CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बीजेपी सांसद का विरोध प्रदर्शन: बंगला न मिलने पर भवन में ताला, बस्तर को रायगढ़ बाड़ा बनाने की चेतावनी…

बीजेपी सांसद का विरोध प्रदर्शन: बंगला न मिलने पर भवन में ताला, बस्तर को रायगढ़ बाड़ा बनाने की चेतावनी…

By Newsdesk Admin
14/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 14 अप्रैल |

राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने रायपुर सिविल लाइन के बंगला नंबर B-5/12 (जिसे पहले बस्तर बाड़ा कहा जाता था) की डिमांड मुख्यमंत्री से की थी। इसके लिए 24 अगस्त 2024 को बाकायदा CM हाउस से नोटशीट भी भेजी गई थी। लेकिन गृह विभाग ने बंगला देने की जगह उसे SSP ऑफिस के लिए अलॉट कर दिया।

इसके बाद जो हुआ, वो चौंकाने वाला था। सांसद साहब ने, बंगले में ताला जड़ा और 6 जगहों पर अपने नाम की नेमप्लेट भी लगा दी। ताकि किसी पुलिस वाले को शक न हो कि ये बंगला अब किसका है।ऊपर से बंगले का नाम भी बदल दिया – बस्तर बाड़ा से रायगढ़ बाड़ा कर दिया।

पिछली सरकार में मरकाम के पास था बस्तर बाड़ा

असल में ये बंगला पहले भूपेश सरकार में कांग्रेस अध्यक्ष रहे मोहन मरकाम को मिला था। तब इस बंगले का नाम बस्तर बाड़ा था लेकिन उन्होंने 2024 में ये बंगला खाली कर दिया। फिर 30 जनवरी 2025 को गृह विभाग ने इसे SSP ऑफिस के लिए अलॉट किया। PWD ने मरम्मत भी करवा दी, रंग-रोगन हो गया। लेकिन जैसे ही काम खत्म हुआ – सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह वहां पहुंच गए और बंगले पर ‘कब्जा’ कर लिया।

जब SSP लाल उम्मेद सिंह ने इस पर बात की, तो सांसद ने साफ कहा – “सीएम हाउस से मेरे लिए अनुशंसा हुई है, मैं खाली नहीं करूंगा।”PWD और जिला प्रशासन इस बंगले को SSP ऑफिस शिफ्ट करने के लिए पिछले दो साल से मशक्कत कर रहे हैं। इस दौरान छह बार चिट्ठी-पत्री हो चुकी, लेकिन सांसद न मानें हैं, न बंगला छोड़ने के मूड में हैं।

“बस्तर बाड़ा हमें आवंटित किया गया था, लेकिन सांसद प्रवेश कर गए। अब हमने कलेक्टोरेट कार्यालय में पास ही दूसरी जगह चिह्नांकित कर ली है। वहां जल्द ही शिफ्ट हो जाएंगे” -लाल उम्मेद सिंह, एसएसपी, रायपुर

CM हाउस से चली थी नोटशीट

राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह ने इसी बी-5 बंगले के लिए मुख्यमंत्री से डिमांड की थी। जिसके बाद हाउस से उनके ओएसडी ने एक नोटशीट भी 27 अगस्त 2024 को चलाई थी। लेकिन गृह विभाग ने बंगले का आवंटन एसएसपी कार्यालय को कर दिया। और यही सांसद की नाराजगी की वजह बना।

कांग्रेस बोली – सरकार और प्रशासन के बीच तालमेल नहीं

इस मामले में पूर्व मंत्री अमरजीत भगत का कहना है कि सरकार और प्रशासन के बीच तालमेल नहीं है। नेताओं के बीच मतभेद की स्थिति दिख रही है। अपनी ही सरकार में इनको बंगले के लिए जूझना पड़ रहा है। किसी को बंगला नहीं मल रहा और किसी को खाली कराने कह रहे हैं। भगत ने कहा कि हमारी सरकार थी तो कहीं कोई दिक्कत नहीं थी।

डिप्टी CM साव बोले ये मसला गृह विभाग का

इस मामले को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि हाउस अलॉटमेंट का काम गृह विभाग का होता है। लेकिन इस मामले में क्या परिस्थिति है, जिसे संज्ञान में लेने के बाद ही कुछ कहना ठीक होगा।

Kiran Pisda Football : जनजातीय मिट्टी से अंतरराष्ट्रीय पहचान तक पहुंची किरण पिस्दा की प्रेरक कहानी
Durg Bhilai Crime News : बढ़ी गुंडागर्दी…? शनि मंदिर के पास कार रोक कर रूपयों की मांग, चार युवकों पर अपराध दर्ज
ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 2 की मौत,1 घायल:जशपुर NH 43 पर हादसा, शादी समारोह में जा रहा था परिवार; बच्ची गंभीर
Bhilai Sword Attack भिलाई में ‘तलवार वाला गुंडा’: सड़क पर दहशत फैलाने पहुंचा 25 किलोमीटर दूर, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
दिन में कबाड़ी के बहाने मकानों की करते रेकी और रात में ताले तोड़ घर कर देते थे खाली, शहर के एक ज्वेलर्स को भी गैंग में मिलाया, जेवरात कट्टा कारतूस समेत चोरी का सामान जब्त

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gold Silver Price
Gold Silver Price : रायपुर में हल्की ज्वेलरी की बढ़ी मांग, सोने-चांदी के भाव स्थिर रहने से बाजार को उम्मीद

त्योहारी सीजन में रायपुर के सराफा बाजार में…

Supreme Court
Supreme Court : दिल्ली प्रदर्शन पर पाबंदियों को लेकर केंद्र और पुलिस ने मांगी माफी, इंटरनेट बंद करने पर दी सफाई

मेट्रो स्टेशन के गेट बंद रखने के मामले…

Tatibandh Siltara Road
Tatibandh Siltara Road : रायपुर में पांच साल से अधूरी सर्विस रोड, 600 मीटर जमीन अधिग्रहण के बाद बनेगी सड़क

टाटीबंध-सिलतरा बायपास यानी रिंग रोड-4 पर हीरापुर मोड़…

Hrithik Roshan
Hrithik Roshan : ‘जेलर 2’ में ऋतिक रोशन की धांसू एंट्री, रजनीकांत संग अंदाज ने जीता फैंस का दिल

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ में ऋतिक रोशन…

Katie Zacharia
Katie Zacharia : ट्रंप की नई प्रवक्ता की कानूनी डिग्री पर सवाल, बार परीक्षा के रिकॉर्ड को लेकर विवाद

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?