सीजी भास्कर, 09 अक्टूबर। खुर्सीपार थाना क्षेत्र के मिलावट पारा में बंद मकानों से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी करने वाले 19 वर्षीय शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार (Bhilai Theft Case) कर लिया है। पकड़े गए आरोपी ने चोरी का माल अपने घर के छज्जे में छिपा रखा था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।

इसे भी पढ़ें : Bhilai Municipal Corporation : जलेबी वाले के पास लाइसेंस नहीं, भोजनालय में डस्टबिन नदारद, भिलाई निगम ने ठोका जुर्माना
खुर्सीपार पुलिस के अनुसार पीड़िता पिंकी बारले निवासी मिलावट पारा, जयस्तंभ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 15 से 16 सितंबर के दौरान अज्ञात चोर ने घर में घुसकर सोने-चांदी के गहने और 20 हजार रुपये नकद पार कर (Bhilai Theft Case) दिए थे। मामले में बीएनएस की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
इसे भी पढ़ें : Bhilai Municipal Corporation : जलेबी वाले के पास लाइसेंस नहीं, भोजनालय में डस्टबिन नदारद, भिलाई निगम ने ठोका जुर्माना
संदेह के आधार पर पुलिस ने स्थानीय युवक रूपेन्द्र बंजारे उर्फ लालू (19 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ में उसने पिंकी बारले और पड़ोस की विश्वासा लहरे के घर में चोरी की बात कबूल (Bhilai Theft Case) कर ली। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर के छज्जे से छिपाकर रखे गए जेवरात बरामद किए। खुर्सीपार पुलिस ने आरोपी रूपेन्द्र उर्फ लालू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
खबरें और भी हैं : Shaheed Pitru Tarpan : महादेव घाट पर महिलाओं ने किया शहीदों का पितृ तर्पण, 2019 से निभा रहीं परंपरा



