सीजी भास्कर, 21 जुलाई : बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुशमुली में पारिवारिक विवाद (Takhatpur Murder Case) ने खूनी रूप ले लिया। शराब के नशे में अक्सर विवाद करने वाले बेटे की कथित तौर पर उसके पिता ने डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।
यह भी पढ़ें : Durg Murder Case : महिला की हत्या का खुलासा, लालच देकर ले गए थे सुनसान जगह, 2 गिरफ्तार
शराब के नशे में हुआ था विवाद
मृतक की पहचान विजेंद्र श्रीवाश (30 वर्ष), पिता मोहित राम श्रीवाश, निवासी ग्राम कुशमुली, थाना तखतपुर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विजेंद्र शराब के नशे में अक्सर घर में विवाद करता था। इसी बात को लेकर पिता और बेटे के बीच कहासुनी हुई, जो देखते-देखते हिंसक झगड़े में बदल गई।
यह भी पढ़ें : BJP Absence Controversy : सांसद-विधायक के कार्यक्रम से भाजपा पदाधिकारी गायब
डंडे से हमला, मौके पर हुई मौत
पुलिस के अनुसार विवाद के दौरान पिता ने डंडे से बेटे पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण विजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ें : Fake Caste Certificate Complaint : देवनगर उप तहसील में प्रमाण-पत्रों पर सवाल, कांग्रेस ने जांच की मांग की
आरोपी पिता हिरासत में, जांच जारी
पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच (Murder Investigation) जारी है और पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : CMO Crisis : तीन निकाय, एक CMO, पूर्णकालिक अधिकारी की मांग तेज



