CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अजमेर शरीफ दरगाह विवाद : हाई कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को नहीं दी राहत, जानें क्या है पूरा मामला

अजमेर शरीफ दरगाह विवाद : हाई कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को नहीं दी राहत, जानें क्या है पूरा मामला

By Newsdesk Admin
18/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 18 अप्रैल। Ajmer Sharif Dargah Controversy: राजस्थान के अजमेर में स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर विवाद बढ़ता जा रहा है।

अजमेर की इस ऐतिहासिक दरगाह को लेकर उठे विवाद में फिलहाल मुस्लिम पक्ष को राहत नहीं मिल सकी है। राजस्थान हाईकोर्ट (Rajasthan High Court) ने दरगाह की अंजुमन द्वारा दाखिल की गई याचिका पर कोई त्वरित फैसला नहीं सुनाया है और न ही जिला अदालत की सुनवाई पर कोई रोक लगाई है. हालांकि, याचिका खारिज भी नहीं की गई है, जिससे उम्मीद की एक डोर अब भी बंधी हुई है।

यह याचिका दरगाह की देख-रेख करने वाली संस्था अंजुमन की ओर से दायर की गई थी। अंजुमन के अधिवक्ता आशीष कुमार सिंह ने हाईकोर्ट में दलील दी कि सुप्रीम कोर्ट ने अश्विनी उपाध्याय केस में स्पष्ट रूप से आदेश दिया है कि देश भर की अदालतों में धार्मिक स्थलों से जुड़े नए मुकदमे स्वीकार न किए जाएं, सर्वे न कराए जाएं और कोई निर्णायक आदेश पारित न हो। इसके बावजूद अजमेर की सिविल कोर्ट लगातार दरगाह विवाद से जुड़ी सुनवाई कर रही है, जो सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन है।

राजस्थान HC ने याचिका नहीं की खारिज : हाईकोर्ट में यह भी जानकारी दी गई कि अजमेर की सिविल कोर्ट में कल यानि शनिवार (19 अप्रैल) को इस मामले की फिर सुनवाई होनी है। ऐसे में हाईकोर्ट ने तत्काल हस्तक्षेप से इनकार कर दिया और अब अगली सुनवाई अगले सप्ताह तय की है।

अंजुमन को पक्षकार मानने से किया इनकार : अंजुमन की याचिका में केंद्र सरकार समेत 8 पक्षों को शामिल किया गया है। दिलचस्प बात यह रही कि सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ने इस याचिका का विरोध करते हुए इसे खारिज करने की मांग की।

उनका तर्क था कि अजमेर की जिला अदालत में चल रहे मुकदमे में अंजुमन अब तक पक्षकार नहीं है, ऐसे में वह हाईकोर्ट में हस्तक्षेप की मांग नहीं कर सकती।

हालांकि, अंजुमन की तरफ से यह स्पष्ट किया गया कि उन्होंने खुद को पक्षकार बनाने की मांग को लेकर सिविल कोर्ट में याचिका दायर की हुई है और शनिवार को होने वाली सुनवाई में अधिवक्ता आशीष कुमार सिंह व्यक्तिगत रूप से अपनी दलीलें पेश करेंगे।

दरगाह से जुड़ा यह विवाद न केवल कानूनी मसला है, बल्कि एक भावनात्मक और सांस्कृतिक प्रश्न भी बन चुका है. अब सभी की निगाहें राजस्थान HC की अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जो शायद इस उलझे हुए विवाद में कुछ दिशा तय कर सके।

Schools Closed Due To Rain : वर्षा से बिगड़े हालात, सड़कों पर चलीं नावें, 11 जिलों के स्कूलों में दो दिनों का अवकाश घोषित किया
AAP की छात्र विंग ASAP लॉन्च, केजरीवाल ने कहा- दिल्ली में बर्बाद हो रहे सरकारी स्कूल, बाउंसर तक लगा दिए
Mother killed her children by giving them injections : पति को फांसी पर लटकाया, फिर खुद की खुदकुशी
दुर्ग जिले में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु 30 अक्टूबर तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित
पति को करंट देकर मारने मामले में हाई कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, केमिस्ट्री प्रोफेसर पत्नी ने विश्लेषण कर जजों को चौंकाया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba DMF Inspection
Korba DMF Inspection : आंगनबाड़ी भवन निर्माण में गड़बड़ी, 8 की जगह लगा 6 MM सरिया; सब इंजीनियर पर FIR और निलंबन के निर्देश

खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों की गुणवत्ता…

Chhattisgarh Road Accident
Chhattisgarh Road Accident : सड़क हादसों में 3 मौतें, तेज रफ्तार बनी काल, दुर्ग में कार पेड़ से भिड़ी, बालोद में स्कॉर्पियो ने राजमिस्त्री को कुचला

छत्तीसगढ़ के दुर्ग और बालोद जिले में हुए…

Justice Krishn Ram Mahapatra
Justice Krishn Ram Mahapatra : कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को नया स्थायी मुख्य न्यायाधीश (Justice…

Mahtari Vandan Scheme
Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना में बड़ी कार्रवाई, बस्तर में 5925 महिलाओं के नाम हटे, 2 हजार हितग्राहियों की हो चुकी थी मौत

महतारी वंदन योजना में अपात्र हितग्राहियों के खिलाफ…

Chhattisgarh Patwari Recruitment
Chhattisgarh Patwari Recruitment : छत्तीसगढ़ के 26 जिलों में पटवारियों की भर्ती, 200 पदों को मिली मंजूरी; CG Vyapam कराएगा परीक्षा

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?