CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जादू-टोना के शक में महिला की हत्या, एक ही परिवार के 4 लोग गिरफ्तार

जादू-टोना के शक में महिला की हत्या, एक ही परिवार के 4 लोग गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
20/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 20 नवंबर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में टोनही (जादू-टोना करने वाली) के संदेह में महिला की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक ही परिवार के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान प्राण साय (59 वर्ष), उनकी पत्नी मुन्नी बाई (57 वर्ष), उनके बेटे मुकेश कुमार (18 वर्ष) और मुकुम राम (23 वर्ष) के रूप में हुई है । इन सभी पर जिले के ओड़गी थाना क्षेत्र के सावांरावा गांव में ननकी बाई (65 वर्ष) की हत्या का आरोप है।

पुलिस ने बताया कि साय के परिवार में एक पुत्र ने लगभग चार वर्ष पहले फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। ‌ साय परिवार को शक था कि ननकी बाई द्वारा जादू-टोना किए जाने के कारण यह घटना हुई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 14 नवंबर को आरोपी मुकेश ने ननकी बाई को अपने घर बुलाया और ननकी बाई को शराब पिलाई गई जिसके बाद में परिवार ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर ननकी बाई की हत्या कर दी तथा शव को करीब के जंगल में ले जाकर एक पेड़ से लटका दिया।

पुलिस ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस दल घटनास्थल के लिए रवाना हुआ और शव को बरामद किया गया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद 16 नवंबर को सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम 2005 की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

अब हनीमून पर गए UP के नवविवाहित कपल की सिक्किम में तलाश जारी, खाई में गिरी थी वैन
Opium Smuggling Network: झारखंड से जुड़ा अफीम तस्करी नेटवर्क बेनकाब, सरहदी गांवों में कराई जा रही थी अवैध खेती
कांकेर: फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने 2.91 लाख का गबन किया, ग्राहकों से ली रकम जमा नहीं की; एक आरोपी फरार
CG खबर : युवा शक्ति को निगम-मंडलों में प्राथमिकता दिए जाने की मांग, भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय से छात्र ब्रिगेड अध्यक्ष दक्ष की भेंट
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी 🟧 भिलाई में नहीं रायपुर में 10 तारीख को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 🟩 1800 बीजेपी नेता होंगे शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Pension Arrears High Court Verdict : 59 महीने के पेंशन एरियर का रास्ता साफ

Chhattisgarh Pension Arrears High Court Verdict

Chhattisgarh Cooperative Week 2026 : 29 जून से 6 जुलाई तक राज्यभर में बड़े आयोजन

Chhattisgarh Cooperative Week 2026

Raipur Illegal Fertilizer Seizure : उर्वरक संकट, 1205 बोरी अवैध खाद जब्त

Raipur Illegal Fertilizer Seizure

Durg Police Station Incharge Transfers : दुर्ग पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

Durg Police Station Incharge Transfers

Kharun River Pollution Crisis : खारुन की करुण कथा-3, केमिकल की मार से दम तोड़ती नदी

Kharun River Pollution Crisis

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?