CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sports Policy : अब छत्तीसगढ़ के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी नौकरी का मौका

Sports Policy : अब छत्तीसगढ़ के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी नौकरी का मौका

By Newsdesk Admin
11/07/2026
Share
Sports Policy
Sports Policy

सीजी भास्कर, 11 जुलाई :  छत्तीसगढ़ सरकार ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने (Sports Policy)  की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्णय के तहत 20 विभिन्न खेलों के 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को शासकीय सेवा में अवसर देने की पहल का छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन ने स्वागत किया है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात कर इस फैसले के लिए आभार जताया और इसे प्रदेश की खेल प्रतिभाओं के लिए ऐतिहासिक निर्णय बताया।

Contents
  • खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • खेल संस्कृति को मिलेगा नया बल
  • खेल अधोसंरचना के विकास की भी सराहना

मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन के महासचिव विक्रम सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने खिलाड़ियों के हित में लिए गए फैसलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि 20 खेलों के 156 खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित कर उन्हें सरकारी सेवा में अवसर देने का निर्णय खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाएगा और युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करेगा।

खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को उनकी प्रतिभा और उपलब्धियों के अनुरूप बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार का उद्देश्य ऐसा माहौल तैयार करना है, जहां खिलाड़ियों को आवश्यक संसाधन, प्रोत्साहन और सम्मान मिल सके, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

खेल संस्कृति को मिलेगा नया बल

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्कृष्ट खिलाड़ियों को शासकीय सेवा में अवसर देने से प्रदेश में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा मिलेगी। इससे युवा खेलों को करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित होंगे और छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी देश-दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

खेल अधोसंरचना के विकास की भी सराहना

मुलाकात के दौरान ओलम्पिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राज्य में खेल अधोसंरचना के विकास और खिलाड़ियों के हित में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार भविष्य में भी खिलाड़ियों के लिए इसी तरह सकारात्मक फैसले लेती रहेगी।

CG Congress Breaking 🔵 फिर बढ़ सकता है भूपेश का कद, राष्ट्रीय संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलने के संकेत, छत्तीसगढ़ संगठन में भी हो सकते हैं बदलाव
CG Agniveer Shravan : फटे जूतों से दौड़कर सेना की वर्दी तक पहुंचा डीहीपारा का ये लाल, रो पड़ी बूढ़ी मां
Maternal Health Workshop : जेएलएन चिकित्सालय में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर वर्कशॉप का आयोजन
CG News 🛑 इलाज कराने जेल से निकला कस्टम मिलिंग घोटाले का आरोपी 5 घंटे पत्नी के साथ Hotel में 🛑 बच्चों को मॉल में घुमाने वाला जेल प्रहरी हुआ Suspend
Takhatpur Municipal Dispute: विकास कार्यों पर टकराव तेज, पार्षदों ने दी आंदोलन की चेतावनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

GST Raid Durg : भिलाई ट्रांसपोर्टर की 2 कंपनियों में दूसरे दिन भी जांच, BSP और सीमेंट फैक्ट्रियों के रिकॉर्ड खंगाले
GST Raid Durg : भिलाई ट्रांसपोर्टर की 2 कंपनियों में दूसरे दिन भी जांच, BSP और सीमेंट फैक्ट्रियों के रिकॉर्ड खंगाले

दुर्ग जिले में बड़े ट्रांसपोर्ट कारोबारी इंद्रजीत सिंह…

Customer Assault
Customer Assault : खराब समोसे की शिकायत करना पड़ा भारी, होटल संचालक और साथियों ने ग्राहक को पीटा; CCTV में कैद हुई घटना

खराब समोसे की शिकायत करना एक ग्राहक को…

Chhattisgarh Tourism : नवा रायपुर में फिल्म सिटी, चित्रकोट में बनेगी टेंट सिटी
Chhattisgarh Tourism : नवा रायपुर में फिल्म सिटी, चित्रकोट में बनेगी टेंट सिटी

छत्तीसगढ़ में पर्यटन को नई ऊंचाई देने की…

Cyber Jagruti Abhiyan
Cyber Jagruti Abhiyan : साइबर जागृति अभियान, लोरमी में 1298 विद्यार्थियों को मिले डिजिटल सुरक्षा के गुर

बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम और युवाओं को…

Ladakh Marathon : 58 और 70 की उम्र में भी जोश कायम, कोंडागांव के दो बुजुर्ग धावक लद्दाख मैराथन में लगाएंगे दौड़
Ladakh Marathon : 58 और 70 की उम्र में भी जोश कायम, कोंडागांव के दो बुजुर्ग धावक लद्दाख मैराथन में लगाएंगे दौड़

उम्र को महज एक आंकड़ा मानते हुए कोंडागांव…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?