सीजी भास्कर, 18 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के कोरबा में कोहड़िया स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से एक अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया है। चोरी के मामले में करीब 20 दिन पहले यहां लाए गए बालक ने शनिवार सुबह कर्मचारियों को चकमा दिया और चैनल गेट खोलकर भाग निकला। सुबह बालकों की गिनती के दौरान उसके गायब होने का पता चला, जिसके बाद परिसर में हड़कंप मच गया। (Child Observation Home Escape Case)
कर्मचारियों ने आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद सीएसईबी चौकी में सूचना दी गई। पुलिस ने बालक की तलाश शुरू कर दी है और उसके नाते-रिश्तेदारों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
यह भी पढ़ें : CM Helpline : मुंगेली में सीएम हेल्पलाइन से दूर हुई 9 महीने की परेशानी, बुजुर्ग महिला को मिली लंबित पेंशन
दीवार से कंटीले तार गायब, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : Child Observation Home Escape Case
करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से बने इस भवन में सुरक्षा के लिए तीन शिफ्ट में गार्ड तैनात रहते हैं। सुबह और दोपहर की शिफ्ट में दो-दो नगर सैनिकों की ड्यूटी रहती है, जबकि रात में तीन गार्ड तैनात किए जाते हैं। परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
इसके बावजूद बालकों के रोशनदान, खिड़की और चैनल गेट के रास्ते फरार होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। भवन की बाहरी दीवार के ऊपर लगे कंटीले तार गायब होने से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। इससे पहले भी बालकों के फरार होने की घटनाओं के बाद महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और प्रशासनिक अधिकारियों ने परिसर का दौरा किया था, लेकिन सुरक्षा में अपेक्षित सुधार नहीं दिखने की बात सामने आई है।
यह भी पढ़ें : Juveniles Escape from Observation Home : बारिश और अंधेरे का फायदा उठाकर 11 नाबालिग फरार

14 महीने में कई बार फरार होने की घटनाएं
बाल संप्रेक्षण गृह में अगस्त 2025 में नए भवन में शिफ्ट होने के दो दिन बाद ही चार अपचारी बालक बाथरूम का रोशनदान तोड़कर फरार हो गए थे। दिसंबर 2025 में रसोईघर में निर्माण कार्य के दौरान तीन बालक भाग निकले थे। इनमें से एक वापस लौट आया, जबकि दो फरार रहे। जनवरी 2026 में एक अन्य बालक खिड़की तोड़कर भाग गया था।
लगातार हो रही इन घटनाओं (Child Observation Home Escape Case) के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था में खामियां बने रहने से निगरानी तंत्र की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पूर्व की घटनाओं की जांच के नतीजों को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
यह भी पढ़ें : Security Guard Murder : बिलासपुर बाल संप्रेक्षण गृह में सुरक्षा गार्ड की हत्या, चार बाल अपचारी फरार
चार साल तक इस्तेमाल नहीं हो सका था भवन : Child Observation Home Escape Case
कोरबा में बाल संप्रेक्षण गृह को करीब एक दशक पहले मंजूरी मिली थी। सरकारी भवन उपलब्ध नहीं होने के कारण पहले इसका संचालन रिस्दी के पास किराए के भवन में किया जाता था, जहां जगह की कमी के चलते सुविधाओं पर असर पड़ता था।
इसके बाद कोहड़िया में जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) से करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से परिसर बनाया गया। भवन वर्ष 2021 में तैयार हो गया था, लेकिन पहुंच मार्ग की समस्या के कारण लगभग चार साल तक इसका इस्तेमाल नहीं हो सका। इस दौरान दरवाजे, खिड़कियों समेत कई कीमती सामान चोरी हो गए। बाद में प्रशासन ने भवन का उन्नयन कराया और अगस्त 2025 में बाल संप्रेक्षण गृह को यहां स्थानांतरित किया गया।
यह भी पढ़ें : Juvenile Escape: बाथरूम का रोशनदान तोड़कर बाल सुधार गृह से 4 किशोर फरार
ख़बरें और भी हैं :Bemetara Aman Dhruw Murder : नाचने के दौरान हुए विवाद में नाबालिग ने मारा था चाकू, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी


