CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sakti Government Land Scam : 400 एकड़ सरकारी जमीन निजी नाम पर दर्ज कराने का आरोप, फर्जी धान बिक्री से 60 लाख बोनस लेने की शिकायत

Sakti Government Land Scam : 400 एकड़ सरकारी जमीन निजी नाम पर दर्ज कराने का आरोप, फर्जी धान बिक्री से 60 लाख बोनस लेने की शिकायत

By Newsdesk Admin
29/11/2026
Share
Sakti Government Land Scam : 400 एकड़ सरकारी जमीन निजी नाम पर दर्ज कराने का आरोप, फर्जी धान बिक्री से 60 लाख बोनस लेने की शिकायत
Sakti Government Land Scam : 400 एकड़ सरकारी जमीन निजी नाम पर दर्ज कराने का आरोप, फर्जी धान बिक्री से 60 लाख बोनस लेने की शिकायत

सीजी भास्कर, सक्ती, 29 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के झालरौंदा गांव में करीब 400 एकड़ सरकारी जमीन (Sakti Government Land Scam) को कथित तौर पर निजी लोगों के नाम पर दर्ज कराने का मामला सामने आया है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश चंद्रा ने कलेक्टर जयश्री जैन से शिकायत कर राजस्व रिकॉर्ड में गड़बड़ी, फर्जी किसान पंजीयन और धान खरीदी की जांच कराने की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सरकारी जमीन को निजी नामों पर दर्ज कराकर फर्जी धान बिक्री की गई और इसके जरिए करीब 60 लाख रुपये के सरकारी बोनस का लाभ लिया गया। मामले में कलेक्टर ने डिप्टी कलेक्टर की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित कर दी है।

Contents
  • पटवारी के कार्यकाल पर सवाल
  • परिवारों के नाम जमीन
  • मीडियाकर्मियों के नाम भी
  • पांच गांवों पर भी शक
  • उच्चस्तरीय जांच की मांग
  • कलेक्टर ने बनाई कमेटी

यह भी पढ़ें : Raigarh Elephant Death : जंगली सूअर के शिकार के लिए बिछाया करंट का तार, हाथी की मौत, 4 गिरफ्तार

 

पटवारी के कार्यकाल पर सवाल

रमेश चंद्रा के मुताबिक, झालरौंदा गांव में तत्कालीन पटवारी विशेश्वर सिंह सिदार के कार्यकाल के दौरान बड़ी संख्या में सरकारी जमीन अलग-अलग लोगों के नाम दर्ज की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इसके लिए प्रति एकड़ करीब 50 हजार रुपये तक का लेन-देन हुआ।

शिकायतकर्ता का दावा है कि जमीन के रिकॉर्ड में बदलाव के बाद फर्जी किसान पंजीयन और धान बिक्री की पर्चियां तैयार कराई गईं। इन्हीं पर्चियों के आधार पर सेवा सहकारी समिति में धान बेचकर सरकारी योजनाओं का लाभ लिया गया। इसमें तहसील स्तर के अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका भी जताई गई है।

 

यह भी पढ़ें : Raigarh Elephant Raju : ओडिशा से भटककर रायगढ़ पहुंचा पालतू हाथी ‘राजू’, देखने उमड़ी भीड़

 

परिवारों के नाम जमीन

शिकायत में कुछ परिवारों के सदस्यों के नाम पर बड़ी मात्रा में सरकारी जमीन दर्ज होने का दावा किया गया है। इसमें दीपक चौहान, घसिया राम कुर्रे और राकेश सहित अन्य लोगों के नामों का उल्लेख है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, दीपक चौहान के परिवार के सदस्यों के नाम पर ही 30 एकड़ से अधिक जमीन दर्ज है। इनमें अनिता चौहान के नाम 0.83 हेक्टेयर, दीपक कुमार चौहान के नाम 3.905 हेक्टेयर, दीपिका चौहान के नाम 1.368 हेक्टेयर, दुजराम चौहान के नाम 1.444 हेक्टेयर, विमला बाई के नाम 4.507 हेक्टेयर और राजू प्रसाद चौहान के नाम 5.574 हेक्टेयर जमीन दर्ज होने की बात कही गई है।

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Blackmailing Case : खबरों के नाम पर वसूली का बड़ा नेटवर्क! गिरफ्तार आरोपी ने लिया सीनियर IPS अफसर का नाम

 

मीडियाकर्मियों के नाम भी

शिकायत में दो मीडियाकर्मियों के नाम पर भी झालरौंदा गांव में जमीन दर्ज होने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, एक मीडियाकर्मी के नाम पर दर्ज जमीन का रकबा पिछले साल 3.108 हेक्टेयर था, जो इस साल बढ़कर 6.271 हेक्टेयर हो गया।

वहीं, हसौद निवासी एक अन्य मीडियाकर्मी के नाम पर भी गांव में जमीन दर्ज होने का दावा किया गया है। शिकायत में अलग-अलग खसरा नंबरों के तहत कुल 2.8390 हेक्टेयर जमीन का उल्लेख है। शिकायतकर्ता ने सवाल उठाया है कि गांव से करीब 35 किलोमीटर दूर रहने वाले व्यक्ति के नाम पर वहां जमीन किस आधार पर दर्ज की गई। इन दावों की पुष्टि राजस्व रिकॉर्ड की जांच के बाद ही हो सकेगी।

 

यह भी पढ़ें : Bemetara Open Jail High Court Order : बेमेतरा की खुली जेल शुरू होने में देरी पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट सख्त! जेल डीजी से मांगा शपथ पत्र

 

