CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जनसंख्या बढ़ाने पर जोर, तीसरी संतान होने पर मिलेंगे 50 हजार से लेकर गाय-बछड़े तक, किसने किया ये ऐलान?

जनसंख्या बढ़ाने पर जोर, तीसरी संतान होने पर मिलेंगे 50 हजार से लेकर गाय-बछड़े तक, किसने किया ये ऐलान?

By Newsdesk Admin
10/03/2025
Share

सीजी भास्कर 10 मार्च भारत समेत कई देशों में इस समय जनसंख्या को बढ़ाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं. इसी बीच जहां पहले आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने जनसंख्या बढ़ाने के महत्व को लेकर बात की. वहीं, दूसरी तरफ टीडीपी पार्टी के सांसद ने एक अनोखा वादा लोगों से कर दिया. जहां एक समय में देश में हम दो, हमारे दो का नारा लगाया जाता था, लोगों को दो बच्चे पैदा करने के लिए कहा जाता था.

वहीं, अब सांसद ने वादा किया है कि अगर तीसरी संतान बेटी हुई तो वो 50 हजार रुपये देंगे और बेटा हुआ तो गाय या बछड़ा देंगे.विजयनगरम के सांसद के. अप्पाला नायडू ने कहा कि वह नवजात बच्ची के नाम से सावधि जमा के रूप में यह 50 हजार रुपये की धनराशि वो जमा करेंगे, जो उसकी शादी की उम्र तक 10 लाख रुपये तक हो सकती है.TDP सांसद ने किया बड़ा ऐलानअप्पाला नायडू ने रविवार को कहा, अगर तीसरी औलाद के रूप में लड़का हुआ, तो हम एक गाय और एक बछड़ा परिवार को देंगे. वहीं, अगर तीसरी संतान लड़की हुई, तो हम 50,000 रुपये की सावधि जमा करेंगे. उन्होंने आगे कहा, भारत की जनसंख्या बढ़नी चाहिए.

सांसद ने कहा कि वो मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के जनसंख्या बढ़ाने के लिए किए गए आह्वान से प्रेरित हैं.अप्पाला नायडू ने अपने निर्वाचन क्षेत्र की हर महिला को यह प्रस्ताव देने का वादा किया है. नायडू ने कहा, राजनीति और जीवन में कई महिलाओं ने उन्हें प्रोत्साहित किया, जिनमें उनकी मां, पत्नी, बहनें और बेटी शामिल हैं. सांसद ने समाज में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव को लेकर भी बात की. उ

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि महिलाओं का प्रोत्साहन समय की मांग है.सीएम नायडू ने जनसंख्या को लेकर क्या कहासांसद का बयान तब सामने आया है जब हाल ही में सीएम नायडू ने कहा कि उनका मानना है कि भारत की जनसंख्या बढ़नी चाहिए. उन्होंने कहा कि उनकी राय फैमिली प्लानिंग को लेकर बदली है. सरकार और वित्त कमीशन को जनसंख्या बढ़ाने को बढ़ावा देना चाहिए. अधिक बच्चों के लिए प्रोत्साहन दें.

उन्होंने भारत के साउथ में शुरू हुई “उम्र बढ़ने की समस्याओं” की ओर भी इशारा किया. उन्होंने कहा, उम्र बढ़ने की समस्या साउथ भारत में शुरू हो गई है. नॉर्थ इंडिया में सिर्फ दो राज्यों – बिहार और उत्तर प्रदेश – को आबादी का फायदा मिल रहा है. हम सोच रहे थे कि आबादी बढ़ना नुकसान है लेकिन अब यह फायदा है.

Valentines Day : बॉयफ्रेंड ने होटल में लगाई फांसी, गर्लफ्रेंड ने पुलिस को बताई यह बात…..! परिजनों को पुलिस ने दी सूचना, तफ्तीश जारी
IPS Puran Kumar Suicide Case : मौत के 5 दिन बाद भी नहीं हुआ IPS पूरन का अंतिम संस्कार, IAS पत्नी की मांग बनी बड़ी वजह
Raipur Crime News: होली के जश्न में तलवार लहराकर मचाई दहशत, राजधानी में तीन बदमाश गिरफ्तार
जेल में युवक की पिटाई, गला दबाकर मर्डर का शक, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में 35 से ज्यादा जख्म, हाईकोर्ट ने सरकार से 14 दिन में मांगा जवाब
भारतीय क्रिकेट के GABBAR शिखर धवन का क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास, अब नहीं खेलेंगे इंटरनेशनल और घरेलू मैच, BCCI और प्रशंसकों का जताया आभार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Paytm AI Hiring and Layoffs : पेटीएम में 4,000 नई नौकरियां, 400 कर्मचारियों की होगी छंटनी

सीजी भास्कर, 09 जून। देश की प्रमुख डिजिटल…

Raigarh Canal Link Road Project : 29 मकान हटाए गए, प्रभावित परिवारों को मिला नया आवास

सीजी भास्कर, 09 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में…

Illegal Coal Mining Action in Surajpur : प्रशासन का शिकंजा, 5 टन कोयला जब्त

सीजी भास्कर, 09 जून। प्रदेश में अवैध खनिज…

Tragic road accident in Durg : कार की टक्कर से बच्ची की मौत, बाइक पर सवार थे 4 लोग

सीजी भास्कर, 09 जून। दुर्ग जिले के नगपुरा…

Kawardha Conversion Allegation : बीमार बेटे को ठीक करने का दिया झांसा, विरोध पर बढ़ा विवाद

सीजी भास्कर, 09 जून। कवर्धा जिले के लालमाटी…

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

Delhi Accident : अलीपुर में दर्दनाक हादसा, DTC बस से टकराई कार, ड्राइवर की मौके पर ही मौत

27/08/2024
अपराधघटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डशिक्षा

Oh…my…God… नहीं देखी होगी ऐसी रैगिंग, पहले बेल्ट से मारा फिर…. विडियो देख दिल दहल जाएगा, ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसाने वाले 3 सीनियर छात्र गिरफ्तार, मामला बहरा यूनिवर्सिटी का

12/09/2024
देश-दुनिया

अमेठी दौरे से पहले राहुल गांधी के खिलाफ लगे पोस्टर, कांग्रेस नेता को बताया ‘आतंक का साथी’

30/04/2025

Sunday market chaos : दुकान विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, पांच जगह चाकू मारकर आरोपी फरार

30/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?