सीजी भास्कर, 26 अक्टूबर। नेपाल में भीषण बाढ़ से जलविद्युत परियोजनाओं को नुकसान पहुंचा, लेकिन इसके बावजूद बिजली निर्यात (Nepal Electricity) जारी रहा। सितंबर के मध्य से अक्टूबर के मध्य तक नेपाल ने भारत को करीब 370 करोड़ रुपये की बिजली बेची। नेपाल विद्युत प्राधिकरण के मुताबिक, इस दौरान 633.986 मिलियन यूनिट बिजली का निर्यात किया गया।

भारत के रास्ते बांग्लादेश को भी बिजली Nepal Electricity
नेपाल ने भारत के ट्रांसमिशन नेटवर्क के जरिए बांग्लादेश को 40 मेगावाट बिजली की आपूर्ति भी दोबारा शुरू कर दी है। बाढ़ से त्रिशूली और चिलिमे जलविद्युत संयंत्र प्रभावित हुए थे। इसके बाद भारत के केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण से अन्य परियोजनाओं की बिजली बांग्लादेश भेजने की अनुमति मिलने पर सप्लाई बहाल हो सकी।
यह भी पढ़ें…Baby Elephant : कोरबा में नन्हे हाथी की छठी पर जुटे सात गांवों के लोग, पूजा-पाठ के बाद बांटी प्रसादी
बिजली निर्यात से नेपाल को हुई कमाई
नेपाल विद्युत प्राधिकरण के प्रबंध निदेशक दीर्घायु कुमार श्रेष्ठ के अनुसार, बिजली निर्यात से देश को 5.925 अरब नेपाली रुपये की कमाई हुई। निर्यात की गई बिजली का करीब दो तिहाई हिस्सा भारत के साथ हुए द्विपक्षीय समझौतों के तहत भेजा गया।
यह भी पढ़ें…Rahul Gandhi : अमित शाह पर टिप्पणी के मामले में राहुल गांधी बरी, अदालत ने सुनाया बड़ा फैसला
बाढ़ से कई इलाकों में भारी नुकसान
26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत सीमा के पास हिमालयी क्षेत्र में बर्फ और चट्टानों के खिसकने से अचानक बाढ़ आई थी। इससे उत्तरी और मध्य नेपाल के कई गांवों और कस्बों में भारी तबाही हुई। घरों, वाहनों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को नुकसान पहुंचा। इसके बावजूद नेपाल ने बिजली निर्यात जारी रखकर ऊर्जा व्यापार को बनाए रखने की कोशिश की।
खबरें और भी हैं…Balodabazar Accident : बलौदाबाजार में खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, तीन की मौत, गैस कटर से निकाले गए यात्री



