CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » तीज के दिन पिता के मौत की खबर सुन मायके जा रही महिला ने रोडवेज बस में दिया बच्चे को जन्म, डर से पास नहीं गईं दो महिला यात्री, फिर पति ने करवाई डिलीवरी

तीज के दिन पिता के मौत की खबर सुन मायके जा रही महिला ने रोडवेज बस में दिया बच्चे को जन्म, डर से पास नहीं गईं दो महिला यात्री, फिर पति ने करवाई डिलीवरी

By Newsdesk Admin
06/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 6 सितंबर। पिता की मौत की खबर सुन दिल्ली जा रही बेटी ने रोडवेज बस में बच्चे को जन्म दिया है। पति ने बस में ही डिलीवरी कराई।

अलीगढ़ के जिला महिला अस्पताल की डॉक्टर दीप्ति ने बताया कि बस में एक महिला को डिलीवरी हुई, जिसको जिला महिला अस्पताल में लाया गया है। बच्चा और मां दोनों ही स्वस्थ हैं। डिलीवरी होने पर बस को अलीगढ़ में रोका गया, जिसके बाद दोनों मां बेटे को लाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के दिल्ली कानपुर नेशनल हाईवे-91 पर एक रोडवेज बस में कन्नौज से अपने पिता की मौत की खबर सुनकर दिल्ली जा रही एक गर्भवती महिला के द्वारा प्रसव पीड़ा होने पर एक बच्चे को जन्म दिए जाने का मामला सामने आया है। रोडवेज बस में महिला यात्री नहीं होने के चलते पति ने ही पत्नी की डिलीवरी कराई। बस में बच्चे को जन्म देने के बाद बस का चालक रोडवेज बस लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंचा और दोनों जच्चा बच्चा को अस्पताल में भर्ती करवाया है।

आपको बता दें कि अलीगढ़ जिले की कोतवाली बन्नादेवी क्षेत्र में कन्नौज से दिल्ली जा रही महिला की बस में ही डिलीवरी करवानी पड़ी है। मामला यूपी के कन्नौज जिला स्थित भगवानपुर गांव के निवासी शिवसंत के परिवार का है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी सोनी के पिता की दिल्ली में मौत हो गई। पिता की मौत की खबर सुनने के बाद वह अपनी गर्भवती पत्नी सोनी के साथ कन्नौज से रोडवेज बस में सवार होकर अलीगढ़ के रास्ते दिल्ली जा रहे थे, तभी दिल्ली अलीगढ़ कानपुर नेशनल हाईवे पर उसकी गर्भवती पत्नी को प्रसव पीड़ा होने लगी। गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होते देख रोडवेज बस चालक ने बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इस दौरान बस में उसकी पत्नी को दर्द से तड़पते हुए देख बस में मौजूद दो यात्री महिला डर गईं और दर्द से तड़प रही उसकी पत्नी के पास नहीं गईं। इस पर दोनों महिला यात्रियों से मदद न मिलते देख वह दर्द से तड़प रही अपनी पत्नी के पास पहुंचा और अपनी पत्नी की खुद डिलीवरी करवाई। रोडवेज बस में पत्नी के द्वारा बच्चे को जन्म देने के बाद रोडवेज बस का चालक समर सिंह आनन-फानन में रोडवेज बस को लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंचा। रोडवेज बस में महिला के द्वारा बच्चे को जन्म दिए जाने की खबर मिलते ही डॉक्टर सहित स्टॉफ बस के अंदर पहुंच गया और महिला समेत उसके बच्चे को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

सुबह दादी को भिलाई निगम ड्यूटी पर छोड़ घर लौटी किशोरी ने कर ली खुदकुशी 🛑 मामला भिलाई की आम्रपाली वनांचल सिटी का 🛑 अचानक ऐसा क्या हुआ जांच में जुटी पुलिस
Super Beaver Moon 2025 : आज दिखेगा साल का सबसे बड़ा और चमकदार चंद्रमा, बिखेरेगा 30% अधिक रोशनी
भारत-पाक में जंग परमाणु युद्ध की तरफ बढ़ सकता है, अमेरिकी खुफिया दस्तावेज का खुलासा
‘संभल मस्जिद की रंगाई-पुताई का आदेश देना गलत’, High कोर्ट के फैसले को SC में चुनौती, CJI बोले- हम नहीं…
लिव-इन रिलेशनशिप का खूनी अंत: गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को पीटा, शारीरिक शोषण का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Youth Murder Case : गली में मिला युवक का खून से लथपथ शव, पत्थर से कुचलकर हत्या की आशंका

Bilaspur Youth Murder Case

Bharatmala Compensation Scam : फर्जी नामांतरण के आरोपों से मचा हड़कंप

Bharatmala Compensation Scam

Steel Trader Arrested in GST Scam : 6.93 करोड़ के GST घोटाले में DGGI रायपुर की बड़ी कार्रवाई

Steel Trader Arrested in GST Scam

Siliyari Rape Case Eighth Accused Arrested : दुष्कर्म केस में बढ़ता जा रहा घेरा, सौदेबाजी का एक और आरोपी गिरफ्तार

Siliyari Rape Case Eighth Accused Arrested

Pressure to Withdraw Rape Case in Bemetara : दुष्कर्म पीड़िता के परिवार पर हमला

Pressure to Withdraw Rape Case in Bemetara

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

दुर्ग बना ओवरऑल चैंपियन: राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता में 62 प्वाइंट के साथ बाजी मारी

08/09/2025
देश-दुनियाराजनीति

वर्ग हो या क्षेत्र, हमारी सरकार में हर पिछड़े को प्राथमिकता..बिहार के मोतिहारी में बोले मोदी

18/07/2025
अन्यघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डराज्य

CG Breaking : 2 ट्रक 3 कार आपस में भिड़ीं, रायपुर में ट्रकों के बीच सैंडविच बनी कार, मंत्री सांसद विधायक भी फंसे जाम में

10/07/2024
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

राजधानी का रिंग रोड बना ‘चित्रकोट झरना’ देखिए वीडियो वायरल

05/07/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?