सीजी भास्कर, 05 सितंबर : मिर्जापुर के चर्चित किरदारों का बड़े पर्दे पर जलवा देखने को मिला है। फिल्म की रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत हुई। पहले दिन की कमाई (Mirzapur The Movie Box Office Collection) ने साफ कर दिया कि दर्शकों में कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया को लेकर जबरदस्त क्रेज है।
यह भी पढ़ें…Sarpanch Avishwas Prastav : सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बवाल, थाने में ग्रामीणों का प्रदर्शन
पहले दिन 24.75 करोड़ का कलेक्शन
रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने भारत में पहले दिन करीब 24.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी करीब 42.7 फीसदी रही। वहीं 11 हजार से ज्यादा शोज बुक हुए।
हिंदी भाषा में फिल्म का प्रदर्शन सबसे मजबूत रहा। हिंदी में करीब 24.60 करोड़ रुपये की कमाई हुई। इस दौरान ऑक्यूपेंसी करीब 43 फीसदी रही और 10,961 शोज दर्ज किए गए। तेलुगु में फिल्म ने करीब 15 लाख रुपये कमाए। यहां 174 शोज के दौरान ऑक्यूपेंसी करीब 24 फीसदी रही।
यह भी पढ़ें…Teacher To Politician Chhattisgarh : ब्लैकबोर्ड से विधानसभा तक पहुंचे छत्तीसगढ़ के नेता
ग्रॉस कलेक्शन 29.70 करोड़ के पार
फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन करीब 29.70 करोड़ रुपये बताया गया है। करीब 250 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म के लिए अब आगे के दिन बेहद महत्वपूर्ण होंगे। पहले दिन के आंकड़े (Mirzapur The Movie Box Office Collection) मजबूत हैं, लेकिन फिल्म को अपनी लागत के करीब पहुंचने के लिए लंबी रेस लगानी होगी।
यह भी पढ़ें…Ramesh Sinha Retirement : विदाई समारोह में भावुक हुए चीफ जस्टिस, बोले- पद अस्थायी, संस्थाएं स्थायी
वीकेंड पर बढ़ सकता है कलेक्शन
फिल्म में पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। ओटीटी पर ‘मिर्जापुर’ की लोकप्रियता का फायदा फिल्म को सिनेमाघरों में भी मिलता दिखाई दे रहा है। शनिवार और रविवार के कलेक्शन पर अब सभी की नजरें हैं। अगर वीकेंड पर ऑक्यूपेंसी बढ़ती है तो फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल आ सकता है।
यह भी पढ़ें…Swine Flu Durg : दुर्ग में 5 नए मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या 22 पहुंची; 158 बेड रिजर्व
‘हनुमान अंश’ और ‘टॉक्सिक’ से मुकाबला
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के सामने दूसरी फिल्मों की चुनौती भी है। ‘हनुमान अंश’ लगातार दर्शकों को आकर्षित कर रही है। वहीं यश की ‘टॉक्सिक’ भी सिनेमाघरों में मौजूद है। अब देखना होगा कि वीकेंड पर मिर्जापुर का भौकाल कितना बढ़ता है और फिल्म अपनी कमाई को किस स्तर तक पहुंचा पाती है।
खबरें और भी हैं : Bastar State Demand : अलग बस्तर राज्य की मांग पर CM साय सख्त, बोले- विकास विरोधी सोच




