CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Cabinet Decisions : AI मिशन से लेकर BEML प्लांट तक, साय कैबिनेट के 7 बड़े फैसले

Cabinet Decisions : AI मिशन से लेकर BEML प्लांट तक, साय कैबिनेट के 7 बड़े फैसले

By Newsdesk Admin
05/08/2026
Share
Cabinet Decisions : AI मिशन से लेकर BEML प्लांट तक, साय कैबिनेट के 7 बड़े फैसले
Cabinet Decisions

सीजी भास्कर, 05 अगस्त : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में हुई मंत्रिपरिषद (Cabinet Decisions) की बैठक में राज्य के विकास, डिजिटल गवर्नेंस, उद्योग, ग्रामीण विकास और वित्तीय सुधारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट ने 500 करोड़ रुपये के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मिशन सहित कुल सात बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी।

Contents
  • 500 करोड़ का AI मिशन, 6 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा प्रशिक्षण
  • छत्तीसगढ़ में लगेगा BEML का पहला हैवी मशीन निर्माण संयंत्र
  • PWD में लागू होगा WAMIS, निर्माण कार्य होंगे पूरी तरह डिजिटल
    • मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के नियमों में बड़ा बदलाव
    • ADB देगा 15 करोड़ का अनुदान, बनेगी ‘Anjor LIGHT’ परियोजना
    • राज्य योजनाओं में लागू होगा S-SNA मॉडल
    • CSPGCL जारी करेगी 200 करोड़ तक के बॉन्ड

यह भी पढ़ें : PNG Gas Pipeline : घर-घर पहुंचेगी पाइपलाइन गैस, सिलेंडर के झंझट से मिलेगी राहत

500 करोड़ का AI मिशन, 6 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा प्रशिक्षण

कैबिनेट (Cabinet Decisions) ने ‘छत्तीसगढ़ राज्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मिशन’ को मंजूरी दी। पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपये की लागत से संचालित होने वाले इस मिशन के तहत-

100 AI डेटा लैब स्थापित होंगी।
5 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाए जाएंगे।
300 से अधिक AI स्टार्टअप्स को सहायता मिलेगी।
6 लाख विद्यार्थियों और 1.5 लाख सरकारी कर्मचारियों को AI का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
शासन की 50 से अधिक AI आधारित सेवाएं विकसित की जाएंगी।

 

यह भी पढ़ें : Anwar Dhebar Bail : सुप्रीम कोर्ट से अनवर ढेबर को अंतरिम जमानत, लेकिन छत्तीसगढ़ आने पर लगाई रोक

छत्तीसगढ़ में लगेगा BEML का पहला हैवी मशीन निर्माण संयंत्र

कैबिनेट (Cabinet Decisions) ने भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) को रियायती दर पर भूमि आवंटित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। राज्य में पहली बार हैवी अर्थ मूविंग इक्विपमेंट निर्माण संयंत्र स्थापित होगा, जिससे बड़े निवेश, स्थानीय रोजगार और MSME क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Rain Update : छत्तीसगढ़ में सामान्य रहा मानसून, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सबसे ज्यादा बारिश

PWD में लागू होगा WAMIS, निर्माण कार्य होंगे पूरी तरह डिजिटल

लोक निर्माण विभाग में वर्क्स एंड अकाउंट मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम (WAMIS) लागू करने के पहले चरण को मंजूरी दी गई। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए ई-प्राक्कलन, ई-प्रोक्योरमेंट, ई-मेजरमेंट बुक, बिल भुगतान, लेखा प्रबंधन और गुणवत्ता निगरानी जैसी प्रक्रियाएं ऑनलाइन होंगी। इससे निर्माण कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें : POCSO Court : नाबालिग से दरिंदगी पर अदालत का कड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की कठोर कैद

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के नियमों में बड़ा बदलाव

कैबिनेट (Cabinet Decisions) ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के दिशा-निर्देशों में संशोधन को मंजूरी दी। अब ग्रामीण गलियों में सीसी सड़क और नाली निर्माण के साथ सड़क निर्माण से पहले मनरेगा के तहत मिट्टी कार्य की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है।

साथ ही, ऐसे सभी ग्रामीण मार्गों को योजना में शामिल किया जाएगा जो प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना या अन्य योजनाओं में शामिल नहीं हैं।

यह भी पढ़ें : Gaudham Yojana : छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित मवेशियों को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

