CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Jashpur Bus Accident: जशपुर में दर्दनाक बस हादसा, सीएम विष्णुदेव साय ने जताया शोक, घायलों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश

Jashpur Bus Accident: जशपुर में दर्दनाक बस हादसा, सीएम विष्णुदेव साय ने जताया शोक, घायलों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश

By Newsdesk Admin
06/03/2026
Share

रायपुर। Jashpur Bus Accident: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। दुलदुला विकासखंड के ग्राम गोडा अंबा के पास एक यात्री बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से कई यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया है और प्रशासन को तत्काल राहत व बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।

Contents
  • गोडा अंबा के पास पलटी बस, कई यात्रियों की गई जान
  • मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुख, घायलों के इलाज के निर्देश
  • घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम
  • अनमोल बस एजेंसी की बताई जा रही बस

गोडा अंबा के पास पलटी बस, कई यात्रियों की गई जान

प्राप्त जानकारी के अनुसार करडेगा से कुनकुरी की ओर जा रही एक यात्री बस अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही कई यात्रियों की मौत हो गई। मृतकों में एक मासूम बच्चा भी शामिल बताया जा रहा है। वहीं कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुख, घायलों के इलाज के निर्देश

घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जशपुर जिले में हुई बस दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुखद है और इस हादसे में लोगों की असामयिक मृत्यु से मन व्यथित है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न आने पाए और सभी को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके।

अनमोल बस एजेंसी की बताई जा रही बस

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बस अनमोल बस एजेंसी की बताई जा रही है। हादसे में करीब आधा दर्जन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि नौ से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने की बात कही जा रही है।

ECI Net : अब मतदाता ईसीआई नेट पोर्टल पर घर बैठे अपलोड कर सकेंगे जरूरी दस्तावेज
अंबिकापुर-प्रतापपुर रोड पर भीषण हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन युवकों की मौत..
Stray Cattle Shelter Chhattisgarh: हाईकोर्ट में सरकार का दावा, 46 शेल्टर होम में 4160 मवेशी, 36 गौधाम को मिली मंजूरी
मुंबई में सफर करने वालों के लिए Good न्यूज़….शुरू हुई AC लोकल सेवा
Property Tax Action: रायपुर में बकायेदारों पर निगम की बड़ी कार्रवाई, 9 कॉमर्शियल परिसर सील
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

Chhattisgarh Excise Department
Chhattisgarh Excise Department : आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, 39 कर्मचारियों के तबादले; रायपुर समेत कई जिलों में बदलाव

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल…

BJP Councillor Attack
BJP Councillor Attack : रायगढ़ में पार्षद पर जैक रॉड से हमला, समझाने पहुंचे थे; आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल थाना क्षेत्र में मारपीट कर रहे युवकों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?