड करना होगा।

15 से 18 जून तक होगी स्क्रूटनी : Youth Congress Election Bilaspur

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 15 जून से 18 जून तक नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) की जाएगी। इसके बाद आपत्तियों के निराकरण, नाम वापसी और अंतिम सूची जारी करने की प्रक्रिया पूरी होगी। संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार सदस्यता अभियान और मतदान की प्रक्रिया लगभग डेढ़ से दो महीने तक चलेगी।

प्रदेश को पांच जोनों में बांटकर होगी निगरानी युवा कांग्रेस चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रदेश को पांच जोनों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन में जोनल रिटर्निंग ऑफिसर (ZRO) नियुक्त किए गए हैं, जो चुनाव प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। महत्वपूर्ण पदों जैसे जिला अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया भी अपनाई जा सकती है। प्रदेश अध्यक्ष समेत प्रमुख पदों पर राष्ट्रीय नेतृत्व की निगरानी रहेगी।

‘एक व्यक्ति, एक पद’ का नियम रहेगा लागू

इस बार चुनाव में ‘एक व्यक्ति, एक पद’ का नियम लागू रहेगा। कोई भी उम्मीदवार एक से अधिक पदों के लिए चुनाव नहीं लड़ सकेगा। चुनाव की घोषणा के साथ ही संगठन की आचार संहिता भी प्रभावी हो गई है। एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को नामांकन शुल्क में विशेष छूट देने का भी निर्णय लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन इस दौरान युवा कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सदस्यता अभियान को गति देने, युवाओं तक संगठन की पहुंच बढ़ाने और चुनावी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

कांग्रेस नेताओं ने युवाओं से बड़ी संख्या में सदस्यता लेने और संगठनात्मक चुनाव में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उनका कहना था कि यह चुनाव नए नेतृत्व को सामने लाने और संगठन को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

जानिए चुनाव की प्रक्रिया…जिसे ज्यादा वोट वो बनेगा अध्यक्ष

प्रदेश भर में ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर की नई टीम के गठन के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ब्लॉक और जिला कमेटियों के लिए नामांकन 13 जून तक भरे जाएंगे। बिलासपुर में शहर व ग्रामीण के अध्यक्ष के चुनाव होंगे। चुनाव ऑनलाइन वोटों के आधार पर होंगे, यानी जिसे ज्यादा वोट मिलेंगे, वहीं अध्यक्ष बनेगा।

नेताओं के बेटे-भतीजे कर रहे हैं दावेदारी : Youth Congress Election Bilaspur

नेताओं के बेटे और भतीजे भी दावेदारी कर रहे हैं। इसमें प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय के बेटे अमितेश राय, कांग्रेस नेता राजकुमार तिवारी का बेटा युवराज तिवारी, कांग्रेस नेता महेश दुबे टाटा का भतीजा अमित दुबे दावेदारी कर चुके हैं। यूथ कांग्रेस के साथ ही एनएसयूआई के युवा नेताओं की दावेदारी व उनके कई गुट की वजह से विवाद की आशंका बढ़ गई है।

शहर अध्यक्ष के लिए विकास और ग्रामीण के लिए रंजित सिंह प्रमुख दावेदार

शहर अध्यक्ष के 23 दावेदारों में विकास सिंह का नाम प्रमुख है। इसके साथ ही एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष तनमीत छाबड़ा, सुशांक लक्की मिश्रा, महासचिव मयंक गौतम, सोहेल खान, अर्पित केशरवानी के आनंद मेश्राम, शैलेश मिश्रा, दीपक रजक व कामरान मेमन, सुजल खरे, विक्की यादव, लोकेश नायक, निखिल राय भी शामिल हैं।

वहीं, ग्रामीण अध्यक्ष के लिए रंजित सिंह, सुनील साहू, राजू यादव, अमितेश राय, अजय यादव, देवेंद्र कृष्णन, तरुण यादव, मोहम्मद अयाज दावेदारी कर रहे हैं।

