सीजी भास्कर, 6 नवंबर। बिहार की राजधानी पटना में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म का मामला (Fake Police Officer) सामने आया है। आरोपी ने खुद को बिहार पुलिस का अधिकारी बताकर किशोरी और उसकी मां का भरोसा जीता था। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार कर लिया है। मामले में गेस्ट हाउस संचालक की भी गिरफ्तारी हो चुकी है।

बस में मुलाकात के बाद दिया नौकरी का लालच Fake Police Officer
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान रोहतास जिले के चेनारी निवासी अभिषेक दुबे उर्फ राकेश दुबे के रूप में हुई है। 23 अक्टूबर को किशोरी अपनी मां के साथ दांत का इलाज कराकर बस से लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उनसे बातचीत शुरू की और खुद को बिहार पुलिस का अधिकारी बताकर किशोरी को सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया।
आरोपी ने अपने दावे को सही साबित करने के लिए मोबाइल में पुलिस की वर्दी पहनी युवतियों के साथ तस्वीरें भी दिखाईं। इसके बाद उसने 25 अक्टूबर को जरूरी दस्तावेज लेकर आने को कहा।
फोटोकॉपी के बहाने गेस्ट हाउस ले जाने का आरोप
आरोप है कि तय जगह पर किशोरी अपने भाई और मां के साथ पहुंची थी। वहां आरोपी ने दस्तावेजों की फोटोकॉपी कराने के बहाने किशोरी के भाई को भेज दिया और उसे ददन हांडी रोड स्थित एक गेस्ट हाउस ले गया। यहां किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप है।
पीड़िता की मां की शिकायत पर खगौल थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला (Fake Police Officer) दर्ज किया गया। पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक अंकित कुमार को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था।
मजदूर बनकर पुलिस ने सूरत में की निगरानी
मुख्य आरोपी की तलाश में खगौल थानाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। तकनीकी जांच में उसके गुजरात के सूरत जिले के इच्छापुर थाना क्षेत्र की तपोवन सोसाइटी में छिपे होने की जानकारी मिली।
इसके बाद एसआई संजीव कुमार और एसआई सिद्धार्थ कुमार मजदूर का भेष धारण कर सोसाइटी (Fake Police Officer) में पहुंचे। करीब दो दिनों तक निगरानी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें…Durg Police : भिलाई-नेवई में तड़के 4 बजे सड़कों पर उतरी दुर्ग पुलिस, 8 लावारिस व संदिग्ध वाहन जब्त
पहले सिक्योरिटी गार्ड का करता था काम
दानापुर एएसपी अजीत कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले गुजरात में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करता था। इसी दौरान उसने पुलिसकर्मियों जैसी वेशभूषा और हावभाव अपनाए थे। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
खबरें और भी हैं…Bijapur Gambling Raid : माओवादी हिंसा थमी तो जंगल में मुर्गा लड़ाई पर लगने लगे लाखों के दांव, 20 लाख नकद के साथ 156 जुआरी गिरफ्तार


