CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Power Cut Case : बिजली संकट पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से कहा- सिर्फ एक्शन प्लान नहीं, जमीन पर दिखे असर

Power Cut Case : बिजली संकट पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से कहा- सिर्फ एक्शन प्लान नहीं, जमीन पर दिखे असर

By Newsdesk Admin
09/07/2026
Share
Chhattisgarh High Court
Chhattisgarh High Court

सीजी भास्कर, 09 जुलाई :  बार-बार बिजली कटौती (Power Cut Case) और बारिश के दौरान चरमराई बिजली व्यवस्था को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट (Chhattisgarh High Court) ने राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने साफ कहा कि केवल कागजों पर एक्शन प्लान (Action Plan) बनाना पर्याप्त नहीं है। योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचना चाहिए और उनका असर जमीनी स्तर पर दिखाई देना चाहिए। हाईकोर्ट ने ऊर्जा विभाग और नगर निगम को प्रगति रिपोर्ट के साथ अगली सुनवाई में जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं।

Contents
  • बारिश के बाद बिजली संकट पर हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
  • सरकार ने कोर्ट को बताया- तैयार किया गया है एक्शन प्लान
  • नए सब-स्टेशन और अतिरिक्त संसाधनों की तैयारी
  • नगर निगम ने भी पेश किया अपना पक्ष
  • हाईकोर्ट की दो टूक- जनता को राहत मिलनी चाहिए

बारिश के बाद बिजली संकट पर हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान

मामला बिलासपुर में हाल ही में हुई तेज बारिश और आंधी-तूफान के बाद घंटों तक बिजली गुल रहने से जुड़ा है। शहर के कई इलाकों के साथ-साथ वीवीआईपी क्षेत्र कलेक्ट्रेट और सिविल लाइन में भी पूरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रही थी। इससे पहले भी खराब मौसम के दौरान बिजली विभाग की लचर व्यवस्था लगातार सामने आती रही है।

मीडिया में प्रकाशित खबरों को आधार बनाते हुए हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेकर इसे जनहित याचिका के रूप में दर्ज किया। मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने की। अदालत ने पहले ही ऊर्जा सचिव और सीएसपीडीसीएल (CSPDCL) के प्रबंध निदेशक को शपथपत्र के साथ विस्तृत जवाब पेश करने के निर्देश दिए थे।

सरकार ने कोर्ट को बताया- तैयार किया गया है एक्शन प्लान

बुधवार को सुनवाई के दौरान ऊर्जा सचिव और सीएसपीडीसीएल के प्रबंध निदेशक ने हाईकोर्ट को बताया कि बिलासपुर की बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए राज्य स्तर पर बैठक कर नौ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

सरकार ने बताया कि अब शहर में क्षतिग्रस्त सीमेंट पोल की जगह केवल लोहे के बिजली खंभे लगाए जाएंगे, ताकि आंधी और तेज हवा के दौरान नुकसान कम हो। इसके अलावा उपभोक्ताओं की समस्याओं का तेजी से समाधान करने और बढ़ते लोड को कम करने के लिए मंगला और कोनी नाम से दो नए सप्लाई जोन बनाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण एवं सामान्य विकास योजना के तहत 10 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इस राशि से बार-बार फाल्ट वाले क्षेत्रों में खुले बिजली तारों को हटाकर कवर्ड केबल बिछाई जाएगी, जिससे बिजली आपूर्ति अधिक सुरक्षित और निर्बाध हो सके।

नए सब-स्टेशन और अतिरिक्त संसाधनों की तैयारी

सरकार ने कोर्ट को यह भी बताया कि शहर में बढ़ते बिजली लोड को देखते हुए एक नए ग्रिड सब-स्टेशन तथा दो नए 33/11 केवी सब-स्टेशन स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए जिला प्रशासन से भूमि की मांग की गई है।

बारिश के दौरान पेड़ गिरने और फाल्ट की स्थिति से तुरंत निपटने के लिए अतिरिक्त स्काईलिफ्ट वाहन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही तकनीकी कर्मचारियों की कमी दूर करने के लिए नई भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।