पांच गांवों पर भी शक

रमेश चंद्रा ने आशंका जताई है कि जमीन के रिकॉर्ड में गड़बड़ी केवल झालरौंदा तक सीमित नहीं हो सकती। उन्होंने बर्रा, बिछिया, आमापाली, हरदी और भोथिया सहित अन्य गांवों के राजस्व रिकॉर्ड की भी जांच कराने की मांग की है।

शिकायतकर्ता का दावा है कि पिछले साल संदिग्ध किसान पंजीयन के आधार पर 60 लाख रुपये से अधिक बोनस का भुगतान किया गया। इस साल यह राशि 60 लाख से एक करोड़ रुपये तक पहुंचने की आशंका जताई गई है। उन्होंने जांच पूरी होने तक संदिग्ध पंजीयन के आधार पर धान खरीदी और किसान उन्नति योजना की राशि के भुगतान पर नियमानुसार रोक लगाने की मांग की है।

 

यह भी पढ़ें : Delimitation Bill 2026 : परिसीमन पर विपक्ष में बढ़ी हलचल, स्टालिन-पवार को मनाने चेन्नई और मुंबई पहुंचेंगे खरगे-राहुल

 

उच्चस्तरीय जांच की मांग

शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की जांच किसी आईएएस अधिकारी या उच्चस्तरीय टीम से कराने की मांग की है। साथ ही दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और संबंधित लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग भी की है। रमेश चंद्रा ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। उनका कहना है कि मामले को उजागर करने के कारण उन्हें जान-माल का खतरा हो सकता है।

 

यह भी पढ़ें : Rahul Gandhi Opposes Seats Proposal : राहुल गांधी का आरोप- 850 सीटों का प्रस्ताव लोकतंत्र के लिए खतरा, भाजपा अपने फायदे का चुनावी नक्शा चाहती है

 

कलेक्टर ने बनाई कमेटी

कलेक्टर जयश्री जैन ने बताया कि शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डिप्टी कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जांच कमेटी गठित की गई है। इसमें अधीक्षक भू-अभिलेख सहित अन्य अधिकारियों को शामिल किया गया है। जांच टीम को मौके पर जाकर जमीन से जुड़े दस्तावेजों और राजस्व रिकॉर्ड की पड़ताल करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए नोटिस भी जारी किया गया है। कलेक्टर ने कहा कि जांच में सरकारी जमीन निजी नाम पर दर्ज कराने या अन्य अनियमितताओं की पुष्टि होती है तो पटवारी सहित जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में तत्कालीन पटवारी विशेश्वर सिंह सिदार से उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। फिलहाल शिकायत में लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

 

 

यह भी पढ़ें : India vs Sri Lanka Series : श्रीलंका सीरीज के लिए 29 नवंबर को होगा टीम इंडिया का चयन, हार्दिक पंड्या की वापसी पर नजर

यलो अलर्ट – छत्तीसगढ़ में फिर तेज़ होगी मानसून की रफ्तार!…
Dr. Ambedkar Statue Installation : नवा रायपुर विधानसभा परिसर में स्थापित होगी डा. आंबेडकर की 25 फीट ऊंची प्रतिमा
Principal Suspended For Misconduct : अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई…प्रभारी प्राचार्य खूबचंद सरसीहा निलंबित…
Savarkar Death Anniversary tribute: रायपुर में मुख्यमंत्री ने वीर सावरकर को किया नमन
Chhattisgarh Chief Secretaries Conference : खिलौना बैंक से सुशासन तक, राष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ की इन पहलों पर रहेगा फोकस

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sakti Government Land Scam : 400 एकड़ सरकारी जमीन निजी नाम पर दर्ज कराने का आरोप, फर्जी धान बिक्री से 60 लाख बोनस लेने की शिकायत
Sakti Government Land Scam : 400 एकड़ सरकारी जमीन निजी नाम पर दर्ज कराने का आरोप, फर्जी धान बिक्री से 60 लाख बोनस लेने की शिकायत

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के झालरौंदा गांव में…

Raigarh Elephant Death : जंगली सूअर के शिकार के लिए बिछाया करंट का तार, हाथी की मौत, 4 गिरफ्तार
Raigarh Elephant Death : जंगली सूअर के शिकार के लिए बिछाया करंट का तार, हाथी की मौत, 4 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में करंट की चपेट…

Raigarh Elephant Raju : ओडिशा से भटककर रायगढ़ पहुंचा पालतू हाथी ‘राजू’, देखने उमड़ी भीड़
Raigarh Elephant Raju : ओडिशा से भटककर रायगढ़ पहुंचा पालतू हाथी ‘राजू’, देखने उमड़ी भीड़

ओडिशा से भटककर एक पालतू हाथी छत्तीसगढ़ के…

Chhattisgarh Blackmailing Case : खबरों के नाम पर वसूली का बड़ा नेटवर्क! गिरफ्तार आरोपी ने लिया सीनियर IPS अफसर का नाम
Chhattisgarh Blackmailing Case : खबरों के नाम पर वसूली का बड़ा नेटवर्क! गिरफ्तार आरोपी ने लिया सीनियर IPS अफसर का नाम

छत्तीसगढ़ में खबरों के नाम पर ब्लैकमेलिंग और…

Bemetara Open Jail High Court Order : बेमेतरा की खुली जेल शुरू होने में देरी पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट सख्त! जेल डीजी से मांगा शपथ पत्र
Bemetara Open Jail High Court Order : बेमेतरा की खुली जेल शुरू होने में देरी पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट सख्त! जेल डीजी से मांगा शपथ पत्र

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के ग्राम पथर्रा में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?