CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » तंत्र विद्या से बिगाड़ा संतुलन, लड़के को लड़की बना दिया… दोस्त ने होटल में ले जाकर किया गलत काम

तंत्र विद्या से बिगाड़ा संतुलन, लड़के को लड़की बना दिया… दोस्त ने होटल में ले जाकर किया गलत काम

By Newsdesk Admin
05/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 06 जुलाई। एक युवक पर आरोप है कि उसने अपने करीबी दोस्त का जबरन जेंडर बदलवाया। इसके बाद 18 दिनों तक उसे बंधक बनाकर शारीरिक शोषण किया।

Contents
  • चाकू की नोक पर बनाए रखा बंधक
  • शुभम को बना दिया ट्विंकल

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम से यह सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है, हालांकि अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

इस मामले की शुरुआत तब हुई, जब पीड़ित ने भोपाल के एक थाने में जाकर आरोपी शुभम यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शुभम नर्मदापुरम के ग्वालटोली का रहने वाला है।

शिकायत के अनुसार, आरोपी ने पीड़ित पर तंत्र विद्या का प्रभाव डालकर उसका जेंडर बदलवाया और फिर उसे लड़की के रूप में जीने के लिए मजबूर किया।

चाकू की नोक पर बनाए रखा बंधक

पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने पहले उसे नशीली दवाएं दीं, फिर चाकू की नोक पर उसे 18 दिन तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ गलत काम करता रहा। नर्मदापुरम स्थित होटल में भी आरोपी ने गलत काम किया। वह नशीली दवाएं देता था।

आरोपी शुभम ने पीड़ित को धमकाया कि अगर उसने किसी को कुछ बताया, तो वह उसे समाज में बदनाम कर देगा।

शुभम को बना दिया ट्विंकल

पीड़ित के अनुसार, शुभम ने उसका नाम बदलकर ट्विंकल रख दिया और इसी नाम से उसकी आईडी बनवाई। उसने ट्विंकल नाम से ID और मेडिकल सर्टिफिकेट भी तैयार करवाए, ताकि उसकी असली पहचान हमेशा के लिए मिटा दी जाए।

पीड़ित ने बताया कि शुभम उसे इंदौर ले गया था, जहां उसका जबरन जेंडर चेंज ऑपरेशन करवाया गया। यह सब उस समय हुआ, जब पीड़ित मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह टूट चुका था।

आरोपी ने उसे यह तक कहने को मजबूर किया कि उसका एक्सीडेंट हुआ था, ताकि वह किसी को सच्चाई न बता सके।

पीड़ित एक लड़का था। आरोपी ने उसे लड़की बना दिया। घटना के बाद से पीड़ित घर से बाहर नहीं निकल पा रहा था।

आरोपी शुभम ने पीड़ित से कहा था कि वह सभी को यह बताए कि उसका एक्सीडेंट हो गया है। पीड़ित ने बताया कि उसके परिवार में किसी को भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

घटना के बाद से पीड़ित 6 महीने तक घर में रहा। आरोपी धमकी देता रहता था कि वह उसे समाज में नहीं रहने देगा, बदनाम कर देगा।

आरोपी शुभम ने उसका नाम ट्विंकल रखा था। डॉक्टर द्वारा दिए गए सर्टिफिकेट में भी उसने नाम ट्विंकल रखवाया। ट्विंकल नाम से आईडी भी बनाई थी। आरोपी ने पीड़ित के लड़की बनने के बाद भी दुष्कर्म किया।

इस पूरे मामले की शिकायत के बाद भोपाल पुलिस ने मामला जीरो पर दर्ज कर डायरी नर्मदापुरम कोतवाली भेज दी। यहां पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं। पीड़ित ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि बयान दर्ज कर लिए गए हैं और जांच जारी है।

PSC Petition Dismissed : पीएससी अभ्यर्थी पति ने दायर की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका, कोर्ट ने खारिज की
चाय की दुकान पर काम करने वाले 22 साल के लड़के ने की 20 चोरियां, डेढ़ करोड़ का माल उड़ाया..
‘हम कोई भिखारी नहीं हैं जो भीख मांगेंगे’ सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर बोले इमरान मसूद
बिलासपुर में फैला डायरिया, दर्जन भर से अधिक बीमार:गंदे पानी से बीमारी फैलने की आशंका; प्रभावित इलाकों में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
खबरदार….भीख मांगने वाले हाथ पहुंच गए गले तक, चार महिलाओं का गिरोह छत्तीसगढ़ पुलिस गिरफ्त में, सवा लाख रूपये वाली सोने की चेन हुई जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Priyadarshini Parisar theft
Priyadarshini Parisar theft : बिजली केबल चोरी, बाइक सवार तीन बदमाश सीसीटीवी में कैद

Priyadarshini Parisar theft

Bilaspur LIC office fire
Bilaspur LIC office fire : शॉर्ट सर्किट से आग, बड़ा हादसा टला

Bilaspur LIC office fire

Teacher pay scale case
Teacher pay scale case : क्रमोन्नति वेतनमान पर 14 शिक्षकों को हाईकोर्ट से झटका, सभी रिट याचिकाएं खारिज

Teacher pay scale case

Assembly Honour
Assembly Honour : विधानसभा सम्मान की सूची जारी, इस बार किन जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों को मिलेगा बड़ा अलंकरण

सीजी भास्कर, 15 जुलाई। रायपुर में विधानसभा के…

Retired principal pension issue
Retired principal pension issue : 2 साल से पेंशन के लिए भटक रहे रिटायर्ड प्राचार्य

Retired principal pension issue

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?