सीजी भास्कर, 14 जुलाई : विश्व जनसंख्या दिवस के तहत आयोजित जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े (Population Stabilization Campaign) के अंतर्गत जिले में जनजागरूकता अभियान की शुरुआत हो गई है। कलेक्टर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिला पंचायत सीईओ ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ 18 जुलाई तक जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को परिवार नियोजन और स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं के प्रति जागरूक करेगा।
- मुंगेली जिले में शुरू हुआ जनजागरण अभियान
- ये भी पढ़ें : Simga-Balodabazar Road : गड्ढों में तब्दील सिमगा-बलौदाबाजार सड़क पर फूटा लोगों का गुस्सा, 3 दिन का अल्टीमेटम
- छोटे और स्वस्थ परिवार का दिया संदेश
- ये भी पढ़ें : Vaishali Nagar Illegal Plotting : विस में गूंजा अवैध प्लाटिंग का मुद्दा, विधायक रिकेश सेन ने सरकार से मांगा जवाब
- 18 जुलाई तक चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम
- ये भी पढ़ें : NH-45 Road Crack : 510 करोड़ की रतनपुर-पेंड्रा सड़क पहली बारिश में उखड़ी
- रथ के जरिए दी जाएगी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी
मुंगेली जिले में शुरू हुआ जनजागरण अभियान
मुंगेली जिले में जनसंख्या स्थिरीकरण अभियान (Population Stabilization Campaign) के तहत कलेक्टर कुन्दन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय ने जागरूकता रथ को रवाना किया। यह रथ विभिन्न गांवों और शहरों में पहुंचकर परिवार नियोजन, सुरक्षित मातृत्व, जन्म अंतराल और मातृ-शिशु स्वास्थ्य के संबंध में लोगों को जानकारी देगा।
ये भी पढ़ें : Simga-Balodabazar Road : गड्ढों में तब्दील सिमगा-बलौदाबाजार सड़क पर फूटा लोगों का गुस्सा, 3 दिन का अल्टीमेटम
छोटे और स्वस्थ परिवार का दिया संदेश
कार्यक्रम में कलेक्टर ने कहा कि जनसंख्या स्थिरीकरण केवल जनसंख्या नियंत्रण का विषय नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज, सशक्त परिवार और समग्र विकास का आधार है। उन्होंने नागरिकों से परिवार नियोजन के सुरक्षित उपाय अपनाने, गर्भधारण के बीच उचित अंतराल रखने और छोटे एवं स्वस्थ परिवार की अवधारणा को बढ़ावा देने की अपील की।
ये भी पढ़ें : Vaishali Nagar Illegal Plotting : विस में गूंजा अवैध प्लाटिंग का मुद्दा, विधायक रिकेश सेन ने सरकार से मांगा जवाब
18 जुलाई तक चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा ने बताया कि जिले में 11 से 18 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरीकरण अभियान (Population Stabilization Campaign) चलाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम “मां और बच्चे की भलाई और अनचाहे गर्भधारण को रोकने के लिए गर्भावस्था के बीच सही समय और अंतर” रखी गई है। वहीं अभियान का संदेश “जब लईका मन म होही सही अंतराल, परिवार बनही स्वस्थ अऊ खुशहाल” जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
ये भी पढ़ें : NH-45 Road Crack : 510 करोड़ की रतनपुर-पेंड्रा सड़क पहली बारिश में उखड़ी
रथ के जरिए दी जाएगी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. गिरीश कुर्रे ने बताया कि जागरूकता रथ के माध्यम से ऑडियो संदेश, प्रचार सामग्री और सूचना-शैक्षणिक सामग्री के जरिए लोगों को परिवार नियोजन, सुरक्षित मातृत्व, जन्म अंतराल और स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। अभियान के दौरान जिलेभर में परामर्श शिविर, परिवार नियोजन सेवाएं और जनजागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।



