CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » PM Fasal Bima Yojana  : 31 तक कराएं फसल बीमा, धान समेत 10 खरीफ फसलें योजना में शामिल

PM Fasal Bima Yojana  : 31 तक कराएं फसल बीमा, धान समेत 10 खरीफ फसलें योजना में शामिल

By Newsdesk Admin
21/07/2026
Share
PM Fasal Bima Yojana 
PM Fasal Bima Yojana 

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : खरीफ मौसम 2026 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PM Fasal Bima Yojana) के तहत किसानों के पास 31 जुलाई तक फसल बीमा कराने का अवसर है। जिला प्रशासन ने किसानों से निर्धारित समय सीमा के भीतर योजना का लाभ लेने की अपील की है। साथ ही जिला स्तरीय पर्यवेक्षण समिति की बैठक में अधिकारियों को योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Contents
  • धान समेत 10 फसलें योजना में शामिल PM Fasal Bima Yojana  
  • फसलों के लिए तय किया गया प्रीमियम
  • इन दस्तावेजों के साथ करा सकते हैं बीमा
    • 31 जुलाई से पहले बीमा कराने की अपील PM Fasal Bima Yojana  

यह भी पढ़ें : Takhatpur Murder Case : शराब के नशे में विवाद के बाद पिता ने बेटे को डंडे से पीटकर मार डाला

धान समेत 10 फसलें योजना में शामिल PM Fasal Bima Yojana  

इस वर्ष जिले में धान (सिंचित एवं असिंचित), मक्का, उड़द, मूंग, अरहर, मूंगफली, कोदो, कुटकी और रागी सहित कुल 10 खरीफ फसलों (Kharif Crop Insurance) को योजना के तहत अधिसूचित किया गया है। योजना का लाभ ऋणी, अऋणी, भू-धारक, बटाईदार और वनपट्टाधारी किसान भी ले सकते हैं। जिले के लिए बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस कंपनी को बीमा कंपनी के रूप में अधिकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें :  Durg Murder Case : महिला की हत्या का खुलासा, लालच देकर ले गए थे सुनसान जगह, 2 गिरफ्तार

फसलों के लिए तय किया गया प्रीमियम

कृषि विभाग के अनुसार अनाज, दलहन और तिलहन फसलों के लिए बीमित राशि का 2 प्रतिशत तथा लघुधान्य फसलों के लिए 1 प्रतिशत प्रीमियम किसानों को देना होगा। निर्धारित प्रीमियम के अनुसार धान (सिंचित) के लिए 1,320 रुपये, धान (असिंचित) के लिए 990 रुपये, मक्का और अरहर के लिए 1,012 रुपये, उड़द एवं मूंग के लिए 550 रुपये, मूंगफली के लिए 1,034 रुपये, कोदो के लिए 198 रुपये, कुटकी के लिए 209 रुपये तथा रागी के लिए 187 रुपये प्रीमियम निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें : BJP Absence Controversy : सांसद-विधायक के कार्यक्रम से भाजपा पदाधिकारी गायब

इन दस्तावेजों के साथ करा सकते हैं बीमा

अऋणी किसान आधार कार्ड, बैंक पासबुक, बी-1, पी-2 और फसल बुवाई प्रमाण-पत्र के साथ निकटतम सीएससी सेंटर, बैंक या लोक सेवा केंद्र में जाकर फसल बीमा करा सकते हैं। फसल को नुकसान होने की स्थिति में किसानों को 72 घंटे के भीतर कृषि रक्षक पोर्टल या टोल फ्री हेल्पलाइन 14447 पर सूचना देना अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़ें : Fake Caste Certificate Complaint : देवनगर उप तहसील में प्रमाण-पत्रों पर सवाल, कांग्रेस ने जांच की मांग की

31 जुलाई से पहले बीमा कराने की अपील PM Fasal Bima Yojana  

कृषि विभाग ने अल-नीनो के संभावित प्रभाव को देखते हुए मानसून में अनियमितता की आशंका जताई है। विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि 31 जुलाई से पहले प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PM Fasal Bima Yojana) के तहत अपनी फसलों का बीमा अवश्य करा लें, ताकि प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा मिल सके।

यह भी पढ़ें :  Gaurav Path Road Takhatpur : गौरव पथ की बदहाल सड़क पर पार्षदों का फूटा गुस्सा

Open conflict in Karni Sena : 220 पदाधिकारियों के इस्तीफे के दावे पर डॉ. राज शेखावत का बड़ा जवाब
Chhattisgarh IT MoU : 40 आईटी कंपनियों के साथ एमओयू, 4601 निवेशकों को 7.38 करोड़ की राशि लौटाई गई
Raigarh Rape Case : रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Chhattisgarh Budget Session: बजट सत्र की आज से शुरुआत, सदन में गूंजेंगे आर्थिक एजेंडे
Bastar Martyrs Digital Memorial : अब QR कोड से जान सकेंगे शहीद जवानों की पूरी कहानी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Child Marriage Awareness
Child Marriage Awareness : बाल विवाह के खिलाफ रायपुर में जागरूकता कार्यक्रम, 500+ छात्रों ने ली शपथ

Child Marriage Awareness : कार्यक्रम की शुरुआत बाल…

Patna Charlapalli Special Train
Patna Charlapalli Special Train : पटना-चर्लपल्ली स्पेशल दिसंबर तक चलेगी, 10 ट्रेनों के समय में बदलाव

Patna Charlapalli Special Train : पटना-चर्लपल्ली-पटना के बीच…

Chhattisgarh Board of Visitors
Chhattisgarh Board of Visitors : जेल बंदियों की शिकायतों के लिए बनेगा बोर्ड ऑफ विजिटर्स, जिला जज होंगे अध्यक्ष

Chhattisgarh Board of Visitors : बोर्ड बंदियों की…

Modi Putin Meeting
Modi Putin Meeting : मोदी-पुतिन की 45 मिनट बैठक, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे; Su-57 डील पर नजर

Modi Putin Meeting :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस…

Police Officers Transfer
Police Officers Transfer : जांजगीर-चांपा में चार पुलिस अधिकारियों के तबादले

अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?