सीजी भास्कर, 22 सितंबर। सरकारी नौकरी को लेकर युवाओं की पसंद भले ही बदल रही हो, लेकिन नौकरी की सुरक्षा, बेहतर वेतन, मेडिकल सुविधाएं, छुट्टियां और वर्क-लाइफ बैलेंस आज (Government Jobs) भी बड़ी वजह है। खासकर नई पीढ़ी नौकरी चुनते समय सिर्फ सैलरी नहीं, बल्कि पूरी सर्विस बेनिफिट्स को भी देख रही है। ऐसे में बैंकिंग और केंद्रीय सरकारी सेवाओं की कुछ नौकरियां अपनी सुविधाओं के कारण युवाओं का ध्यान खींचती हैं।
हालांकि, सभी सरकारी नौकरियों में छुट्टियों और सुविधाओं का पैटर्न एक जैसा नहीं होता। संबंधित संस्था के सेवा नियमों के आधार पर अवकाश, भत्ते और अन्य सुविधाएं अलग-अलग होती हैं। इन्हीं में SBI PO, RBI Grade B और केंद्रीय सरकार के Group A/B पद प्रमुख उदाहरण हैं।

यह भी पढ़ें: RRB Recruitment 2026 : RRB भर्ती- आवेदन के अंतिम 5 दिन, 27 सितंबर तक मौका
SBI PO: छुट्टियों के साथ आकर्षक पैकेज Government Jobs
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रोबेशनरी ऑफिसर को सालाना 33 दिन की प्रिविलेज लीव और 12 दिन की कैजुअल लीव मिलती है। इसके अलावा सिक लीव और मैटरनिटी लीव जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। पात्र महिला कर्मचारियों और बच्चों या बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल करने वाले सिंगल पुरुष कर्मचारियों के लिए दो साल तक की सैबेटिकल लीव का प्रावधान भी बताया गया है। कर्मचारियों को Leave Travel Concession और अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं।
State Bank of India कितनी है सैलरी❓
SBI की करियर वेबसाइट पर PO के लिए मुंबई सेंटर पर 18.67 लाख रुपए का टोटल CTC बताया गया है। इसमें लीज्ड रेंटल अकॉमोडेशन और कन्वेयंस अलाउंस जैसे घटक शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Raipur Ration Shop : राशन दुकानों में चावल की जगह पैसा देने का आरोप, जांच में स्टाक में बड़ी गड़बड़ी
State Bank of India RBI Grade B : सैलरी के साथ कई सुविधाएं
भारतीय रिजर्व बैंक में Grade B Officer भी युवाओं के बीच चर्चित करियर विकल्प है। RBI की 2026 भर्ती अधिसूचना के अनुसार Grade B Officer का शुरुआती बेसिक पे 78,450 रुपए प्रतिमाह है। बैंक के अनुसार शुरुआती मासिक ग्रॉस इमोल्युमेंट्स करीब 1,54,936 रुपए हैं, जिसमें HRA शामिल नहीं है। बैंक आवास उपलब्ध न होने पर पात्रता के अनुसार HRA भी दिया जाता है।
Opportunities RBI
Opportunities RBI
RBI की ओर से पात्र अधिकारियों को बैंक आवास, मेडिकल सुविधाएं, Leave Fare Concession, फर्निशिंग अलाउंस और विभिन्न प्रकार के लोन एवं एडवांस जैसी सुविधाएं भी दी जाती हैं।
Opportunities RBI
Opportunities RBI
छुट्टियों की बात करें तो RBI के कर्मचारियों पर बैंक के अपने सेवा नियम लागू होते हैं। इसलिए इसे सामान्य केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी व्यवस्था से सीधे जोड़कर देखना सही नहीं होगा।
यह भी पढ़ें: Illegal Liquor : अवैध शराब बेचते युवक गिरफ्तार, 30 पौवा देशी शराब व बिक्री रकम जब्त
केंद्रीय सरकार के Group A और B पद
केंद्र सरकार के कई विभागों में कर्मचारियों के लिए CCS (Leave) Rules, 1972 के तहत अवकाश की व्यवस्था है। इसमें अर्जित अवकाश, हाफ पे लीव और अन्य प्रकार के अवकाश शामिल हैं।
बाल देखभाल अवकाश (Child Care Leave) भी इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है। DoPT के नियमों के अनुसार पात्र कर्मचारियों को CCL के दौरान पहले 365 दिनों के लिए 100 प्रतिशत लीव सैलरी और अगले 365 दिनों के लिए 80 प्रतिशत लीव सैलरी का प्रावधान है। नियमों में पात्र सिंगल पुरुष कर्मचारियों को भी CCL का लाभ देने का प्रावधान किया गया है।
इसके अलावा केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए Leave Travel Concession से जुड़े प्रावधान भी हैं। DoPT की 2024-25 की रिपोर्ट के अनुसार LTC के तहत Tejas Express, Vande Bharat Express और Humsafar Express जैसी ट्रेनों को भी पात्र यात्राओं में शामिल किया गया है।
Gen Z के लिए नौकरी का मतलब सिर्फ सैलरी नहीं
आज नौकरी की तलाश में युवा जॉब सिक्योरिटी के साथ कमाई, छुट्टियां, मेडिकल कवरेज, आवास, यात्रा सुविधा और निजी जीवन के लिए समय जैसे पहलुओं को भी महत्व दे रहे हैं। इसी वजह से बैंकिंग और केंद्रीय सरकारी संस्थानों की नौकरियां अब भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के बीच चर्चा में रहती हैं।
ध्यान दें: छुट्टियों और कर्मचारी सुविधाओं की वास्तविक पात्रता पद, सेवा अवधि, संस्था और लागू नियमों के अनुसार बदल सकती है। आवेदन या नौकरी से संबंधित निर्णय लेने से पहले संबंधित संस्था के नवीनतम आधिकारिक नियम जरूर देखें।
खबरें और भी हैं : Shivnath River Rescue : शिवनाथ नदी में डूबे युवक का तीन दिन बाद मिला शव, SDRF ने रेस्क्यू कर निकाला