ADB देगा 15 करोड़ का अनुदान, बनेगी ‘Anjor LIGHT’ परियोजना

कैबिनेट ने एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) से 15 करोड़ रुपये के पूर्ण अनुदान पर आधारित ‘Anjor LIGHT’ तकनीकी सहायता परियोजना को मंजूरी दी। यह परियोजना तीन वर्षों तक चलेगी और इसमें राज्य सरकार को कोई वित्तीय योगदान नहीं देना होगा। इस परियोजना के तहत सार्वजनिक वित्त प्रबंधन, PPP मॉडल, ग्रीन फाइनेंस, सार्वजनिक उपक्रमों की क्षमता वृद्धि और ‘अंजोर विजन-2047’ के लक्ष्यों पर कार्य किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Korba Murder Case : फिल्म देखने को लेकर विवाद, पत्नी की हत्या करने वाले पति को उम्रकैद

राज्य योजनाओं में लागू होगा S-SNA मॉडल

सरकारी योजनाओं की राशि के बेहतर प्रबंधन के लिए State Single Nodal Agency (S-SNA) मॉडल लागू करने का निर्णय लिया गया। अब योजनाओं की राशि एक केंद्रीकृत मदर अकाउंट से सीधे हितग्राहियों या वेंडरों को जारी होगी। इससे वित्तीय पारदर्शिता बढ़ेगी, निष्क्रिय राशि और बैंकिंग धोखाधड़ी पर नियंत्रण लगेगा तथा योजनाओं की रियल-टाइम निगरानी संभव होगी।

यह भी पढ़ें : CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 3 दिन भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

CSPGCL जारी करेगी 200 करोड़ तक के बॉन्ड

कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (CSPGCL) को 200 करोड़ रुपये तक के नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD)/बॉन्ड जारी कर स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध करने की मंजूरी दी है। इससे कंपनी को नए वित्तीय संसाधन जुटाने में मदद मिलेगी, ऊर्जा क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा और राज्य की विद्युत अवसंरचना को मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें :  Bilaspur Korba Highway Accident : बिलासपुर-कोरबा हाईवे पर ट्रेलर का कहर, 9 मवेशियों की मौत सवाल

 

 

Bhilai Breaking : आकस्मिक निरीक्षण में छावनी सीएसपी आफिस पहुंचे IG गर्ग, लंबित गंभीर अपराधों एवं शिकायतों की सूक्ष्मता से की जांच
उरला में 4.80 क्विंटल गांजा बरामद: काजू के छिलकों के नीचे छुपाकर तस्करी, 2 आरोपियों को 20-20 साल की सजा
Bhupesh Baghel Controversy : ‘लबरा भूपेश घोटालेबाजों का सरताज’… सोशल मीडिया पर भाजपा का रैप वार, सियासत में बढ़ी तल्खी
बुजुर्ग के गले में झपट्टा मारकर चैन स्नैचिंग:रायगढ़ में घर के बाहर डेढ़ लाख की लूट; बेचने की फिराक में पकड़ाए 4 आरोपी
रायपुर में कृषि कारोबारियों पर ED की छापेमारी, दुर्ग-भिलाई में भी दबिश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Cabinet
Chhattisgarh Cabinet : छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 7 बड़े फैसले, AI मिशन से BEML प्लांट तक कई अहम मंजूरियां

छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास,…

Pappu Yadav Protest
Pappu Yadav Protest : राम मंदिर पर कथित टिप्पणी को लेकर Pappu Yadav Protest, कोरबा में पुतला दहन

कोरबा में राम मंदिर और पुजारियों को लेकर…

CGPSC SI Result 2024 : सूबेदार, SI और प्लाटून कमांडर भर्ती का रिजल्ट जारी
CGPSC SI Result 2024 : सूबेदार, SI और प्लाटून कमांडर भर्ती का रिजल्ट जारी

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC SI Result 2024)…

Cabinet Decisions : AI मिशन से लेकर BEML प्लांट तक, साय कैबिनेट के 7 बड़े फैसले
Cabinet Decisions : AI मिशन से लेकर BEML प्लांट तक, साय कैबिनेट के 7 बड़े फैसले

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार…

PNG Gas Pipeline : घर-घर पहुंचेगी पाइपलाइन गैस, सिलेंडर के झंझट से मिलेगी राहत
PNG Gas Pipeline : घर-घर पहुंचेगी पाइपलाइन गैस, सिलेंडर के झंझट से मिलेगी राहत

बलौदाबाजार-भाटापारा (PNG Gas Pipeline) जिले के लोगों को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?