CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » वीडियो कॉल के बाद फंदे पर लटकी किशोरी, नाबालिग बॉयफ्रेंड पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप..

वीडियो कॉल के बाद फंदे पर लटकी किशोरी, नाबालिग बॉयफ्रेंड पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप..

By Newsdesk Admin
13/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 14 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक युवती ने अपने नाबालिग बॉयफ्रेंड से VIDEO कॉल पर बात करने के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को बार-बार बेइज्जत किया। गाली-गलौज की, फिर कहा कि तुम मर जाओ, तो युवती ने जान दे दी।

मिली जानकारी के मुताबिक मरने वाली युवती का नाम राधिका साहू (19) है, जो कोरबा के सीएसईबी चौकी क्षेत्र के 15 ब्लॉक क्षेत्र की रहने वाली थी। बिलासपुर में किराए के मकान में रहकर ब्यूटी पार्लर में काम करती थी।

अब जानिए क्या है पूरा मामला ?‌ : दरअसल, 3 अप्रैल को राधिका साहू की फंदे पर लटकती लाश मिली थी। राधिका साहू बिलासपुर से कोरबा अपने घर आई थी। इस दौरान मां घर में थी। मां को लगा कि बेटी थकी हुई है और कमरे में आराम कर रही है, लेकिन काफी देर तक कमरे से बाहर निकली तो मां कमरे में देखने गई।

इस दौरान जब मां ने आवाज लगाई तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इस पर कमरा खुलवाने की कोशिश की गई, लेकिन कमरा अंदर से बंद था। मां ने खिड़की से झांककर देखा तो राधिका का शव फंदे से लटक रहा था। बेटी को फंदे पर देखकर मां चीखने लगी।

आवाज सुनकर दूसरी बेटी मौके पर पहुंची। दोनों ने पड़ोसियों और पुलिस को वारदात की जानकारी दी। सीएसईबी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने कमरे से मोबाइल फोन भी बरामद किया।

अब जानिए युवती ने क्यों किया सुसाइड : राधिका साहू और नाबालिग लड़के का पिछले एक साल से अफेयर था, लेकिन बॉयफ्रेंड युवती से बात नहीं करना चाह रहा था। इसी को लेकर दोनों में विवाद होता था। 10 अप्रैल को भी दोनों के बीच VIDEO कॉल पर जमकर विवाद हुआ। बॉयफ्रेंड ने युवती को जमकर प्रताड़ित किया।

इसके बाद भी राधिका अपने बॉयफ्रेंड को लगातार कॉल कर रही थी, लेकिन वह उसका कॉल रिसीव नहीं कर रहा था। राधिका का नंबर भी ब्लॉक कर दिया था, फिर एक बार दोनों के बीच बात हुई तो कहा कि तुम मर जाओ, लेकिन मेरे को कॉल मत करो तो युवती ने फांसी लगा ली।

घर में किसी से बात नहीं कर रही थी युवती : युवती के पिता कमलेश साहू ने बताया कि वह पेशे से ड्राइवर हैं। उनकी तीन बेटियां हैं। राधिका उनकी सबसे छोटी बेटी थी। उस दिन बेटी बहुत परेशान दिख रही थी। घर पर किसी से ज्यादा बात नहीं कर रही थी।हम लोगों ने पूछने की बहुत कोशिश की, लेकिन कुछ बताया नहीं।

पुलिस को मोबाइल फोन से मिले सबूत : पुलिस ने बताया कि दोनों सोशल मीडिया और फोन के माध्यम से संपर्क में थे। मोबाइल फोन खंगालने पर विवाद की बात सामने आई। इसके बाद आरोपी बॉयफ्रेंड को पकड़ा गया। आरोपी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। इस दौरान आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है।

नाबालिग बॉयफ्रेंड को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसके बाद किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया, जहां से बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Cyber Crime Control Chhattisgarh : कबीरधाम को मिला रेंज का पहला साइबर थाना, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ
JashPuré Brand Chhattisgarh : जशप्योर बनेगा ग्लोबल ब्रांड! छोटे जिले से निकलकर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच का मार्ग होगा प्रशस्त…
Hasdeo River Students Drowning : 18 घंटे बाद मिला एक छात्र का शव, दो की तलाश जारी; छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट
हैदराबाद के गुलजार हाउस के पास भीषण आग, 10 लोगों की मौत; दर्जनों घायल
Maharashtra Open Oil Sale : खुले तेल की बिक्री जारी रहेगी, सरकार ने व्यापारियों को दी एक साल की राहत

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Divya Darbar Permission
Raipur Divya Darbar Permission : बागेश्वर धाम को अनुमति, हमें क्यों नहीं? प्रेमासाई महाराज ने दी आंदोलन की चेतावनी

Raipur Divya Darbar Permission : प्रेमासाई महाराज ने…

Durg Garba Event Controversy
Durg Garba Event Controversy : दुर्ग में गरबा कार्यक्रम के दौरान बवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष से धक्का-मुक्की!

Durg Garba Event Controversy : स दौरान एक…

Bilaspur Minor Driving Accident
Bilaspur Minor Driving Accident : नाबालिग की कार ने बाइक सवार इंजीनियर को मारी टक्कर, केस दर्ज!

Bilaspur Minor Driving Accident : सवाल उठ रहा…

Electric Shock Death
Electric Shock Death : फसल बचाने के लिए खेत में बिछाया करंट, चपेट में आने से युवक की मौत

Electric Shock Death : घटना से परिवार में…

Drug Smuggling Accused Escapes : इलाज के दौरान पुलिस को चकमा देकर भागा तस्करी का आरोपी

Drug Smuggling Accused Escapes : अस्पताल के सीसीटीवी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?