CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Cloth Shop Fire : कपड़े की दुकान में भीषण आग, 50 लाख से ज्यादा का सामान राख

Cloth Shop Fire : कपड़े की दुकान में भीषण आग, 50 लाख से ज्यादा का सामान राख

By Newsdesk Admin
04/08/2026
Share
Cloth Shop Fire : कपड़े की दुकान में भीषण आग, 50 लाख से ज्यादा का सामान राख
Cloth Shop Fire : कपड़े की दुकान में भीषण आग, 50 लाख से ज्यादा का सामान राख

सीजी भास्कर, 04 अगस्त : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में मंगलवार तड़के एक कपड़े की दुकान में भीषण आग (Cloth Shop Fire)  लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। स्टेट बैंक रोड स्थित निहाल जायसवाल की कपड़े की दुकान में लगी इस आग से प्रारंभिक अनुमान के अनुसार 50 लाख रुपये से अधिक के नुकसान की आशंका है। कई घंटों की मशक्कत के बाद दमकल और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।

Contents
  • सुबह टहलने निकले लोगों ने देखीं आग की लपटें
  • दमकल का पानी खत्म, फिर बाल्टियों से बुझाई आग
    • दुकान का अधिकांश सामान जलकर राख
    • शॉर्ट सर्किट की आशंका Cloth Shop Fire

यह भी पढ़ें : School Bus Accident : स्कूल बस ने ली 3 साल के मासूम की जान, चालक गिरफ्तार

सुबह टहलने निकले लोगों ने देखीं आग की लपटें

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5:30 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने दुकान से धुआं और आग (Cloth Shop Fire) की तेज लपटें निकलती देखीं। उन्होंने तत्काल दुकान संचालक और नगर पालिका की फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

यह भी पढ़ें : Fake Currency Scam : 45 करोड़ के नकली नोट का झांसा, कारोबारी से 1.13 करोड़ की ठगी 

दमकल का पानी खत्म, फिर बाल्टियों से बुझाई आग

आग (Cloth Shop Fire) काफी तेजी से फैल चुकी थी। इसी दौरान दमकल वाहन का पानी खत्म हो गया, जिससे राहत कार्य कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ। बाद में नगर पालिका के पानी के टैंकर की व्यवस्था की गई। स्थानीय लोगों ने बाल्टियों के जरिए लगातार पानी डालकर आग बुझाने में सहयोग किया। कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया जा सका।

यह भी पढ़ें : BJP Post Controversy : भाजपा की पोस्ट पर बवाल, कंटेंट क्रिएटर ने उठाए सवाल

दुकान का अधिकांश सामान जलकर राख

आग की चपेट में आने से दुकान में रखा कपड़ा, रेडीमेड परिधान और अन्य सामान पूरी तरह जल गया। शुरुआती आकलन में 50 लाख रुपये से अधिक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन विस्तृत सर्वे के बाद वास्तविक नुकसान का आंकलन करेगा।

यह भी पढ़ें : Monsoon Alert : छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 3 दिन भारी बारिश-बिजली का अलर्ट

शॉर्ट सर्किट की आशंका Cloth Shop Fire

घटना के दौरान स्थानीय पार्षद पवन गुप्ता, रवि रंजन पाल, अमित गुप्ता, रोहित गुप्ता सहित कई लोगों ने राहत कार्य में सहयोग किया। प्रशासन के अनुसार, एक सप्ताह के भीतर नगर में आग लगने की यह दूसरी बड़ी घटना है, जिससे व्यापारियों में चिंता बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें : WhatsApp Account Review : 24 घंटे की समीक्षा प्रक्रिया में अचानक बंद हुई सेवा से यूजर्स परेशान

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों की पुष्टि होगी। पुलिस और प्रशासन की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें : India Refined Fuel Exports : फ्यूल निर्यात एक साल के उच्चतम स्तर पर, यूरोप और पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी मांग

 

 

लखनऊ में सनसनीखेज वारदात… भाई से जिस युवती की बढ़ रही थी नजदीकियां, युवक ने उसे घर में घुसकर मारी गोली
Raipur Mekahara Hospital Fire : मेकाहारा के कैजुअल्टी वार्ड में लगी आग, मरीजों में मची अफरा-तफरी
हाईवे हादसा: दो बसों की भिड़ंत से मचा हड़कंप, चार्टर्ड बस पलटी, यात्री घायल, ट्रैफिक जाम
Rajasthan Bus Fire Accident : राजस्थान बस अग्निकांड में 21 मौतें, पहली FIR दर्ज, 4 मरीज अब भी वेंटिलेटर पर
Jammu Kashmir: ‘पाकिस्तान ने खुद के लिए खाई खोदी’, किसने दिया अल्टीमेटम, कठुआ में आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Government Jobs
Government Jobs : सरकारी नौकरी में सैलरी के साथ छुट्टियां भी…❗Gen Z की नजर इन 3 नौकरियों पर

भले ही बदल रही हो, लेकिन नौकरी की…

RRB Recruitment 2026
RRB Recruitment 2026 : RRB भर्ती- आवेदन के अंतिम 5 दिन, 27 सितंबर तक मौका

बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर…

Raipur Ration Shop : राशन दुकानों में चावल की जगह पैसा देने का आरोप, जांच में स्टाक में बड़ी गड़बड़ी
Raipur Ration Shop : राशन दुकानों में चावल की जगह पैसा देने का आरोप, जांच में स्टाक में बड़ी गड़बड़ी

सीजी भास्कर, 22 सितंबर : राजधानी की राशन…

Illegal Liquor
Illegal Liquor : अवैध शराब बेचते युवक गिरफ्तार, 30 पौवा देशी शराब व बिक्री रकम जब्त

कुम्हारी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए…

Shivnath River Rescue : शिवनाथ नदी में डूबे युवक का तीन दिन बाद मिला शव, SDRF ने रेस्क्यू कर निकाला
Shivnath River Rescue : शिवनाथ नदी में डूबे युवक का तीन दिन बाद मिला शव, SDRF ने रेस्क्यू कर निकाला

सीजी भास्कर, 22 सितंबर : दुर्ग जिले के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?