CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » फेसबुक से पटाया, लिव-इन में रहा, एक बेटी हुई, अब बिहार से गिरफ्तार हुआ कोरियाई नागरिक

फेसबुक से पटाया, लिव-इन में रहा, एक बेटी हुई, अब बिहार से गिरफ्तार हुआ कोरियाई नागरिक

By Newsdesk Admin
19/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 19 मई । भारत-नेपाल सीमा के रक्सौल से एक कोरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। बिहार पुलिस और इमिग्रेशन विभाग की टीम ने बीते रविवार (18 मई) को संयुक्त रूप से कार्रवाई की. गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम किम यंग डे है जो रक्सौल के एक होटल में बिना वीजा के रह रहा था।

सूचना के बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। आज (सोमवार) न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

बताया जाता है कि 2021 के जनवरी माह में उसका वीजा समाप्त हो गया था जिसके बाद अवैध तरीके से वह यहां रह रहा था। पुलिस के अनुसार, किम यंग डे भारत में वर्क वीजा पर आया था।

वह तमिलनाडु की कॉन्ट्रैक्ट इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर के रूप में कार्य कर रहा था। बीते 17 मई को तमिलनाडु से वह बिहार के बरौनी जंक्शन आया। फिर टैक्सी से रक्सौल तक पहुंचा। 

वह नेपाल के रास्ते दक्षिण कोरिया लौटने की तैयारी कर रहा था। इस पूरे मामले में रक्सौल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मणिपुर की लड़की से किया प्यार… एक बेटी हुई

यह भी जानकारी मिली है कि तमिलनाडु में रहने के दौरान ही शख्स ने फेसबुक के माध्यम से मणिपुर की रहने वाली एक लड़की को अपने प्यार में फंसाया। इसके बाद 2019 से लिव-इन में रहने लगा। इस दौरान फरवरी 2023 में एक बेटी हुई है।

सबसे बड़ी गलती यह है कि जनवरी 2021 में वीजा समाप्ति के बाद भी कोरियाई नागरिक रह रहा था। वीजा विस्तार को लेकर वह दलाल से भी संपर्क में था। एक मित्र की सलाह पर वह रक्सौल के रास्ते नेपाल जाने की तैयारी कर रहा था।

इस पूरे मामले में रक्सौल के एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार ने बताया कि एक होटल से दक्षिण कोरिया के नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ में पता चला है कि जनवरी 2021 में वीजा समाप्त होने के बाद भी वह तमिलनाडु में रह रहा था। लिव इन में रहने के दौरान एक लड़की भी हुई है। भारत से नेपाल के रास्ते दक्षिण कोरिया लौटने के फिराक में था तभी रक्सौल से पकड़ा गया है।

उसके पास से दक्षिण कोरिया का पासपोर्ट, भारतीय मूल का आधार कार्ड, मोबाइल फोन, एक हजार का 80 नेपाली नोट, 500 का 207 भारतीय नोट आदि मिला है।

भाजपा के 22 मंडल अध्यक्षों की हुई घोषणा, बिलासपुर के 8 और भिलाई के कोहका मंडल में इस कारण से नहीं हो पाई है घोषणा, बचे भाजपा मंडल को भी शीघ्र मिल जाएंगे अध्यक्ष
Breaking News : जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही पर 6 ईई Supend, दुर्ग बालोद मनेंद्रगढ़ और सारंगढ़ EE को शोकाज को नोटिस
‘आतंकवादी फ्रीडम फाइटर कैसे हो सकते हैं’, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने अपने देश के मंत्री की लगाई क्लास’
Army Horse Virat Adoption: 25 साल के विराट को मिला नया आशियाना, राष्ट्रपति के बॉडीगार्ड ने बढ़ाया स्नेह का हाथ
Mass Suicide in Durg : एक ही कमरे में मिली परिवार के 4 लोगों की लाश, तिरुपति बालाजी से दर्शन कर लौटा था परिवार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mahtari Vandan Yojana
Mahtari Vandan Yojana : ढाई साल तक मिली किस्त, फिर हजारों महिलाएं अपात्र, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब

महतारी वंदन योजना के तहत करीब ढाई साल…

Application Pending  :  17 जाति प्रमाण पत्र आवेदन लंबित, स्टेनो पर इतने रुपये का लगा जुर्माना
Application Pending  :  17 जाति प्रमाण पत्र आवेदन लंबित, स्टेनो पर इतने रुपये का लगा जुर्माना

स्टेनो हेमलता दीवान पर कुल 1700 रुपए का…

CG Weather Today : गर्मी से राहत का काउंटडाउन शुरू, 19 सितंबर से बढ़ेगी बारिश, 7 जिलों में यलो अलर्ट
CG Weather Today : गर्मी से राहत का काउंटडाउन शुरू, 19 सितंबर से बढ़ेगी बारिश, 7 जिलों में यलो अलर्ट

प्रदेश में 19 सितंबर से बारिश की गतिविधियां…

Chhattisgarh Rain
Chhattisgarh Rain : खारून एनीकट में बाइक समेत बहा युवक, 17 घंटे बाद मिला शव

पाटन के ओदरागहन एनीकट में बाइक फिसलने से…

Raipur CCTV Camera News : रायपुर में 900 बंद कैमरों के बीच सरकार का बड़ा फैसला, सिस्टम के लिए 12 करोड़ मंजूर
Raipur CCTV Camera News : रायपुर में 900 बंद कैमरों के बीच सरकार का बड़ा फैसला, सिस्टम के लिए 12 करोड़ मंजूर

रायपुर की CCTV व्यवस्था (Raipur CCTV Camera News)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?