CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » डायरेक्टर सनोज मिश्रा रेप केस में गिरफ्तार, वायरल गर्ल मोनालिसा को दिया है फिल्म का ऑफर

डायरेक्टर सनोज मिश्रा रेप केस में गिरफ्तार, वायरल गर्ल मोनालिसा को दिया है फिल्म का ऑफर

By Newsdesk Admin
31/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 31 मार्च। Film Director Sanoj Mishra Arrested: महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा को फिल्म का ऑफर देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. सनोज मिश्रा पर रेप का केस दर्ज है, जिस मामले में यह गिरफ्तारी हुई है. दरअसल, दिल्ली हाई कोर्ट ने सनोज मिश्रा की बेल खारिज कर दी थी, जिसके बाद दिल्ली के नबी करीम थाना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है.

सनोज मिश्रा पर आरोप है कि उन्होंने एक छोटे कस्बे से आने वाली और हीरोइन बनने की तमन्ना रखने वाली एक लड़की के साथ कई बार रेप किया.

टिकटॉक से हुई थी जान पहचान

पीड़िता के मुताबिक, उसकी मुलाकात आरोपी फिल्म डायरेक्टर से साल 2020 में टिकटॉक और इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी. उस समय वह झांसी में रहती थी. कुछ समय तक दोनों के बीच बातचीत होती रही और फिर डायरेक्टर ने 17 जून 2021 को उसे फोन कर बताया कि वो झांसी रेलवे स्टेशन पहुंच चुका है.

जब पीड़िता ने सामाजिक दबाव का हवाला देते हुए मिलने से इनकार कर दिया, तो आरोपी सनोज मिश्रा ने आत्महत्या की धमकी दी. डर के मारे पीड़िता उससे मिलने चली गई. अगले दिन 18 जून 2021 को आरोपी ने फिर फोन किया और आत्महत्या की धमकी देकर उसे रेलवे स्टेशन बुलाया.

नशीला पदार्थ खिलाकर रेप का आरोप

आरोप है कि वहां से आरोपी उसे एक रिसॉर्ट में ले गया और नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ रेप किया. पीड़िता ने एफआईआर में बताया कि आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए और धमकी दी कि अगर उसने विरोध किया, तो वो इन्हें सार्वजनिक कर देगा.

पीड़िता से मारपीट का आरोप

इसके बाद उसने शादी का झांसा देकर कई बार अलग-अलग जगहों पर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए. साथ ही, उसे फिल्मों में काम दिलाने का लालच भी दिया. इसी उम्मीद में पीड़िता मुंबई आ गई और आरोपी के साथ रहने लगी, लेकिन वहां भी आरोपी उसका शोषण करता रहा और कई बार मारपीट भी की.

तीन बार अबॉर्शन कराने का भी आरोप

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने तीन बार जबरन उसका अबॉर्शन कराया. फरवरी 2025 में आरोपी ने उसे छोड़ दिया और धमकी दी कि अगर उसने कोई शिकायत की, तो वो उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर डाल देगा.

Iran Airstrike Claims: ईरान पर कथित संयुक्त हमले की सनसनी, 30 सेकेंड में कई ठिकानों पर स्ट्राइक की खबर
डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए लोगों की पहली पसंद बना उत्तराखंड का ये मंदिर, हर महीने हो रही हैं 100 से ज्यादा शादियां
Badshah Divorce Rumours : बादशाह-ईशा रिखी के रिश्ते पर फिर उठे सवाल, तलाक की चर्चा
Samadhan Camp bribery case : समाधान शिविर में ACB की कार्रवाई, 40 हजार रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार
Big Breaking News 🔵 हो जाएं सावधान…‼️ नौकरानी ने मालकिन के घर को बनाया निशाना, 48 लाख के गहने और 75 हजार कैश लूट कर फरार, CCTV में घटना हुई कैद, आरोपी भाग निकले
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Ganesh Pandal Fight
Bilaspur Ganesh Pandal Fight : गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट

Bilaspur Ganesh Pandal Fight : पुलिस ने दोनों…

Road Fight Viral Video
Raigarh Road Fight Viral Video : रात को सड़क पर भिड़े युवक, बाल खींचकर थप्पड़ मारे और कपड़े फाड़े

Raigarh Road Fight Viral Video : घटना की…

Baloda Bazar News
Baloda Bazar News : गौठान में 20 से ज्यादा गायों की मौत का दावा, प्रशासन बोला जांच के बाद स्पष्ट होगी संख्या

भाटापारा ब्लॉक के सूरजपुरा गांव के गौठान में…

CG School Holidays
CG School Holidays :  छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और सर्दियों में 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने 2026 के…

Ambikapur Fraud Case
Ambikapur Fraud Case :  जमीन की रजिस्ट्री से मुकरा, 2.40 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, स्टील कारोबारी गिरफ्तार

धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने स्टील कारोबारी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?