CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Threat To Salman Khan : सलमान खान को फिर मिली धमकी…वर्ली पुलिस ने दर्ज किया मामला…

Threat To Salman Khan : सलमान खान को फिर मिली धमकी…वर्ली पुलिस ने दर्ज किया मामला…

By Newsdesk Admin
14/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 14 अप्रैल। Threat To Salman Khan : बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि मुंबई के वर्ली में यातायात विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर धमकी भेजी गई है। ऐसा पहली बार नहीं है जब सलमान खान को इस तरह की धमकी मिली हो।

इससे पहले भी कई बार सलमान खान को धमकी दी गई है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है और एक अज्ञात शख्स के खिलाफ पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है। अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि धमकी भेजने वाला शख्स कौन है।

सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी

अभिनेता सलमान खान को उनके घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस धमकी में अभिनेता सलमान खान की कार को बम से उड़ाने की बात कही गई(Threat To Salman Khan) है। वर्ली पुलिस स्टेशन में फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस इस मामले में कार्रवाई करते हुए अज्ञात शख्स के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल इस मामले पर सलमान खान या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

कई सालों से मिल रहीं धमकियां

बीते कुछ सालों में बॉलीवुड अभिनेता को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से धमकियां मिल रही हैं। बीते साल सलमान के घर ग्लैक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग भी की गई (Threat To Salman Khan)थी। इसके बाद मामला गरमा गया था। सलमान खान की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई थी। इसी बीच नेता बाबा सिद्दीकी की भी हत्या की गई, जिसका जिम्मा लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने लिया।

बाब सिद्दीकी सलमान खान के करीबी बताए जाते थे। इस मामले में बीते काफी दिनों से लगातार कार्रवाईयां हो रही हैं। पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है। 2024 में दो अज्ञात व्यक्तियों ने फर्जी पहचान पत्र का उपयोग करके सलमान खान के पनवेल फार्महाउस में जबरन घुसने का प्रयास किया था। इस मामले के बाद पुलिस झट से एक्शन में आ गई थी।

MLA रिकेश के बड़े सपने को हरी झंडी, शिक्षाधानी भिलाई को मिली सेंट्रल लाइब्रेरी
Big Break : लो…हो….गई छुट्टी, कल बंद रहेंगे सभी शासकीय और प्रायवेट स्कूल, कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किए आदेश, कहा- “स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद”
नक्शा घोटाला उजागर: फर्जी आर्किटेक्ट से पास हुए सैकड़ों नक्शे…
Joe Root Record: जो रूट ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर की बराबरी
Dhamtari Culture : राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी नगरी के मांदर की थाप, सरईटोला के कलाकार दिखाएंगे छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?