सीजी भास्कर, 29 अगस्त। सुहेला-हथबंद मार्ग की जर्जर सड़क पर एक बार फिर हादसा (Suhela Road Accident) हो गया। सड़क पर बने बड़े गड्ढों के बीच ट्रेलर की चपेट में आने से मोहगांव निवासी बाइक सवार घायल हो गया। उसके पैर में गंभीर चोट आई है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
बताया जा रहा है कि मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं। गड्ढों से बचने के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को भारी वाहनों के बीच जोखिम उठाना पड़ रहा है। बारिश में गड्ढों में पानी भरने से स्थिति और खतरनाक हो गई है।
यह भी पढ़ें : National Sports Day : नंगे पांव खेलकर रचा इतिहास, तीन ओलंपिक में जीता गोल्ड, जानिए मेजर ध्यान चंद की अनसुनी कहानियां
भारी वाहनों की आवाजाही, सड़क की हालत बदहाल Suhela Road Accident
बलौदाबाजार-सिमगा क्षेत्र में सीमेंट फैक्ट्रियों के कारण इस मार्ग पर रोज बड़ी संख्या में भारी वाहन चलते हैं। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है।
यह भी पढ़ें : Nature Rakhi Festival : पेड़ों को राखी बांधकर किसान स्कूल ने दिया प्रकृति बचाने का संदेश
ग्रामीणों ने उठाई सड़क सुधार की मांग
ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क के कारण रोजाना हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों ने संबंधित विभाग से गड्ढे भरने और क्षतिग्रस्त सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
ताजा हादसे के बाद एक बार फिर सवाल उठ रहा है कि आखिर सड़क की बदहाल स्थिति सुधरेगी कब।
खबरें और भी हैं : Raipur Current Death : थाने के बाहर वाटर कूलर बना मौत का जाल, युवक की करंट से मौत; बचाने पहुंचा आरक्षक भी झुलसा
रिपोर्टप : ऐश कुमार साहू



