CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Lightning Deaths in Chhattisgarh : आकाशीय बिजली और करंट से मौतों पर हाई कोर्ट सख्त

Lightning Deaths in Chhattisgarh : आकाशीय बिजली और करंट से मौतों पर हाई कोर्ट सख्त

By Newsdesk Admin
25/07/2026
Share
Lightning Deaths in Chhattisgarh
Lightning Deaths in Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 25 जुलाई : छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली और करंट से हो रही मौतों (Lightning Deaths in Chhattisgarh) पर हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है।

चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने राज्य शासन और छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) से सवाल किया कि आम लोगों की सुरक्षा के लिए सिर्फ कागजी आदेश जारी किए जा रहे हैं या जमीनी स्तर पर भी कोई ठोस कार्रवाई हो रही है।

मांगी स्टेटस रिपोर्ट Lightning Deaths in Chhattisgarh

सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने पूछा कि बिजली हादसों की रोकथाम के लिए प्रस्तावित स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) की क्या स्थिति है। कोर्ट ने सीएसपीडीसीएल को निर्देश दिए।

आकाशीय बिजली और करंट से हो रही मौतों (Lightning Deaths in Chhattisgarh) को रोकने के लिए अब तक उठाए गए कदमों की विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट 18 अगस्त तक पेश की जाए। मामले की अगली सुनवाई भी 18 अगस्त को होगी।

बिजली कंपनी के हलफनामे में सामने आया बड़ा खुलासा

हाई कोर्ट के 6 जुलाई 2026 के आदेश के पालन में ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव और सीएसपीडीसीएल के प्रबंध निदेशक ने व्यक्तिगत शपथ पत्र पेश किया।

इसमें बताया गया कि छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कोड-2011 के क्लॉज 5.35 के तहत पहले नए बिजली कनेक्शन या वायरिंग पूरी होने के बाद लाइसेंसी ठेकेदार की टेस्ट रिपोर्ट जमा करना अनिवार्य था, लेकिन 2 मार्च 2026 को जारी आदेश के जरिए इस अनिवार्य व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया।

हाई-लेवल कमेटी बनाएगी एसओपी

राज्य सरकार ने कोर्ट को बताया कि बिजली हादसों की रोकथाम और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए 20 जुलाई 2026 को एक उच्चस्तरीय समिति गठित की गई है।

इस समिति में सीएसपीडीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राज्य के इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर को भी शामिल किया गया है। समिति सुरक्षा मानकों के लिए एसओपी तैयार करेगी।

फेंसिंग में करंट और लापरवाही बनी हादसों की वजह

सीएसपीडीसीएल के हलफनामे के मुताबिक, करंट से होने वाली अधिकांश मौतें खेतों और बाड़ों में अवैध रूप से करंट प्रवाहित करने तथा सुरक्षा मानकों का पालन किए बिना किए गए निर्माण कार्यों के कारण हो रही हैं।

कंपनी ने बताया कि आकाशीय बिजली और करंट से हो रही मौतों (Lightning Deaths in Chhattisgarh) को रोकने के लिए सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी सेफ्टी रेगुलेशन-2023 और विद्युत अधिनियम-2003 के तहत वरिष्ठ अधिकारियों को इलेक्ट्रिकल सेफ्टी ऑफिसर नियुक्त किया गया है। साथ ही ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं।

असर फाइलों में नहीं, मैदान में दिखना चाहिए

हाई कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि केवल सर्कुलर जारी करने या कमेटियां बना देने से जिम्मेदारी पूरी नहीं हो जाती। अदालत ने सरकार और बिजली कंपनी से पूछा कि बिजली ढांचे की नियमित जांच, रखरखाव, सुरक्षा मानकों के पालन और एसओपी के क्रियान्वयन के लिए अब तक कौन-कौन से ठोस कदम उठाए गए हैं। कोर्ट ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था का असर कागजों पर नहीं, जमीनी स्तर पर दिखाई देना चाहिए।

फर्जी नियुक्ति घोटाला: 5 विभागों में नकली जॉइनिंग लेटर जारी, सचिव-उप सचिव के डिजिटल सिग्नेचर का दुरुपयोग
Chittoor Murder : मंदिर जाने के बहाने रची हत्या की साजिश, पति की मौत के मामले में पत्नी समेत चार गिरफ्तार
Raipur Farmhouse Rape Case : फार्महाउस में युवती से गैंगरेप, बर्थडे पार्टी के बहाने रची गई साजिश
Attempt to Murder Case: शराब के पैसे नहीं देने पर व्यापारी पर ब्लेड से हमला, शहर में सनसनी
भिलाई में तेज रफ्तार बोलेरो ने व्यक्ति को कुचला:5 फीट हवा में उछलकर 3 बार पलटी गाड़ी; नशे में था आरोपी ड्राइवर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Manendragarh Theft Cases
Manendragarh Theft Cases : चोरी से लोग परेशान, महिलाओं ने संभाली रात की पहरेदारी; आंदोलन की चेतावनी

Manendragarh Theft Cases :पुलिस वाहन खराब होने और…

Economic Offenders Framework
Economic Offenders Framework : विदेश भागने वाले आर्थिक अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, BRICS में भारत रखेगा बड़ा प्रस्ताव

Economic Offenders Framework :भारत 12 और 13 सितंबर…

BRICS Modi Putin Missile Deal
BRICS Modi Putin Missile Deal : BRICS में मोदी-पुतिन की मुलाकात पर टिकी नजर, मिसाइल पर हो सकती है चर्चा

BRICS Modi Putin Missile Deal : यदि भारत…

Bigg Boss 20 Controversy
Bigg Boss 20 Controversy : बिग बॉस 20 में पहले दिन ही छिड़ी जंग, निजी सवालों पर माही विज को ईशा रिखी और मैरी कॉम ने घेरा

Bigg Boss 20 Controversy : शा और मैरी…

India Rain Flood Crisis
India Rain Flood Crisis : देश के कई हिस्सों में बारिश-बाढ़ का कहर, बिहार में 27 लाख प्रभावित; यूपी में गंगा उफान पर

India Rain Flood Crisis : राजस्थान में मानसून…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?