चर्चा में है वसीम और राजू की एंट्री यूथ कांग्रेस में शहर अध्यक्ष बनने वसीम खान ने भी दावेदारी की है। कांग्रेस सरकार के दौर में वसीम खान पर गैंगवार और हत्या के आरोप लगे थे।

बता दें कि गैंगवार के दौरान सिविल लाइन क्षेत्र के समता कॉलोनी में गार्डन के पास नाबालिग नवीन महादेव की हत्या हो गई थी। घायल उदय के वीडियो में वसीम खान पर चाकू मरवाने और हत्या का षडयंत्र रचने का आरोप लगाया गया।

वहीं, राजू यादव व बिल्हा विधानसभा अध्यक्ष सुनील साहू पर भी अपने साथियों के साथ बवाल करने, मारपीट और माहौल खराब करने के आरोप में पुलिस केस दर्ज हो चुका है। राजू यादव को तो पिछले साल चुनाव के पहले जिलाबदर भी किया गया था।

शहर अध्यक्ष शेरू ने नहीं दिखाई रूचि : Youth Congress Election Bilaspur

शहर अध्यक्ष शेरू असलम ने अध्यक्ष के लिए दावेदारी खुद नहीं की है, लेकिन अपनी करीबियों में आनंद मेश्राम, शैलेश मिश्रा, दीपक रजक व कामरान मेमन को आगे किया है। शैलेश ने पार्षद का चुनाव भी लड़ा था। इधर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा के करीबी समझने जाने वाले सुजल खरे, विक्की यादव भी दावेदारी कर रहे हैं। इसी तरह लोकेश नायक, निखिल राय भी दावेदार हैं।

BJP Bhilai : विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, टाउनशिप में पौधरोपण
स्वास्थ्य और सफाई के लिए जागरूक करने वालीं 4 सौ महिलाओं को सहायता राशि, वैशाली नगर विधायक ने सराहा
22-minute race for life : दुर्ग ट्रैफिक पुलिस के प्रयास से बुजुर्ग मरीज को पहुंचाया रायपुर
भिलाई की सड़कों पर उतरे बीएसपी के हजारों कर्मचारी, निकाला मशाल जुलूस, कहा – 48 हजार लोगों का फैसला 3 से 5 लोग नहीं कर सकते, NJCS की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
Mehak selected in the Indian women’s cricket team : श्रीलंका दौरे के लिए बनीं उपकप्तान; CM साय ने किया सम्मानित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bike Theft Busted : लोरमी में 3 चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
Bike Theft Busted : लोरमी में 3 चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

मुंगेली जिले में चोरी की वारदातों पर पुलिस…

Mudra Loan : सरकार दे रही 20 लाख का लोन, गारंटी की जरूरत नहीं
Mudra Loan : सरकार दे रही 20 लाख का लोन, गारंटी की जरूरत नहीं

योजना के तहत पात्र आवेदकों को मुद्रा लोन…

Post Office Scheme : पैसा एक बार लगाएं, 6 लाख ब्याज कमाएं
Post Office Scheme : पैसा एक बार लगाएं, 6 लाख ब्याज कमाएं

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (Post Office Time Deposit)…

Afghanistan T20 Series : 3 सितंबर तक टीम इंडिया का ऐलान, हार्दिक-बुमराह पर सस्पेंस
Afghanistan T20 Series : 3 सितंबर तक टीम इंडिया का ऐलान, हार्दिक-बुमराह पर सस्पेंस

अफगानिस्तान टी20 सीरीज (Afghanistan T20 Series) के लिए…

Jhiram Valley Case : 31 अगस्त को NIA कोर्ट का फैसला, सिंहदेव बोले- जिम्मेदारी तय हो
Jhiram Valley Case : 31 अगस्त को NIA कोर्ट का फैसला, सिंहदेव बोले- जिम्मेदारी तय हो

बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड (Jhiram Valley Case) मामले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?