CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Photo Dispute Murder Case : सोशल मीडिया फोटो के विवाद में दोस्त की हत्या, पखवाड़े बाद इलाज के दौरान मौत

Photo Dispute Murder Case : सोशल मीडिया फोटो के विवाद में दोस्त की हत्या, पखवाड़े बाद इलाज के दौरान मौत

By Newsdesk Admin
03/09/2026
Share
Photo Dispute Murder Case
Photo Dispute Murder Case : सोशल मीडिया फोटो के विवाद में दोस्त की हत्या, पखवाड़े बाद इलाज के दौरान मौत

सीजी भास्कर, 03 सितम्बर। सोशल मीडिया पर शराब पीते हुए फोटो खींचने को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग की जान चली गई। आरोप है कि नशे की हालत में उसके दोस्त ने डंडे से हमला करने के बाद लात-घूंसों से भी जमकर मारपीट की। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग ने करीब 15 दिन तक इलाज के बाद अस्पताल में दम तोड़ दिया। (Photo Dispute Murder Case)

Contents
  • महुआ शराब पीते समय खींची गई फोटो : Photo Dispute Murder Case
  • फोटो खिंचवाने का आरोप लगाकर किया हमला
  • गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया : Photo Dispute Murder Case

 

यह भी पढ़ें : High Tension Tower Incident : भाई से विवाद के बाद हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, 2 घंटे तक चलता रहा ड्रामा

महुआ शराब पीते समय खींची गई फोटो : Photo Dispute Murder Case

घटना 18 अगस्त की रात करीब 9 बजे की है। 64 वर्षीय प्रसाद सिंह नेटी घर पर अकेले थे। इसी दौरान उनके दोस्त हीरासिंह नेटी और समारू उर्फ बबलू नेटी वहां पहुंचे। तीनों घर की दहलीज पर बैठकर मछली के साथ महुआ शराब पी रहे थे।

इसी दौरान गांव का युवक राहुल नेटी वहां से गुजरा। उसने तीनों को शराब पीते देखकर मोबाइल से उनकी फोटो खींच ली। राहुल ने फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की बात कही और वहां से चला गया।

 

यह भी पढ़ें : Bilaspur Youth Attack Case : मामूली विवाद में युवक पर डंडे से हमला, सिर पर वार कर किया लहूलुहान

Photo Dispute Murder Case
Photo Dispute Murder Case : सोशल मीडिया फोटो के विवाद में दोस्त की हत्या, पखवाड़े बाद इलाज के दौरान मौत

 

फोटो खिंचवाने का आरोप लगाकर किया हमला

राहुल के जाने के बाद समारू ने प्रसाद पर आरोप लगाया कि उन्होंने ही राहुल को बुलाकर फोटो खिंचवाई है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। गाली-गलौज के बाद समारू ने घर में रखे डंडे से प्रसाद पर हमला कर दिया।

आरोप है कि समारू ने डंडा टूटने तक प्रसाद को पीटा। इसके बाद जमीन पर पटककर लात-घूंसों से भी मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे हीरासिंह के साथ भी मारपीट किए जाने की बात सामने आई है।

 

यह भी पढ़ें : Mohla Manpur Murder Case : अफेयर के शक और घरेलू विवाद में जीजा की हत्या, साले समेत 4 गिरफ्तार

गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया : Photo Dispute Murder Case

मारपीट के बाद हीरासिंह वहां से भागकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी देने पहुंचा। प्रसाद घायल हालत में पूरी रात घर में पड़े रहे। सुबह ग्रामीणों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया।

करीब पखवाड़े भर तक इलाज चलने के बाद प्रसाद की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें : Durg Newlywed Death : पति के कथित प्रेम संबंध को लेकर विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम

Online Dating Blackmail : शादी वेबसाइट पर दोस्ती, फिर ब्लैकमेल, लेडी कांस्टेबल से 4 लाख की वसूली
रायपुर के प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका को दी ऐसी धमकी कि ब्रेकअप बाद लड़की पहुंच गई थाना, लिखा दी रपट
Jewelry Murder : बीच बाजार गोलियों की आवाज से कांपा इलाका, सराफा कारोबारी की जान लेने के बाद भागे तीन हमलावर
बैज का आरोप – महादेव ऐप का पैसा बीजेपी नेताओं के पास जा रहा: कहा, सरकार ने प्रमोटर्स की गिरफ्तारी का दावा किया, लेकिन वे दुबई में कथा सुनते दिखे…
Forest Action : गौरेला में सागौन की अवैध कटाई पर कार्रवाई, 500 बल्लियां जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ram Mandir Trust New Trustees
Ram Mandir Trust New Trustees : राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा समेत 3 नए ट्रस्टी शामिल

Ram Mandir Trust New Trustees : जांच के…

Gangrel Dam Gate Opening
Gangrel Dam Gate Opening : गंगरेल बांध के 2 गेट खुले, 4 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया; नदी किनारे गांवों में अलर्ट

Gangrel Dam Gate Opening :छत्तीसगढ़ के प्रमुख गंगरेल…

Shepherd Train Accident
Shepherd Train Accident : ट्रेन की चपेट में आने से चरवाहे की मौत, पत्नी की आंखों के सामने हुआ हादसा

Shepherd Train Accident : आत्महत्या की वजह अभी…

Photo Dispute Murder Case
Photo Dispute Murder Case : सोशल मीडिया फोटो के विवाद में दोस्त की हत्या, पखवाड़े बाद इलाज के दौरान मौत

Photo Dispute Murder Case ;सोशल मीडिया पर शराब…

Durg DJ Rules During Festivals
Durg DJ Rules During Festivals : दुर्ग में त्योहारों पर सख्ती, रात 10 बजे बाद DJ पर रोक; सड़क पर पंडाल लगाने की भी मनाही

Durg DJ Rules During Festivals : अधिकारियों ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?