CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » “कलेक्टर सर, मेरे अधिकारी SP हैं, मैं केवल उन्ही को रिपोर्ट करता हूं” ……. छत्तीसगढ़ में प्रभारी तहसीलदार के साथ दुर्व्यवहार मारपीट की घटना ने पकड़ा तुल, प्रशासनिक संघ ने कलेक्टर से की शिकायत

“कलेक्टर सर, मेरे अधिकारी SP हैं, मैं केवल उन्ही को रिपोर्ट करता हूं” ……. छत्तीसगढ़ में प्रभारी तहसीलदार के साथ दुर्व्यवहार मारपीट की घटना ने पकड़ा तुल, प्रशासनिक संघ ने कलेक्टर से की शिकायत

By Newsdesk Admin
20/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 20 नवंबर।‌ छत्तीसगढ़ में प्रभारी तहसीलदार के साथ पुलिस कर्मियों द्वारा की गयी मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला तुल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में प्रशासनिक संघ ने कलेक्टर अवनीश शरण से मुलाकात कर दोषी पुलिस कर्मियों व थाना प्रभारी पर कार्रवाई की मांग की है। दूसरी तरह इस घटना से हैरान परेशान प्रभारी तहसीलदार के परिजनों ने कहा है कि अब तो बाहर निकलने से भी डर लगता है।

घटना के संबंध में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिला में बस्तर के प्रभारी तहसीलदार पुष्पराज मिश्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि 16 नवंबर की रात 2:10 बजे वो अपने पिता और भाई के साथ स्टेशन से घर लौट रहे थे तभी डीएलएस कॉलेज के पास पुलिस ने उनकी बाइक रोकी और गाली-गलौज करते हुए उन्हें थाने ले जाया गया। थाने में उनके इंजीनियर भाई पुष्पेंद्र मिश्रा के साथ गाली गलौज व अभद्र व्यवहार की घटना हुई। थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग व उनके स्टाफ ने पुष्पराज मिश्रा, पुष्पेंद्र मिश्रा के साथ मारपीट की। पीड़ितों का कहना है कि रात में कलेक्टर अवनीश शरण ने भी थाना प्रभारी से बात लेकिन उन्हें यह कर बात को नजर अंदाज कर दिया कि मेरे अधिकारी एसपी हैं, मैं केवल उन्ही को रिपोर्ट करता हूं। बाद में एसपी का फोन आने के बाद ही दोनों भाई को छोड़ा गया और एफआइआर दर्ज हुई। पुष्पराज मिश्रा व पुष्पेंद्र मिश्रा ने कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के पदाधिकारियों के साथ कलेक्टर अवनीश शरण से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच की मांग की है।

आपको बता दें कि थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार प्रभारी तहसीलदार व उनके इंजीनियर भाई ने पुलिस को प्रशासनिक अधिकारी होने का धौंस देते हुए धमकाया, पुलिस का कहना था कि जिस दौरान यह घटना हुई दोनों नशे में थे और उन्होंने पुलिस कर्मियों के साध बदसलूकी और मुलाहिजा कराने के दौरान भी काफी हंगामा किया था।

कनिष्ठ प्रशानिक सेवा संघ का मानना है कि इस प्रकार की घटनाओं से न केवल प्रशासनिक सेवाओं की गरिमा प्रभावित होती है बल्कि इससे अधिकारी अपने कार्यक्षेत्र में असुरक्षित महसूस करते हैं। इस प्रकरण में एक सप्ताह के अंदर जांच कर कार्रवाई नहीं की जाती तो संघ विरोध स्वरूप धरना प्रदर्शन व अन्य आवश्यक कदम उठाने के लिए बाध्य होगा। प्रभारी तहसीलदार पुष्पराज मिश्रा, उनके इंजीनियर भाई पुष्पेंद्र मिश्रा व पिता का कहना है साहब रात में निकलने से डर लगता है कि कहीं पुलिस वाले पकड़कर गाली गलौज व मारपीट न करने लगे। 


Bijapur Diesel Petrol Crisis : किसानों का फूटा गुस्सा, ट्रैक्टर रैली निकाल विधायक संग किया प्रदर्शन
नसबंदी फेल, बच्ची का जन्म: डॉक्टरों की ‘बड़ी चूक’ पर यूपी सरकार देगी 2 लाख का मुआवजा और हर महीने 5000 रुपये!
Delhi: दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सलमान-सद्दाम गैंग के कुख्यात बदमाश को किया गिरफ्तार
CJI Dipak Misra Case : पूर्व CJI को “बचाने” के नाम पर 1 करोड़ की मांग वाली याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट बोला – सामाजिक सेवा की कीमत नहीं लगती
Raipur Fraud Case : जमीन और सरकारी नौकरी का झांसा देकर 7.55 लाख की ठगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Lawrence Bishnoi
Lawrence Bishnoi : कनाडा में बिश्नोई गैंग का कथित धमकी भरा पत्र, 5 हजार सदस्यों और पुलिस से ज्यादा हथियार का दावा

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा एक कथित धमकी…

iPhone Evolution
Warren Buffett : वॉरेन बफे ने छोड़ा बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद, बेटे हॉवर्ड को मिली कमान

वॉरेन बफे ने 18 सितंबर 2026 को Berkshire…

iPhone Evolution
iPhone Evolution : 35 हजार से शुरू हुआ iPhone का सफर, आज लाखों तक पहुंची कीमत; ऐसे बदला Apple का फोन

iPhone की शुरुआत आज के मुकाबले काफी साधारण…

Ganesh Chaturthi
Ganesh Chaturthi : घर में गणपति विसर्जन करने जा रहे हैं? इन आसान तरीकों और सावधानियों का रखें ध्यान

गणेश उत्सव के दौरान कई लोग घर में…

Congress Investigation
Congress Investigation : एकलव्य विद्यालय में छात्र की मौत, जांच के लिए पहुंची कांग्रेस टीम, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

डौंडी विकासखंड के एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?