CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » High Court on Kramonnati Pay Scale : क्रमोन्नति वेतनमान पर शिक्षकों को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, 14 याचिकाएं खारिज

High Court on Kramonnati Pay Scale : क्रमोन्नति वेतनमान पर शिक्षकों को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, 14 याचिकाएं खारिज

By Newsdesk Admin
14/07/2026
Share
High Court on Kramonnati Pay Scale
High Court on Kramonnati Pay Scale

सीजी भास्कर, 14 जुलाई : क्रमोन्नति वेतनमान की मांग कर रहे शिक्षकों को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट (High Court on Kramonnati Pay Scale)  से बड़ा झटका लगा है। धमतरी जिले के 14 शिक्षकों की ओर से दायर याचिकाओं को हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इस विवाद पर पहले ही डिवीजन बेंच फैसला दे चुकी है, इसलिए 10 मार्च 2017 के शासन परिपत्र का लाभ देने का कोई आधार नहीं बनता।

Contents
  • डिवीजन बेंच के फैसले का हवाला
  • 14 शिक्षकों ने दी थी चुनौती
  • ये भी पढ़ें : Bijapur Bus Viral Video : 500 के छुट्टे पर आदिवासी दंपती से बदसलूकी! VIDEO वायरल होते ही कंडक्टर पर गिरी गाज
  • पहले ही तय हो चुका है विवाद
  • ये भी पढ़ें : Population Stabilization Campaign : जनसंख्या स्थिरीकरण का संदेश लेकर निकला जागरूकता रथ
  • कोर्ट ने क्या कहा

डिवीजन बेंच के फैसले का हवाला

बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में क्रमोन्नति वेतनमान मामला (High Court on Kramonnati Pay Scale) की सुनवाई न्यायमूर्ति बिभु दत्ता गुरु की एकलपीठ ने की। कोर्ट ने कहा कि सभी याचिकाओं में कानून और तथ्य समान हैं, इसलिए एक ही आदेश से उनका निपटारा किया गया।

14 शिक्षकों ने दी थी चुनौती

याचिकाकर्ताओं में भुवन लाल बैस, संजय कुमार साहू, मितेश कुमार पाल, लीला राम साहू, लक्ष्मी साहू सहित धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड में पदस्थ शिक्षक, सहायक शिक्षक और व्याख्याता (एलबी) शामिल थे। उन्होंने 10 मार्च 2017 के शासन परिपत्र के तहत क्रमोन्नति वेतनमान का लाभ नहीं मिलने पर विभागीय आदेश को चुनौती दी थी।

ये भी पढ़ें : Bijapur Bus Viral Video : 500 के छुट्टे पर आदिवासी दंपती से बदसलूकी! VIDEO वायरल होते ही कंडक्टर पर गिरी गाज

पहले ही तय हो चुका है विवाद

सुनवाई के दौरान राज्य शासन ने अदालत को बताया कि यही विवाद पहले स्मृति आभा नामदेव एवं अन्य बनाम राज्य शासन मामले में तय हो चुका है। अदालत ने 13 मार्च 2026 को पुष्पलता माणिकपुरी एवं अन्य बनाम राज्य शासन के फैसले का अनुसरण करते हुए माना था कि ऐसे कर्मचारी पूर्व के राहत प्राप्त मामलों जैसी स्थिति में नहीं हैं। इसी आधार पर क्रमोन्नति वेतनमान मामला (High Court on Kramonnati Pay Scale) में वर्तमान याचिकाओं को भी खारिज कर दिया गया।

ये भी पढ़ें : Population Stabilization Campaign : जनसंख्या स्थिरीकरण का संदेश लेकर निकला जागरूकता रथ

कोर्ट ने क्या कहा

हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि याचिकाकर्ता यह साबित नहीं कर सके कि वे उन कर्मचारियों के समान परिस्थितियों में हैं, जिन्हें पहले राहत मिली थी। इसलिए 10 मार्च 2017 के शासन परिपत्र के तहत क्रमोन्नति वेतनमान का दावा स्वीकार नहीं किया जा सकता और सभी 14 रिट याचिकाएं निरस्त की जाती हैं।

Rahul Gandhi : राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर आखिर क्यों गरमाई सियासत, खर्च को लेकर उठे बड़े सवाल
Rahul Gandhi Chhattisgarh Tour : दौरे से पहले सियासी तकरार तेज, रमन सिंह और भूपेश बघेल आमने-सामने
Teacher Recruitment Chhattisgarh: 4700 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू, शिक्षा मंत्री बोले– तकनीकी विषयों में 300 पद अलग रखे गए
Ramen Deka Meeting Students : राज्यपाल रमेन डेका से वनांचल के बच्चों की मुलाकात, प्रतिभा से प्रभावित होकर 5-5 हजार देने की घोषणा
Maintenance Case : शादी के वर्षों बाद गुजारा भत्ते की मांग पर अदालत ने क्यों जताई आपत्ति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bike Theft Busted : लोरमी में 3 चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
Bike Theft Busted : लोरमी में 3 चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

मुंगेली जिले में चोरी की वारदातों पर पुलिस…

Mudra Loan : सरकार दे रही 20 लाख का लोन, गारंटी की जरूरत नहीं
Mudra Loan : सरकार दे रही 20 लाख का लोन, गारंटी की जरूरत नहीं

योजना के तहत पात्र आवेदकों को मुद्रा लोन…

Post Office Scheme : पैसा एक बार लगाएं, 6 लाख ब्याज कमाएं
Post Office Scheme : पैसा एक बार लगाएं, 6 लाख ब्याज कमाएं

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (Post Office Time Deposit)…

Afghanistan T20 Series : 3 सितंबर तक टीम इंडिया का ऐलान, हार्दिक-बुमराह पर सस्पेंस
Afghanistan T20 Series : 3 सितंबर तक टीम इंडिया का ऐलान, हार्दिक-बुमराह पर सस्पेंस

अफगानिस्तान टी20 सीरीज (Afghanistan T20 Series) के लिए…

Jhiram Valley Case : 31 अगस्त को NIA कोर्ट का फैसला, सिंहदेव बोले- जिम्मेदारी तय हो
Jhiram Valley Case : 31 अगस्त को NIA कोर्ट का फैसला, सिंहदेव बोले- जिम्मेदारी तय हो

बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड (Jhiram Valley Case) मामले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?