CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Dhamdha Cattle Smuggling : धमधा में मवेशियों से भरा वाहन पकड़ा, तिरपाल से ढककर ले जा रहे थे 15 पशु, दो आरोपी गिरफ्तार

Dhamdha Cattle Smuggling : धमधा में मवेशियों से भरा वाहन पकड़ा, तिरपाल से ढककर ले जा रहे थे 15 पशु, दो आरोपी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
07/09/2026
Share
Dhamdha Cattle Smuggling
Dhamdha Cattle Smuggling

सीजी भास्कर, 07  सितंबर। धमधा पुलिस ने मवेशियों के अवैध परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 पशुओं से भरा एक आइसर वाहन (Dhamdha Cattle Smuggling) पकड़ा है। वाहन में 3 पड़वा और 12 भैंसों को बेहद कम जगह में ठूंस-ठूंसकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने वाहन चालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Contents
  • बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर पकड़ा वाहन  Dhamdha Cattle Smuggling
  • 3 पड़वा और 12 भैंस बरामद
  • 21.90 लाख रुपए का वाहन जब्त
    • खबरें और भी हैं…Teej Mahotsav Raipur Press Club : तीज के रंग में सराबोर प्रेस क्लब, लक्ष्मी राजवाड़े ने महिला पत्रकारों संग किया रैंप वॉक

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मवेशियों को नंदिनी क्षेत्र से मध्यप्रदेश के सागर ले जाया जा रहा था। मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Dhamdha Cattle Smuggling

 

 

यह भी पढ़ें : Delhi Building Collapse : 5 मंजिला इमारत गिरने से दुर्ग के युवराज की मौत, दिल्ली में पढ़ रहा था B.Com सेकंड ईयर

 

बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर पकड़ा वाहन  Dhamdha Cattle Smuggling

 

पुलिस को 5 सितंबर को सूचना मिली थी कि एक आइसर वाहन में मवेशियों को क्रूरता से भरकर धमधा की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बस स्टैंड के पास साहू होटल के सामने घेराबंदी की।

कुछ देर बाद वाहन क्रमांक UP 83 ET 3857 वहां पहुंचा। पुलिस और गौसेवकों ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने आगे बढ़ने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया।

वाहन के पिछले हिस्से को हरे रंग की तिरपाल से ढका गया था। तिरपाल हटाने पर अंदर कुल 15 मवेशी मिले।

 

3 पड़वा और 12 भैंस बरामद

 

पुलिस की जांच में वाहन से 3 पड़वा और 12 काली भैंस समेत कुल 15 पशु बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, सभी मवेशियों को पर्याप्त चारा-पानी दिए बिना कम जगह में रखा गया था।

पूछताछ में वाहन चालक शिवशंकर (35) और उसके साथी परविंद कुमार (42) ने बताया कि वे मवेशियों को नंदिनी क्षेत्र से मध्यप्रदेश के सागर ले जा रहे थे। दोनों आरोपी उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद जिले के निवासी बताए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें : Shine 2026 Raipur : रायपुर में Shine 2026 का शानदार आयोजन, 85 स्कूलों के 2 हजार से ज्यादा छात्रों ने लिया हिस्सा

 

21.90 लाख रुपए का वाहन जब्त

 

मामले में धमधा थाने में छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस ने मवेशियों के परिवहन में इस्तेमाल आइसर वाहन को भी जब्त कर लिया है। वाहन की अनुमानित कीमत 21 लाख 90 हजार रुपए बताई गई है।

बरामद सभी पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया और सुरक्षित रख-रखाव के लिए उन्हें पशु चिकित्सालय धमधा भेज दिया गया।

पुलिस अब मवेशियों को उपलब्ध कराने और उनके परिवहन से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

खबरें और भी हैं…Teej Mahotsav Raipur Press Club : तीज के रंग में सराबोर प्रेस क्लब, लक्ष्मी राजवाड़े ने महिला पत्रकारों संग किया रैंप वॉक

IAS Officers Transferred : IAS अधिकारियों का किया तबादला, यशवंत कुमार बने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी
राजधानी में पकड़ाया 10 करोड़ का सोना, तीन संदिग्धों से हो रही पूछताछ, वैध दस्तावेज नहीं होने से Gold 🪙 जब्त
CG Big Breaking : शिक्षा विभाग का क्लर्क Suspend, कलेक्टर ने BEO को भी हटाया, छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, मृतक शिक्षक की पत्नी से मांग रहे थे 1.24 लाख
Cyber Fraud : शादी का कार्ड बनाकर साइबर ठगी, मोबाइल में एपीके इंस्टॉल होते ही खाली हो रहे खाते
Big Breaking 🛑 हार्डवेयर कारोबारी ने परिवार समेत मौत को लगाया गले 🛑 दो दिन‌ पहले 19 साल के बेटे का मनाया बर्थ-डे और आज पति-पत्नी-बेटे ने कर लिया सुसाइड 🛑 पुलिस ने जब्त किया सुसाइड नोट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Ganeshotsav Preparations
Raipur Ganeshotsav Preparations : रायपुर में गणेशोत्सव की तैयारियों में देरी, विसर्जन कुंड का काम धीमा मिलने पर अफसरों ने जताई नाराजगी

गणेशोत्सव से पहले राजधानी रायपुर में तैयारियां तेज…

Jhiram Ghati Case
Jhiram Ghati Case : झीरम घाटी मामले में CM साय का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- सबूत थे तो जांच एजेंसी को क्यों नहीं दिए?

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने झीरम घाटी नरसंहार मामले…

Dhamdha Cattle Smuggling
Dhamdha Cattle Smuggling : धमधा में मवेशियों से भरा वाहन पकड़ा, तिरपाल से ढककर ले जा रहे थे 15 पशु, दो आरोपी गिरफ्तार

धमधा पुलिस ने मवेशियों के अवैध परिवहन के…

Delhi Building Collapse
Delhi Building Collapse : 5 मंजिला इमारत गिरने से दुर्ग के युवराज की मौत, दिल्ली में पढ़ रहा था B.Com सेकंड ईयर

सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने…

Shine 2026 Raipur
Shine 2026 Raipur : रायपुर में Shine 2026 का शानदार आयोजन, 85 स्कूलों के 2 हजार से ज्यादा छात्रों ने लिया हिस्सा

राजधानी रायपुर में आयोजित Shine 2026 इंटर स्कूल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?