CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » NRI परिवार पर ‘गुंडागर्दी’: डॉक्टर की चलती कार पर हमला, पुलिसकर्मी पर आरोप- ‘उसने गुंडे बुलाए’

NRI परिवार पर ‘गुंडागर्दी’: डॉक्टर की चलती कार पर हमला, पुलिसकर्मी पर आरोप- ‘उसने गुंडे बुलाए’

By Newsdesk Admin
16/08/2025
Share

सीजी भास्कर 16 अगस्त। गोहद चौराहा (Gwalior Madhya Pradesh) थाना अंतर्गत स्टेशन रोड पर गुरुवार को लंदन से आए एनआरआई दंपती और उनके परिवार पर उस समय हमला हो गया, जब वे अपनी कार से ससुराल की ओर जा रहे थे।

Contents
  • कार पर डंडों से वार
  • शिकायत पर सिख समाज का आक्रोश
  • एसपी ने की कार्रवाई, विधायक भी पहुंचे
बदमाशों ने चलती गाड़ी पर डंडों से हमला कर दिया, जिससे बेटे रोहनप्रीत सिंह के चेहरे और बेटी रवनीत कौर के हाथ में चोट आई। घटना का वीडियो शुक्रवार को सामने आते ही सिख समाज में आक्रोश है।

घटना का वीडियो शुक्रवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

जानकारी के अनुसार एनआरआई डॉ. विक्रमजीत सिंह अपनी पत्नी राजवीर कौर, बेटी रवनीत और बेटे रोहनप्रीत के साथ लंदन से लौटकर गोहद के जसवंतपुरा गांव ससुराल जा रहे थे।

बताया जाता है कि वह ढाई साल बाद परिवार के साथ यहां आए थे। रास्ते में स्टेशन रोड पर फल खरीदने के लिए कार रोकी गई, तभी वहां मौजूद गोहद चौराहा थाने का आरक्षक कुलदीप कुशवाहा सिविल ड्रेस में पहुंचा।

आरोप है कि उसने कार हटाने को लेकर अभद्रता की और गाड़ी का वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

इस पर डॉ. विक्रमजीत ने विरोध करते हुए उसकी पहचान और आईडी पूछी तो मामला बिगड़ गया।

स्वजनों का कहना है कि आरक्षक ने फोन कर बदमाशों को बुलाया और धमकी दी कि हथियार लेकर आओ।

कार पर डंडों से वार

विक्रमजीत सिंह के अनुसार, वे डर के चलते परिवार को कार में बैठाकर वहां से निकल गए। रास्ते में जसवंतपुरा की ओर बढ़ते समय एक ढाबे के पास कुछ लोग पहले से खड़े मिले।

उन्होंने गाड़ी रोकने की कोशिश की और न रुकने पर चलती कार पर डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में कार के शीशे टूट गए और परिवार के सदस्य घायल हो गए।

शिकायत पर सिख समाज का आक्रोश

घटना के बाद एनआरआइ परिवार थाने पहुंचा और शिकायत की।

आरोप है कि थाना प्रभारी ने मामला दबाने की कोशिश की और उल्टा कहा कि “तुम्हें आरक्षक पर कार चढ़ा देनी चाहिए थी।

इससे गुस्साए पीड़ित ने साफ कहा कि कार में डिजिटल कैमरे लगे हैं और पूरी घटना रिकार्ड हुई है।

शिकायत इंडियन एम्बेसी तक पहुंची, जिसके बाद मामला गंभीर हो गया। 

सिख समाज के लोग भी थाने पहुंच गए और आरक्षक पर हमले की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग पर अड़ गए।

एसपी ने की कार्रवाई, विधायक भी पहुंचे

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी असित यादव ने मामले को गंभीर मानते हुए आरक्षक कुलदीप कुशवाहा को तत्काल थाने से हटाकर लाइन अटैच कर दिया।

वहीं, गोहद विधायक केशव देसाई भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित पक्ष को आश्वस्त किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी आरक्षक के खिलाफ पहले भी शिकायतें रही हैं। इस घटना से सिख समाज में गहरा आक्रोश है और लोग अब भी आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पहले लिया 6 लाख का दहेज, बारात लाए तो मांगी कार, दुल्हन तो बनीं, विदा ना हो पाईं दो सगी बहनें
Land Dispute : जमीन मामले की सुनवाई में अचानक भिड़े दो पक्ष, तहसील दफ्तर में मचा हंगामा
Raipur Traffic : गणेशोत्सव में बदली रायपुर की यातायात व्यवस्था, 27 सितंबर तक दिनभर भारी वाहनों की नो-एंट्री
Vande Mataram anniversary debate: संसद में आज 10 घंटे की ऐतिहासिक चर्चा, पीएम करेंगे शुरुआत—विपक्ष भी तैयार
Paddy Procurement Scam: खरीदी केंद्र में धान की बोरियों में डाला जा रहा था पानी, वीडियो वायरल होते ही पहुंची जांच टीम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shoaib Dhebar Extortion Case
Shoaib Dhebar Extortion Case : 25 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में शोएब ढेबर गिरफ्तार

Shoaib Dhebar Extortion Case : पुलिस की जांच…

Bilaspur Knife Murder Case
Bilaspur Knife Murder Case : दो गुटों में खूनी झड़प, चाकू से हमला कर युवक की हत्या: जंगल में रातभर पड़ा रहा शव

Bilaspur Knife Murder Case :पुलिस के मुताबिक मृतक…

Bank Strike Deferred
Bank Strike Deferred : रायपुर में 3 दिन बैंक बंद रहने का संकट टला, 5 दिन कामकाज की मांग पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

Bank Strike Deferred :बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की…

Chhattisgarh Congress Protest
Chhattisgarh Congress Protest : दुर्ग में काले कपड़ों में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Chhattisgarh Congress Protest : बैठक में नगरीय निकाय…

Prayer Meeting Dispute
Prayer Meeting Dispute : धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हिंदू संगठन और भीम आर्मी आमने-सामने

Prayer Meeting Dispute : शांति समिति की बैठक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?