नगर निगम ने भी पेश किया अपना पक्ष

नगर निगम आयुक्त ने शपथपत्र में बताया कि मानसून के दौरान जलभराव से निपटने के लिए विकास भवन में बाढ़ नियंत्रण कक्ष बनाया गया है, जहां अधिकारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है।

निगम के अनुसार जलभराव रोकने और नालियों की सफाई के लिए 14 विशेष वाहन 24 घंटे तैनात हैं। अप्रैल 2026 से शहर के सभी आठ जोनों में नालियों की सफाई और गाद निकालने का अभियान चलाया जा रहा है। इसकी जियो-टैग्ड तस्वीरें भी हाईकोर्ट के समक्ष प्रस्तुत की गई हैं।

हाईकोर्ट की दो टूक- जनता को राहत मिलनी चाहिए

सरकारी पक्ष की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने स्पष्ट कहा कि केवल योजनाएं बनाने या दावे करने से समस्या का समाधान नहीं होगा। प्रस्तावित सभी उपायों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को वास्तविक राहत मिल सके।

डिवीजन बेंच ने निर्देश दिया कि मानसून के दौरान शहर की सड़कों और गलियों में अनावश्यक जलभराव नहीं होना चाहिए तथा बिजली आपूर्ति भी निर्बाध बनी रहनी चाहिए। यदि कहीं से शिकायत मिलती है तो उसका तत्काल समाधान किया जाए।

कोर्ट ने ऊर्जा सचिव और नगर निगम आयुक्त को शपथपत्र के साथ विस्तृत प्रोग्रेस रिपोर्ट (Progress Report) पेश करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 30 जुलाई को निर्धारित की गई है।

बाघ की मौत पर CM साय रुष्ट, दो वन कर्मी Suspend, रेंजर को शोकाज नोटिस
Traffic Police Health Risk : प्रदूषित हवा से ट्रैफिक जवानों की सेहत पर संकट, 36% में फेफड़ों के संक्रमण के लक्षण
Heatwave Alert : बिलासपुर में गर्मी ने तोड़ा लोगों का दम, लगातार तीसरे दिन पारा 45 डिग्री के पार
Muktibodh Award : प्रियंका गोस्वामी को मिलेगा राज्य स्मृति सम्मान 2026, शिक्षक दिवस पर राजभवन में सम्मान
Kharif Sowing : छत्तीसगढ़ में 97% बोनी पूरी, किसानों को 12.07 लाख मीट्रिक टन खाद वितरित

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

PWD Secretary Inspection : सड़कों पर उतरे पीडब्ल्यूडी सचिव, अफसरों की लगाई क्लास
PWD Secretary Inspection : सड़कों पर उतरे पीडब्ल्यूडी सचिव, अफसरों की लगाई क्लास

कोरबा जिले में सड़कों की मरम्मत और निर्माण…

Durg Murder Case
Durg Murder Case : दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार का इनाम, सूचना देने वालों से पुलिस ने मांगी मदद

दुर्ग में हत्या के मामले में फरार आरोपी…

Bhuvneshwar Kumar Comeback : 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर की वापसी, अर्शदीप की चोट से बदला स्क्वॉड
Bhuvneshwar Kumar Comeback : 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर की वापसी, अर्शदीप की चोट से बदला स्क्वॉड

भारत और वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक टी20 मुकाबले…

Dhruv Rathee
Dhruv Rathee : ध्रुव राठी के खिलाफ वकील की शिकायत, सेना और पुलिस को लेकर बयान पर कार्रवाई की मांग

यूट्यूबर ध्रुव राठी एक बार फिर विवादों (Dhruv…

Kisan Mitan Agro : गांव-गांव थ्रेशर लेकर पहुंचने वाले सुरेश बने 7 करोड़ के कारोबारी, 25 लोगों को रोजगार
Kisan Mitan Agro : गांव-गांव थ्रेशर लेकर पहुंचने वाले सुरेश बने 7 करोड़ के कारोबारी, 25 लोगों को रोजगार

सुरेश आज अपनी निर्माण इकाई (Kisan Mitan Agro)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?