CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » AAP Breaking News : शराब घोटाले में बढ़ी CM केजरीवाल की मुश्किलें 🛑 अदालत ने फिर बढ़ाई न्यायिक हिरासत 🛑 27 अगस्त तक रहेंगे जेल में

AAP Breaking News : शराब घोटाले में बढ़ी CM केजरीवाल की मुश्किलें 🛑 अदालत ने फिर बढ़ाई न्यायिक हिरासत 🛑 27 अगस्त तक रहेंगे जेल में

By Newsdesk Admin
20/08/2024
Share

सीजी भास्कर, 20 अगस्त। दिल्ली की एक अदालत ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ा दी है। अदालत ने यह फैसला सीबीआई द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के एक मामले के संबंध में किया। अब केजरीवाल हिरासत 27 अगस्त तक जारी रहेगी।

आपको बता दें कि आज विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने अरविंद केजरीवाल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया, जिसके बाद उनकी हिरासत की अवधि बढ़ाई गई। अदालत 27 अगस्त को सीबीआई द्वारा दाखिल पूरक आरोपपत्र पर विचार कर सकती है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने शराब घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने से इंकार कर दिया था। केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी लेकिन न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति उज्जल भूइयां की पीठ ने सीबीआई से इस पर जवाब मांगा है।

केजरीवाल की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी ने कोर्ट के सामने दलील दी कि उन्हें धनशोधन मामले में तीन बार अंतरिम जमानत मिल चुकी है इसलिए उन्हें सीबीआई मामले में भी नियमित जमानत मिलनी चाहिए। सिंघवी ने यह भी बताया कि दिल्ली हाई कोर्ट ने निचली अदालत के 20 जून के आदेश पर रोक लगाई थी, जिसमें केजरीवाल को जमानत दी गई थी।

गौरतलब हो कि अदालत में सिंघवी ने कहा कि जब केजरीवाल को पीएमएलए (धनशोधन रोकथाम कानून) के तहत जमानत दी जा सकती है तो उन्हें सीबीआई के मामले में जमानत देने से इंकार करना उचित नहीं है। उन्होंने अदालत को यह भी बताया कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद ही गवाहों ने गवाही देने का साहस जुटाया है। सिंघवी ने केजरीवाल की स्वास्थ्य समस्याओं का हवाला देते हुए अंतरिम जमानत का अनुरोध किया‌ लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया और मामले की अगली सुनवाई 23 अगस्त को निर्धारित की। इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को सही ठहराया था और कहा था कि सीबीआई के कदमों में कोई दुर्भावना नहीं है। हाई कोर्ट ने यह भी कहा कि केजरीवाल गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं और उनकी गिरफ्तारी के बाद ही गवाह गवाही देने का साहस कर सकते हैं। हाई कोर्ट ने केजरीवाल को सीबीआई मामले में नियमित जमानत के लिए निचली अदालत का दरवाजा खटखटाने को कहा था। अदालत ने कहा कि केजरीवाल कोई साधारण नागरिक नहीं हैं, बल्कि एक मैगसाय पुरस्कार विजेता और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हैं, जो उन्हें गवाहों पर प्रभाव डालने की क्षमता देता है।

शिवपुरी में कार हादसे में 4 की मौत, पिता और दादा के साथ दो मासूमों का हुआ अंतिम संस्कार
तमिलनाडु Girls Hostel में लगी भीषण आग, दम घुटने से दो शिक्षिकाओं की मौत, प्रभावित 3 महिलाएं भेजी गईं अस्पताल
बालोद में नायब तहसीलदार की कार पलटी:राहगीरों ने सुरक्षित बाहर निकाला, जगदलपुर से छुट्टियां बनाने आई थीं
New GST Version in India : दिवाली से पहले खत्म होंगे 28% और 12% टैक्स स्लैब, जानिए क्या होगा सस्ता
Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

Chhattisgarh Excise Department
Chhattisgarh Excise Department : आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, 39 कर्मचारियों के तबादले; रायपुर समेत कई जिलों में बदलाव

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल…

BJP Councillor Attack
BJP Councillor Attack : रायगढ़ में पार्षद पर जैक रॉड से हमला, समझाने पहुंचे थे; आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल थाना क्षेत्र में मारपीट कर रहे युवकों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?