CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिलासपुर वार्ड-29 में कांग्रेस का गढ़ कायम, आजम ने 1062 वोटों से दर्ज की जीत

बिलासपुर वार्ड-29 में कांग्रेस का गढ़ कायम, आजम ने 1062 वोटों से दर्ज की जीत

By Newsdesk Admin
04/06/2026
Share

बिलासपुर में वार्ड क्रमांक 29 के उपचुनाव में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार भी कांग्रेस की जीत का सिलसिला नहीं तोड़ पाई। इस वार्ड में अपनी जीत का परंपरा कायम रखते हुए कांग्रेस प्रत्याशी शेख आजम ने भाजपा के मधुसूदन राव को हरा दिया है। तीसरी बार चुनाव हारने वाले मधुसूदन पिता के बाद अब बेटे से भी चुनाव हार गए हैं। शेख आजम ने 1062 मतों से बीजेपी प्रत्याशी को मात दी है।

गुरुवार की सुबह बर्जेस हिंदी मीडियम स्कूल में सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू हुई। जिसके बाद महज एक घंटे में नतीजे भी आ गए। चूंकि, मुकाबला कांग्रेस के मोहम्मद आजम और भाजपा के वी. मधुसूदन राव के बीच रहा। इस दौरान वोटों की गिनती दो टेबल पर हुआ। रिजल्ट की पूरी प्रक्रिया चार राउंड में ही पूरी हो गई।

बता दें कि1 जून को हुए मतदान में वार्ड के 5255 मतदाताओं में से 3665 ने मतदान किया था। इनमें 1826 पुरुष और 1838 महिला मतदाता शामिल रहे। कुल 69.74 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ था, जो उप चुनाव के लिहाज से काफी उत्साहजनक रहा।

भाजपा के मधुसूदन की तीसरी हार

भाजपा के दिग्गज तमाम कोशिशों के बाद भी इस वार्ड से मधुसूदन राव को जीत नहीं दिला सके। मधुसूदन राव को शेख आजम के पिता शेख असलम ने भी हराया था। इस बार भी उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी बतौर शेख असलम के बेटे शेख आजम ने मधुसूदन राव को 1062 मतों के अंतर से हराया है।

वार्ड में दूसरी बार उप चुनाव

वार्ड 29 में यह दूसरा उप चुनाव है। इससे पहले पार्षद शेख गफ्फार के निधन के बाद हुए उप चुनाव में उनके भाई शेख असलम विजयी हुए थे। बाद में वे सामान्य चुनाव में भी शेख असलम पार्षद चुने गए। उनके निधन के बाद सीट रिक्त होने से फिर उप चुनाव कराना पड़ा। कांग्रेस ने अपने 40 साल की जीत का रिकार्ड कायम रखा है।

“सरकार खत्‍म कर दे पटवारी का पद” 🛑 नाराज पटवारियों का अल्‍टीमेटम, कहा – “मांगें नहीं मानी तो अनिश्चिकालीन हड़ताल”
Sarangarh Flood Control : बारिश में 30 से अधिक गांव बन जाते हैं टापू, ग्रामीणों को बचाने की ये तैयारी
llegal Mahua Liquor Seizure : जंगलों में छिपी अवैध शराब का भंडाफोड़, 2.49 लाख का सामान जब्त
पुलिस-नक्सली मुठभेड़ : DRG की टीम सर्चिंग पर निकली थी
Trains Cancelled in Chhattisgarh : 3 जुलाई तक 10 ट्रेनें रद्द, कई सेवाओं के समय में भी बदलाव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surajpur Bridge Collapse
Surajpur Bridge Collapse : एक महीने में बह गया पुल, दर्जनों गांवों का टूटा संपर्क

सीजी भास्कर, 19 जुलाई : छत्तीसगढ़ में लगातार…

Paper Leak Issue
Paper Leak Issue : पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला, राहुल छात्रों की आवाज बुलंद कर रहे : चरणदास महंत

सीजी भास्कर, 19 जुलाई : छत्तीसगढ़ विधानसभा में…

Former Naxals Politics
Former Naxals Politics : आत्मसमर्पित नक्सलियों की सियासी एंट्री की तैयारी, बस्तर की 12 सीटों पर नजर

सीजी भास्कर, 19 जुलाई : छत्तीसगढ़ में आत्मसमर्पित…

GSTAT Raipur 
GSTAT Raipur  : 27 जुलाई से शुरू होगी जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल की सुनवाई 

सीजी भास्कर, 19 जुलाई : छत्तीसगढ़ के करदाताओं,…

Bear Attack
Bear Attack : कुएं से निकले भालू का आतंक, किशोर समेत तीन पर हमला

सीजी भास्कर, 19 जुलाई : एमसीबी जिले में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?